Author: admin

बीजिंग। चंद्रमा के सुदूर इलाके में चीन का अंतरिक्षयान सुरक्षित उतर गया है। इसके साथ ही इसे अंतरिक्ष के बारे में जानने की दिशा में इंसान का बड़ा कदम बताया जा रहा है। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CNSA) ने अपना रोबोटिक प्रोब चेंगे4 (Chang’e 4) को दक्षिणी ध्रुव के एटकिन बेसिन में उतारा है।इस इलाके के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। चंद्रमा की सतह पर यह सबसे बड़ा, सबसे पुराना, सबसे गहरा क्रेटर है। हालांकि, इस मिशन की सफलता को लेकर संदेह की स्थिति उस वक्त खड़ी हो गई थी, जब चीन की सरकारी मीडिया चाइना डेली…

Read More

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सक्ती के विधायक चरणदास महंत के नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल विधानसभा परिसर में किया गया। नामांकन दाखिल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

Read More

रायपुर। राज्य की नई सरकार ने बुधवार की देर रात सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अजय सिंह को मुख्य सचिव पद से हटा दिया। अब वरिष्ठ आईएएस सुनील कुजूर मूल निवासी छोटानागपुर (झारखंड) को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। प्रदेश के 18 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब सरकार ने आदिवासी समाज के किसी अफसर को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले मिंज व नारायण सिंह समेत एक दो अन्य अफसर अपर मुख्य सचिव के पद तक पहुंचे जरूर, लेकिन राज्य के मुख्य सचिव नहीं बन पाए थे।बहरहाल, राज्य सरकार…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार लगातार प्रशासनिक फेरबदल कर रहा है। इसी तरह राज्य शासन ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के भी तबादले किए। देर रात जारी सूची के मुताबिक एडीजी सीआईडी अरूणदेव गाैतम को गृह सचिव बनाया गया। वहीं दुर्ग के आईजी जीपी सिंह को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। रायपुर के आईजी दीपांशु काबरा को भी हटा दिया गया है। काबरा को भी पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। काबरा के स्थान पर आनंद छाबड़ा को रायपुर का आईजी बनाया गया है। वहीं रतनलाल डांगी प्रभारी आईजी दुर्ग होंगे। एसआरपी कल्लूरी को ईओडब्ल्यू का आईजी बनाया…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधायकों में सबसे वरिष्ठ रामपुकार सिंह ने आज प्रोटेम स्पीकर का शपथ ले लिया। राजभवन में सुबह 10 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रामपुकार सिंह को शपथ दिलाई।अब रामपुकार सिंह ने विधानसभा में कल अपने साथी विधायकों को शपथ दिलाएंगे।रामपुकार सिंह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। वे जशपुर जिले के पत्थलगाँव से बीते 8 बार के विधायक हैं। भाजपा का गढ़ माना जाने वाले जशपुर इलाके में बतौर कांग्रेस विधायक रामपुकार सिंह अकेले पत्थलगाँव से चुनकर आते रहे हैं। वे पूर्व में जनसंपर्क मंत्री भी रह चुके हैं। उनके पास एक लंबा राजनीतिक अनुभव…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने बस्तर की झीरम घाटी हुए नक्सली हमले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा की अगुवाई में 10 सदस्यीय टीम इस नक्सली हमले की घटना की जांच करेगी। इस घटना में नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष पंक्ति के नेताओं सहित 29 लोगों की मौत हुई थी।आपको बता दें कि झीरम घाटी हमले को देश के सबसे बड़े राजनीतिक नरसंहार माना गया। साल 2013 में बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र के झीरम घाटी में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया था जिसमें कांग्रेस के…

Read More

बिलासपुर। शहर के लिए 1850 करोड़ की प्रस्तावित सबसे बड़ी अरपा विकास परियोजना भाजपा की तत्कालीन सरकार में फाइलों से बाहर नहीं निकल पाई। अलबत्ता इस परियोजना पर दो करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। नई सरकार इस परियोजना को बंद करने की तैयारी कर रही है।इस परियोजना में किसानों की 450 एकड़ जमीन पांच साल से सरकार के पास बंधक पड़ी है। जिस पर न तो कोई काम चालू हो पाया और न ही उसकी खरीद-बिक्री या नवनिर्माण की अनुमति ही मिल रही है। सरकार बदलने के बाद अब बंधक जमीन को मुक्त कर प्रोजेक्ट पर ही ताला लगाने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार विधानसभा में शासकीय संकल्प लाएगी। यह संकल्प चार जनवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के पहले सत्र में भी लाया जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। मंत्रियों की संख्या बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।राज्य में कुल 90 विधायक है। इस लिहाज से यहां मुख्यमंत्री समेत कुल 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। राज्य सरकार चाहती है कि कम से कम 18 मंत्री होने चाहिए। पीएम को लिखे पत्र में सीएम बघेल ने इसके…

Read More

रायपुर। केंद्र सरकार की सबसे बड़ी योजना में से एक आयुष्मान भारत योजना का संचालन प्रदेश के निजी संस्थानों में नहीं हो पा रहा है। सोमवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान दो टूक में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जब तक पुराना भुगतान और साफ्टवेयर की समस्या का समाधान नहीं किया जाता, वे आयुष्मान भारत योजना का बहिष्कार जारी रखेंगे। आईएमए ने दो टूक में कहा कि जब तक उन्हें पुराना भुगतान नहीं किया जाता, मरीजों का इलाज करना संभव ही नहीं।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आयुष्मान योजना लागू होने से पहले ही यह चाहता है कि स्मार्ट कार्ड से उन्होंने…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि स्वर्गीय कादर खान हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने बालीवुड की सैंकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय प्रतिभा से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। स्वर्गीय खान कुशल संवाद लेखक भी थे। बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि कादर खान का बीती शाम कनाडा में निधन हो गया।

Read More