Author: admin

publicuwatch24.-महासमुंद। सिघोडा पुलिस ने सोने-चांदी के सिल्ली व आभूषण का परिवहन कर रहे एक कार से 22 लाख 31 हजार 280 रुपये का 23.790 किलो चांदी का सिल्ली व 81 ग्राम सोने का आभूषण जब्त किया है। दरअसल सिघोडा पुलिस रेहटीखोल चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा से आ रही ईकोस्पोर्ट कार क्रमांक CG 04 MS 6711 को रोका। कार में दो व्यक्ति सवार थे ,जो सोनपुर उड़ीसा से रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने जब इनके वाहन के चेकिंग कि तो कार से 23.790 किलो चांदी की सिल्ली व 81 ग्राम सोने के आभूषण मिला। जिसके…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चयनित रायगढ़ घराने के कत्थक नर्तक रामलाल बरेठ जब केवल 4 साल के थे तभी महाराजा चक्रधर सिंह ने उनमें छिपी नृत्य की प्रतिभा पहचान ली थी। उन्होंने उनके पिता और इतने ही प्रतिभाशाली कत्थक कलाकार कीर्तनराम से कहा कि इसके कत्थक की प्रशिक्षण की व्यवस्था मैं अपनी देखरेख में करूंगा। उन्होंने देश भर के जाने-माने कलाकारों से बरेठ का प्रशिक्षण कराया। महाराजा चक्रधर सिंह ने उन पर जो भरोसा दिखाया, उसे बरेठ ने पूरा किया। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से लेकर पद्मश्री तक का सफर तय कर उन्होंने रायगढ़ घराने को नई ऊंचाई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय राजधानी रायपुर में खुलेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में 2 दिवसीय आयुर्वेद एलुमनी मीट ‘‘स्वर्ण कुंभ‘‘ का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज से पढ़कर निकले और देश-विदेश में सेवाएं दे रहे, ऐसे पुराने डॉक्टर्स को सम्मानित भी किया। शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद हमारे जीवन पद्धति का एक अंग है। हमारे घरों का रसोईघर अपने आप में एक आयुर्वेदिक औषधि केंद्र है। एक जानकर व्यक्ति इनका सही प्रयोग करके निरोगी काया पा सकता…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आयुर्वेद में एक कहानी बताई जाती है। तक्षशिला विश्वविद्यालय में जब चरक और साथियों की गुरुकुल में शिक्षा पूरी हुई तो उनके गुरु ने अंतिम परीक्षा के लिए उन सभी को बुलाया। उनसे कहा कि ऐसे पौधे लाकर दें जिसमें औषधीय गुण हों और जिसके बारे में अब तक बताया न गया हो। सभी विद्यार्थी कुछ पौधे लेकर आये, केवल चरक कुछ नहीं लाये। जब चरक से गुरू ने पूछा कि पौधे क्यों नहीं लाए। चरक ने कहा कि मुझे सभी पौधों में कुछ न कुछ औषधीय गुण मिले, चूंकि सभी को लाना संभव नहीं था, इसलिए…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सड़क सुरक्षा माह 2024 के चौदहवें दिन यातायात पुलिस रायपुर द्वारा व्यवसायिक वाहन चालक बस चालक/परिचालक एवं आटो, ई-रिक्शा चालकों का नेत्र/ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 241 बस, आटो, ई-रिक्शा चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। व्यवसायिक वाहन चालकों के अतिरिक्त 53 पुलिस स्टाफ, बस स्टैंड में कार्यरत नगर निगम स्टाफ का भी नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच की गई। नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच के लिए ए.एस.जी. आई हास्पिटल शंकर नगर की टीम, जिला हास्पिटल की जांच टीम एवं श्रेयांश मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की टीम के द्वारा की गयी। वाहन चालकों को यातायात नियमों…

Read More

publicuwatch24.-बस्तर। जिले के आदिवासी बालक छात्रावास की हालत खस्ता है। 50 सीटर इस छात्रावास में बच्चे नहीं रह रहे हैं। घर से स्कूल आना-जाना करते हैं। लेकिन, अधीक्षक और मंडल संयोजक लगातारा फर्जी तरीके से डायरी मेंटेन कर रहे थे। जब मामले की जांच हुई, तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। अब प्रशासन इनसे 36 लाख रुपए वसूलने की कार्रवाई कर रहा है। सहायक आयुक्त संजय चंदेल ने बताया कि, बास्तानार ब्लॉक के बिरचेपाल गांव में बालक छात्रावास स्थित है। कुछ दिन पहले टीम यहां जांच करने के लिए गई थी। छात्रावास में बच्चे नहीं थे। कमरे में पंखा टूटकर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वाटरपोलो स्पोर्ट्स के खिलाड़ी अभिजीत राज सोनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को अभिजीत ने बताया कि उनका चयन अंडर-19 राष्ट्रीय वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विगत वर्ष सितंबर माह में कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत अंडर-19 वाटरपोलो स्पर्धा में उनके नेतृत्व में सरगुजा की टीम ने काँस्य पदक हासिल किया था। मुख्यमंत्री ने अभिजीत की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए शाल पहना कर उनका अभिनन्दन किया और आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा चुनाव नजदीक है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सियासी जाल बुन रही हैं. आए दिन बैठकों का दौर जारी है. इस बीच कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कांग्रेस की बैठक को लेकर तंज कसा है. राम विचार नेताम ने कहा, कांग्रेस की जो स्थिति हैं, कदम ताल कर रहे हैं. चुनावी मैदान में पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद को उतरेंगे ये इनका निजी मामला है. कांग्रेस एक तरह से निराश है, हताश है, टूट चुकी है। आगे रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में ये वातावरण बना कर चल रहें थे कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर रेल फ्लाईओवर चालू हो गया है। रेल मंत्री ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क में महत्वपूर्ण क्षमता जोड़ेगा। वही सीएम साय ने कहा, विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़…. बिलासपुर रेलवे फ्लाईओवर के प्रारम्भ होने से कटनी की दिशा में चलने वाली गाड़ियां मुंबई-हावड़ा मार्ग पर निर्बाध दौड़ सकेंगी। छत्तीसगढ़ को यह अभूतपूर्व सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि फ्लाईओवर से बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर। नवनिर्वाचित महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका का प्रथम आगमन है। 28 , 29 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेगी। प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि कल सुबह 9 बजे एयरपोर्ट में महिला कांग्रेस के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा जिसे लेकर के महिला कांग्रेस के पदाधिकारी काफी उत्साहित है। 11:00 बजे राजीव भवन में भी स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा उसके बाद 12:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। दोपहर 1:00 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक होगी।…

Read More