Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
सांप्रदायिक हिंसा में गई थी 22 साल के भुनेश्वर साहू की जान publicuwatch24.-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में पिछले साल हुई चर्चित हत्याकांड में सीबीआई ने मुकदमा कायम कर लिया है। बता दें, बिरनपुर में सांप्रदायिक हिंसा में भुवनेश्वर साहू की हत्या हो गई थी। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने सीबीआई से इस मामले की जांच कराने का ऐलान किया था। भारत सरकार ने इसे स्वीकार करते हुए कल अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सीबीआई ने आज एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस केस में 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों…
publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में मवेशियों को मेटाडोर में भरकर बूचड़खाना लेकर जा रहे ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को देखकर मेटाडोर में सवार दो तस्कर कूदकर भाग गए। जांच के दौरान पुलिस ने मेटाडोर से 20 मवेशियों को छुड़ा ली। वहीं, फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है। टीआई हरीश तांडेकर ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मेटाडोर में भर कर बुचड़खाना लेकर जा रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। लेकिन, तब तक तस्कर मवेशियों को…
publicuwatch24.-रायपुर। पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। प्रदेश सरकार के फैसले पर मोदी सरकार की मुहर लगने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुकून जताया है। इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ न्याय होने की बात कही। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार के समय छत्तीसगढ़ के भाई- बहनों के लिए जो नौकरियां निकलती थी, पीएससी में उसके लिए मंडी सजाई जाती थी। इसके खिलाफ हमने सड़क की लड़ाई लड़ी थी, संघर्ष किया था। छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ…
publicuwatch24.-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां छुरा में चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। घटना पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर की है। मिली जानकारी के अनुसार, एमपी एसएएफ की एक कंपनी गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए आई हुई है। जिनकी ओडिशा सीमा से लगे कूडेरादादर में ड्यूटी लगाई गई थी। कंपनी के कुछ जवान रिजर्व दल में कैंप पर आराम कर रहे थे। इसी में से एक…
publicuwatch24.-रायपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर है। आज राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अलका लांबा ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आज देश में दूसरे चरण का चुनाव है। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सभी घर से निकलकर वोट जरूर करें। साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अलका लांबा ने कहा, कहीं भी भाजपा की लहर नहीं है। 400 पार का दावा झूठ साबित होगा। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री पर बम फेंकने का…
पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR की मांग publicuwatch24.-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण का मतदान जारी हैं। कांग्रेस और बीजेपी के बीच काटें की टक्कर हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाते हुए नज़र आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट राजनांदगांव में बीजेपी से सांसद संतोष पाण्डेय और कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपेश बघेल मैदान में हैं। राजनांदगांव लोकसभा सीट से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा क्षेत्र के टेडेसरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम भूपेश…
यह चुनाव संविधान बचाने, लोकतंत्र बचाने का चुनाव है publicuwatch24.-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को चेतावनी दे रहा हूं कि संविधान जिंदाबाद था, संविधान जिंदाबाद है, और संविधान जिंदाबाद रहेगा। 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सत्ता का परिवर्तन का चुनाव नहीं है, दो विचारधारा का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है और देश को बनाने और बचाने का चुनाव है। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी जिस नीयत और नीति से 400 पार का नारा दिया था, अब…
publicuwatch24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों पर कल 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। जिसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। निर्वाचन आयोग ने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने कमर कस ली हैं। दूसरे मतदान में तीन हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा महासमुंद, कांकेर, राजनांदगॉव इन तीनो सीटों के मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ में नज़र आ रहा हैं। महासमुंद लोकसभा सीट है इस सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। इसी सीट से प्रदेश के पहले सीएम भी सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर इस सीट पर तैयारियां लगभग…
publicuwatch24.-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के मरवाही वन रेंज के महौरा बीट में सफेद भालू मिला। भालू शावक को देख ग्रामीण उसके पास पहुंचे। इस दौरान शावक भालू काफी सुस्त नजर आया और उसे पानी पिलाया। उसके बाद भी वह बार-बार बेहोश जैसे हो रहा था। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। शावक की उम्र लगभग 2 साल के आसपास बताई जा रही है। सफेद भालू के बच्चे का इस तरह से गांव में पहुंचना एक कौतूहल का विषय बन गया है। इस संबंध में…
publicuwatch24.-गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।26 अप्रैल को जिले के 573 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। इसमें 4 लाख 60 हजार 139 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। कल दूसरे चरण के होने वाले मतदान के लिए गरियाबंद के कृषि उपज मंडी परिसर में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर अपने-अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने गुरुवार सुबह विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ के दूरस्थ मतदान केंद्रों के अंतर्गत रूट क्रमांक 27 के मतदान…