Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शांतिपूर्ण निर्वाचन की प्रक्रिया जिले में सुनिश्चित करने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सर्किट हाउस में सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली और चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वीप में तेजी लाने और मतदान केंद्रों तक मतदाताओं को लाने के लिए कई सुझाव भी दिए। मतदान के लिए घर-घर दस्तक देकर पीले चावल देकर आमंत्रण देने के साथ ही मतदाताओं के लिए केंद्रों में धूप से बचाव और पेयजल की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। वहीं,…
publicuwatch24.दुर्ग। दुर्ग में भाजयुमो अहिवारा मंडल के महामंत्री शिवकुमार वर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि शिव कुमार ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेज दिया, फिर घर में फांसी लगा ली। यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भाजयुमो मंडल महामंत्री शिवकुमार वर्मा (उम्र…
publicuwatch24.-रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जं-कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा -गोधरा जं के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, इस लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है। रद्द होने वाली गाड़ी :- 01. दिनांक 01, 04, 08, 11, 15, 18 एवं 22 मई, 2024 को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 02. दिनांक 29 अप्रैल, 02, 06, 09,…
हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव को सर्वशक्तिमान माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ की पूजा विधि-विधान से करते हैं तो भक्तों से सभी मनोकामना पूरी होती है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, शिवजी की पूजा के दौरान 9 मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। इन मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करने के साथ-साथ शिवलिंग का जलाभिषेक भी जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। शिव प्रार्थना मंत्र करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं । विहितं विहितं वा सर्व…
publicuwatch24.-अंबिकापुर। पीएम मोदी ने सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया। जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था, तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था। कांग्रेस की टोली ने उस समय मुझ पर हमला बोल दिया था, बात का बवंडर बना दिया था। लेकिन मोदी लाल किले पर पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज अंबिकापुर क्षेत्र फिर वही आशीर्वाद दे रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार। कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी…
नई दिल्ली। गर्मियों में अकसर पाचन से जुड़ी कई समस्याएं परेशानी की वजह बनी रहती है। पेट में गैस बनना इन्हीं समस्या में से एक है, जो एक अप्रिय स्थिति है जिससे पेट में ब्लोटिंग और दर्द होता है। गलत खानपान और खाने के गलत तरीकों की वजह से अकसर यह समस्या होती है। सोडा, च्यूइंग गम, स्ट्रॉ से पीना, स्मोकिंग करना, खाते समय बोलना या जल्दी-जल्दी खाने से भी गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा हाई फाइबर वाले फूड्स जैसे ब्रोकली, राजमा, मटर, साबित अनाज आदि से भी गैस की समस्या हो सकती है।…
publicuwatch24.-बालोद। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संपन्न कराने में फोर्स की अहम भूमिका होती हैल जिसके तारतम्य में बालोद में आए पैरामिलिट्री फोर्स को क्षेत्र के संबंध में जानकारी देकर नगर बालोद में फ्लैग मार्च निकाला गया जो बस स्टैंड, परशुराम चौक, जय स्तंभ चौक, घड़ी चौक, हलदर चौक, मधु चौक, जय स्तंभ चौक से होते हुए दल्ली चौक में समाप्त किया गया। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद रवि शंकर पांडे एवं सीआरपीएफ के 150 अधिकारी व जवान उपस्थित रहे इस दौरान प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे…
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा निर्वाचन का चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से थम जाएगा। इस अवधि के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या राजनीतिक दल अपने चुनावी प्रचार के लिए न तो जुलूस एवं आम सभाएं आयोजित कर सकेंगे और न ही लाउड स्पीकर का उपयोग कर सकेंगे। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी…
publicuwatch24.-रायपुर। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण छग से दक्षिण केरल तक द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र से केरल तक औसत समुुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से वर्षा हो रही।रात को मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।आज भी राजधानी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व वज्रपात की संभावना है।…
publicuwatch24.-सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित भाजपा की जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद भी पहले दिन से तुष्टीकरण में लगी हुई थी। तुष्टीकरण, वोट बैंक की राजनीति एक कांग्रेस के डीएनए में है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का हक भी छीनना पड़े तो वो एक सेकंड नहीं लगाएंगे, जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र…