Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस एक गुमशुदा युवती को मुंबई से वापस लाई है। युवती को अगवा कर ले जाने वाला युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसके खिलाफ अपहरण और रेप का केस दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाना इलाके की पीड़ित युवती के गायब हो जाने की शिकायत परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि उसी के मोहल्ले के एक युवक ने उसे अगवा कर लिया है। पुलिस उसे ढूंढते हुए मुंबई पहुंची लेकिन आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। युवती ने बताया कि आरोपी उसे जबरदस्ती रायपुर ले गया…
publicuwatch24.-रायगढ़। घरघोड़ा बायपास मार्ग के किनारे झाड़ियों में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के गांवों से जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। खबर फैलते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के अनुसार लाश का चेहरा वाला हिस्सा घास से ढका था। मृतका की उम्र 17 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। उसने हरे रंग का टॉप और काले रंग की लेगिंग पहनी थी।…
कोरबा । लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा का चुनाव प्रचार जारी है। विभिन्न क्षेत्रों में नेताओं के कार्यक्रम हो रहे हैं और इसके माध्यम से जनता तक बात पहुंचाई जा रही है। जिला मुख्यालय कोरबा से 35 किलोमीटर दूर करतला में भाजपा ने आम सभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सभी तरफ भाजपा के लिए अच्छा वातावरण है…
रायपुर। महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को दूसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वोट लेने के लिये मुख्यमंत्री तीसरी किश्त की राशि के संबंध बयान दे रहे है। कांग्रेस ने मांग किया है कि सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया। जिन महिलाओं को पहली किश्त मिली थी उनमें से अधिकांश महिलाओं को अभी तक दूसरी किश्त नहीं मिली है। भाजपा सरकार पहली किश्त देने के बाद महिलाओं को दूसरी किश्त नहीं दे रही है। सरकार तीसरी किश्त देने का…
रायपुर। लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव से पहले तैयारियों का जायज लेने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे मीडिया से रूबरू हुए। तीसरे चरण के चुनाव पर उन्होंने कहा कि सभी नेता प्रचार में लगे हुए हैं। कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में पूरा फोकस है। हमारे मेनिफेस्टो और कैंपेन को पसंद किया जा रहा है। जिन-जिन राज्यों में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस का है वहां पर हमारी परफॉर्मेंस अच्छी है। हमने महिला सशक्तिकरण और जनसरोकार की बातें की है। पूरी उम्मीद है कि 4 जून को इंडिया एलायंस की सरकार का गठन होगा। …
रायपुर। महादेव बेटिंग केस में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुंबई पुलिस की SIT ने उन्हें छत्तीसगढ़ से शनिवार रात हिरासत में लिया। उन पर 15 हजार करोड़ के फ्रॉड का आरोप है। बता दें कि साहिल खान, जो एक्सक्यूज़ मी और स्टाइल जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने बाद में फिटनेस इन्फ्लुएंसर के रूप में काम करने के लिए फिल्में छोड़ दीं। वह अपने द्वारा स्थापित कंपनी डिवाइन न्यूट्रिशन चलाते हैं जो फिटनेस सप्लीमेंट बेचती है। रायपुर एसएसपी बोले – एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह ने कहा, आनलाइन क्रिकेट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में मौसम ने करवट बदली है, भीषण गर्मी, तेज धूप व उमस से बेहाल जनजीवन में उस समय ताजगी का अहसास हो गया जब सुबह 9 के बाद तेज आंधी के साथ कुछ इलाके में ओला गिरे और गरज के साथ बारिश भी हुई। बच्चों के लिए तो यह मौज-मस्ती का रविवार हो गया। जैसे ही मौसम सुहावना हुआ बच्चें गलियों में उछलकूद करने लगे। लोगों ने छत व खुले आसमान के नीचे बिताकर मौसम का आनंद लिया। अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है , लेकिन पिछले कुछ दिनों…
सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सल पीडि़त ग्रामीणों को बस्तर आई जी सुन्दरराज पी., कमलोचन कश्यप उप महानिरीक्षक रेंज दन्तेवाड़ा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा, के मार्गदर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा के निर्देशन में जागरुक किया जा रहा है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों की सूचना दो ईनाम पाओं का अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें किसी भी व्यक्ति के द्वारा नक्सलियों की सूचना देकर उन्हें गिरफ्तार करवाने अथवा नक्सलियों के विरुद्व नक्सल अभियान को सफल बनाने हेतु सूचना देकर सहयोग करने पर…
बिलासपुर। रविवार की सुबह शहर के प्रमुख मार्गो का नजारा ही कुछ अलग था। जिले के कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह के साथ तमाम आला अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता संदेश देने साइकिल चलाई। स्वीप साइकिल रैली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के लिए लोगों को जागरूक किया। इस स्वीप साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से आईडीबीआई बैंक द्वारा किया गया। रैली आत्मानंद स्कूल प्रताप चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, शिव टाकिज चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, ,…
मुखबिरी के शक में जोगा के पुत्र हरीश को नक्सलियों ने जनदालत में माता-पिता के सामने हत्या की थी publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पोटाली में सीएएफ कैंप से करीब 500 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोडिय़ाम की धारदार हथियार से परिजनों के सामने हत्या कर दी है। विदित हो कि इससे पूर्व मुखबिरी के शक में जोगा के पुत्र हरीश पोडिय़ामी को नक्सलियों ने जनदालत में माता-पिता के सामने ही हत्या कर दी गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगा पोडिय़ामी अपने…