Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
- आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय बच्चों की शिक्षा को नई दिशा, नियद नेल्ला नार योजना से बंद पड़े 421 स्कूल पुनः प्रारंभ
- UCC की उच्चस्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- जनजातीय गौरव दिवस : गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प
- किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा
Author: admin
publicuwatch24.-बीजापुर। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बेलम गुट्टा की पहाड़ी पर 20 जनवरी को पुलिस-नक्सल मुठभेड़ को अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया ने फर्जी ठहराया है. मामले में बासागुड़ा थाना में 24 जनवरी को मृतकों के परिजनों की तरफ से एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है. मामले को लेकर बीजापुर में पत्रवार्ता में बेला ने कहा कि पुलिस जिन्हें माओवादी बता रही है, असल में वो निर्दोष ग्रामीण थे. जो गोरनम में मुतवेंडी प्रकरण को लेकर जारी अहिंसक धरना प्रदर्शन में अपनी भागीदारी निभाने जा रहे थे. जिन्हें बीच रास्ते में रोककर पुलिस ने गोलियां दाग दी.…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सीमाओं पर रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों और सुरक्षा बलों के जवानों को उनके योगदान के लिए नमन किया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि हमारा देश 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना और यह दुनिया के विशालतम गणतंत्रों में से एक है। यह दिवस स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारे के प्रतीक के रूप में हमें जोड़ता है। हमारे गणतंत्र दिवस का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का स्मरण करना है, जिन्होंने हमें एक…
publicuwatch24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के दौरे पर है। सबसे पहले वे ग्राम मिनमिनिया मैदान में पटेल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। जिसके बाद ग्राम बरपेला टोला में आयोजित शाकंभरी जयंती में शामिल हुए और माँ दुर्गा मंदिर पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान में आयोजित “श्रीमद भागवत कथा” में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को शाल और पुष्प हार पहना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
publicuwatch24.- रायपुर। आज सुबह राजधानी रायपुर कोहरे से ढका नजर आया। यह तस्वीर केनाल रोड की है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया है। कहीं-कहीं शीत लहर के हालात हैं। अब बादल छंटने के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी कम होने लगा है। राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान रात का तापमान करीब 4 डिग्री कम होकर 15.1 डिग्री पहुंच गया है। इससे रात में भी ठिठुरा देने वाली ठंड पड़ रही है। हालांकि पिछले 10 साल की तुलना में इस साल अभी भी जनवरी का महीना सबसे…
publicuwatch24.-रायपुर। रमन सिंह की जगह राजेश मूणत राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे। संशोधित आदेश जारी कर सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि राजनांदगांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्य अतिथि नामित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से अब विधान सभा अध्यक्ष के स्थान पर विधायक राजेश मूणत को राजनांदगांव के लिए 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के लिए मुख्य अतिथि घोषित किया गया है।
publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर के शनिचरी बाजार मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम नगर निगम की टीम अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची। इस पर विवाद करते हुए व्यापारियों ने जमकर हंगामा मचाया और फिर टीम पर हमला भी कर दिया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ जमकर धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाना पहुंच गए। इसके चलते थाने में भी तनाव की स्थिति बनी रही। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम…
publicuwatch24.-कवर्धा। कवर्धा के लालपुर कला गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की हुई हत्या मामले में जिला प्रसाशन ने बड़ी कार्रवाई की है. हत्याकांड के मुख्य आरोपी अयास खान के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया है. दुकान तोड़ने के लिए नगरपालिका प्रशासन की टीम बुल्डोजर लेकर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची. इस दौरान एसएसपी अभिषेक पल्लव भी मौके पर मौजूद रहे। बुलडोजर कार्रवाई पर एसएसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अयाज खान इसपर पहले से 9 मामले दर्ज थे. जिसमें डकैती, दंगा और झंडा कांड का भी आरोपी था. प्रशासन की…
publicuwatch24.-रायपुर। बंगाल के सीएम ममता के फैसले के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने इण्डिया गठबंधन के मौजूदा स्थिति पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की हैं। सिंहदेव ने इसके अलावा केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा हैं। सिंहदेव ने कहा “गठबंधन के जो साथी हैं वे राज्य चुनाव में आपस में लड़ते हैं सभी सीधे प्रतिद्वंदी हैं। सभी विपक्ष दलों को एक मंच में लाना बहुत कठिन होता है। अब साथ आने की बात है तो ये आसान नहीं है लेकिन जो कारण हमें एक साथ आने की है- देश के…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री साय के द्वारा विप्र समाज की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ ही विधायकगण सुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा एवं पुरन्दर मिश्रा को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विप्र समाज के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री…