Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-जगदलपुर। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बता दें तीनों कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में बिना बताए गायब हो गए थे। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए प्रधान अध्यापक संजय मिश्रा, प्रधान पाठक रविन्द्र कुमार नाग और व्याख्याता अखिलेश कुमार त्रिपाठी पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 नियम 09 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।
publicuwatch24.-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में फरार आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि गिरफ्तार पति पत्नी के खिलाफ मानव तस्करी मामले में पहले भी अपराध दर्ज हो चुके हैं। तीनों आरोपियों ने एक ही परिवार के 3 बच्चों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर मध्यप्रदेश में बेच दिया था। 3 लाख रुपए में आरोपी महिला ने मध्यप्रदेश निवासी आरोपी दम्पत्ति से बचों का सौदा किया था। पुलिस ने तीनों बच्चों को मध्यप्रदेश से बरामद…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री के राजभवन में रूकने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत किया। शिकायत में कहा गया कि दिनांक 23 अप्रैल 2024 मंगलवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का रायपुर आगमन हो रहा है और उनका रात्रि विश्राम राजभवन में प्रस्तावित है जो कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल का निवास स्थान है। राज्य के संवैधानिक प्रमुख के निवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का रात्रि विश्राम करना सीधे-सीधे पूरे राज्य के मतदाताओं को और पूरी सरकारी मशीनरी को प्रभावित करेगा और यह निष्पक्ष चुनाव की परिस्थितियों को दूषित करेगा। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के विशेषाधिकार होते हैं…
publicuwatch24.-राजनंदगांव। राजनंदगांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है राजनंदगांव सीट पर चुनाव की प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस ने भूपेश बघेल जैसे दागदार चेहरे को प्रत्याशी बनाकर राजनंदगांव का चुनाव बेहद आसान कर दिया है | राजनंदगांव सीट वैसे भी भारतीय जनता पार्टी जीत रही थी परन्तु कांग्रेस ने जिसप्रकार सरकार से संगठन तक भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला,गोबर घोटाला,राशन घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा एप घोटाला एवं डी एम् ऍफ़ घोटाला करने वाले भूपेश बघेल को राजनंदगांव से प्रत्याशी बनाकर राजनंदगांव में एक प्रकार से हथियार डालने…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 23 अप्रैल को दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी दूसरे चरण के चुनाव के लिए तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें 10 साल में ये पहली बार है कि पीएम मोदी रायपुर में रात बिताएंगे। इसे लेकर यातायात विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। ये मार्ग रहेगा बाधित- 01. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर 02. खजाना चौक से राजभवन की ओर …
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 23 अप्रैल को दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी दूसरे चरण के चुनाव के लिए तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें 10 साल में ये पहली बार है कि पीएम मोदी रायपुर में रात बिताएंगे। इसे लेकर यातायात विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। ये मार्ग रहेगा बाधित- 01. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर 02. खजाना चौक से राजभवन की ओर …
रायपुर। लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के विधायक और मंत्री लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं। वहीं अब भाजपा अविधायक धर्मजीत सिंह का एक बड़ा बयान सामने है। इस बार विधायक धर्मजीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथ लिया है। अपने बयान में विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि, अहंकारी नेता भूपेश बघेल को सबक सिखाना है। कांग्रेस नेता कहते है मोदी को डंडा भूपेश बघेल ही…
मानपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की बहुत दिनों से मांग थी कि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री एक आदिवासी होना चाहिए। इस मांग को भाजपा ने, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। एक असली आदिवासी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। कांग्रेस ने एक नकली आदिवासी अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाया था, जो बाद में जांच में नकली आदिवासी निकले। आज एक असली आदिवासी मुख्यमंत्री आप सभी से आशीर्वाद लेने आया है। सभी को आशीर्वाद देना है, मानपुर का तीव्र गति से विकास करना है। राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत मानपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक विशाल जनसभा को…
रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा नक्सलवाद पर दिये गये बयान की कांग्रेस ने चुनावी जुमला बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा नक्सलवाद खात्मे को लेकर अमित शाह के द्वारा दिया गया बयान हास्यपद है। जनता ने मोदी सरकार को 10 साल का समय दिया था। मोदी सरकार आतंक को समाप्त करने में लेकिन असफल रही। भाजपा सरकार की विदाई सुनिश्चित हो गई है उनकी उल्टी गिनती चल रही है। अमित शाह अब तनाव न पाले नक्सलवाद खत्म करने कांग्रेस की सरकार काम करेगी। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा…
रायपुर। 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की भी संभावना जताई है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है। रविवार को राजधानी रायपुर में 30 फीसदी बादल थे। दिनभर धूप-छांव का दौर चला। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछली रात यहां न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से…