Author: admin

publicuwatch24.-भिलाई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। वही बिलासपुर जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर अवनीश शरण,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी मंच पर मौजूद थे।

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। 75 वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवम पर्यावरण, योजना आर्थिक एवम सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, अपर कलेक्टर सी साहू,बी बी पंचभाई सहित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज़िला मुख्यालय बेमेतरा स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान के मुख्य समारोह में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने ध्वजारोहण किया धतत्पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया ।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने कहा है कि भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा हमारी पहचान है। हम ‘रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई’ का अनुसरण करते हैं। हमारी चेतना में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाहित है, जो हमें मानव धर्म के लक्ष्यों के प्रति जागरूक रखता है। इनके रास्ते पर चलते हुए हम छत्तीसगढ़ के जन-जन का सपना पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 75 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रदेश की जनता को…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व सरकार में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी करने वालों अब जल्द ही गाज गिरने वाली है. इस मामले की जांच के आदेश शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दे दिया है. मंत्री बृजमोहन ने कहा, एक-एक शिकायत की जांच कराएंगे. दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा. शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने कहा, कुछ शिकायतों पर जांच के लिए निर्देश दिया है. और भी शिकायत मिलेगी तो जांच के निर्देश दिए जाएंगे. जांच में चाहे कोई भी दोषी हो, किसी को नहीं बख्शा जाएगा. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. भर्ती में विषय बाध्यता ख़त्म किया गया है, इसे लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर आज जगदलपुर पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित हैं। जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। बुलडोजर की कार्रवाई पर सीएम साय का बड़ा बयान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भयमुक्त शासन देने के वादे तथा अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में लगे लोगों और गैरकानूनी कार्यों में लगे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर में…

Read More

publicuwatch24.-जशपुर। जिले में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र का दर्जा प्राप्त पहाड़ी कोरवा पर कुछ लोगों ने धनुष से हमला कर दिया. इससे शख्स के हाथ से तीर आरपार निकल गया है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।. मिली जानकारी के अनुसार, पंडरापाठ क्षेत्र के हर्रापाठ गांव में बुधवार रात दो पहाड़ी कोरवाओं के बीच मामूल बात को लेकर विवाद हो गया. फिर ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. कुछ लोगों ने टेप्सी नामक शख्स पर हमला कर दिया. इससे पहाड़ी कोरवा…

Read More

publicuwatch24.- नारायणपुर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक पुश्कर शर्मा द्वारा आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित मतदाताओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई और नवीन मतदाताओं को प्रतीकात्मक रूप से बैच लगाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक शर्मा ने इस मौके पर नये मतदाताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा मे यह एक महत्वपूर्ण कदम है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने…

Read More

publicuwatch24.-बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाएं। कलेक्टर एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम के द्वारा भंवरमाल समिति में महरू द्वारा 50…

Read More