रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 23 अप्रैल को दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी दूसरे चरण के चुनाव के लिए तीन लोकसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें 10 साल में ये पहली बार है कि पीएम मोदी रायपुर में रात बिताएंगे। इसे लेकर यातायात विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
ये मार्ग रहेगा बाधित-
01. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर
02. खजाना चौक से राजभवन की ओर
03. पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर
04. बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर
05. बंजारी चौक से राजभवन की ओर
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिहाज से शहर के कई रास्ते इस दिन बंद रहेंगे। इस बीच विवेकानंद हवाई अड्डे आने जाने वाले मार्ग बाधित रहेंगे, जिसमें 23 अप्रैल की शाम 06 से 08 बजे के बीच माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जी.ई रोड होकर राजभवन आने वाले रास्ते और 24 अप्रैल को सुबह 08 से 10 बजे के बीच इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जाने वाला मार्ग समेत राम मंदिर से माना विमानतल तक वीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा।
यातायात विभाग के अनुसार माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक से धमतरी रोड होकर माना कैम्प से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे। वही जी.ई. रोड से सेरीखेड़ी होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।