
publicuwatch24.-महासमुंद। छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों पर कल 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। जिसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। निर्वाचन आयोग ने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने कमर कस ली हैं। दूसरे मतदान में तीन हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा महासमुंद, कांकेर, राजनांदगॉव इन तीनो सीटों के मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ में नज़र आ रहा हैं। महासमुंद लोकसभा सीट है इस सीट का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। इसी सीट से प्रदेश के पहले सीएम भी सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर इस सीट पर तैयारियां लगभग पूर हो चुकी है। इस बार इस सीट पर कांग्रेस ने ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया है। जबकि बीजेपी ने रूपकुमारी चौधरी को टिकट दिया है।
महासुंद लोकसभा सीट में ओबीसी समाज के लोग अधिक हैं। यही कारण है कि महासमुंद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने एक ओबीसी वर्ग की महिला रूप कुमारी चौधरी को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी वर्ग से ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता ताम्रध्वज साहू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ऐसे में इस सीट पर दो ओबीसी प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त टक्कर है।
बता दें की महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में 3 जिले शामिल हैं। इनमें धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिला शामिल है। महासमुंद लोकसभा के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से चार विधानसभा क्षेत्र सरायपाली, खल्लारी, धमतरी और बिन्द्रानवागढ़ पर कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, चार विधानसभा क्षेत्रों में महासमुंद, बसना, राजिम और कुरूद पर बीजेपी का कब्जा है।