Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शासन तिहार 2026 सरकार आपके द्वार : राशन कार्ड से दूर हुई ममता की चिंता अब बच्चों के पालन-पोषण में होगी आसानी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी
- मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
- हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार : तेंदूपत्ता खरीदी की बढ़ी दर ने संग्राहकों का बढ़ाया उत्साह व भरोसा
- सक्ती में घूसखोर ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, 40 हजार की डील में चढ़ा ACB के हत्थे
Author: admin
रायपुर। राजधानी में बुधवार देर रात एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को दोनों के क्षत विक्षत शव बरामद हुए। पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।जानकारी के मुताबिक, कचना-खम्हारडीह निवासी धहरिया और सड्डू निवासी योगेश साहू के बीच पिछले तीन-चार माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक पेंटर का काम करता था और युवती 10वीं पास थी। दोनों पड़ोसी थे और बीएसयूपी कॉलोनी में पास-पास दुकानें थीं। दोनों ने शादी का फैसला लिया, लेकिन परिवारवालों ने इनकार कर दिया। इसी…
रायपुर। नई कांग्रेस सरकार का पहला विधानसभा सत्र अपने आप में महत्वपूर्ण होने जा रहा है। सरकार मंत्रियों की संख्या 13 से बढ़ाकर 18 करने अशासकीय संकल्प लाने की तैयारी में है। संकल्प पारित होने के बाद उसे केन्द्र सरकार के पास विचारार्थ भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंत्रियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पहले ही लाया जा चुका है। 7 तारीख को विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरु होते ही सर्वप्रथम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण होगा। इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। अनूपूरक बजट करीब 11 हजार करोड़ का हो…
दिल्ली। भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर तीन नई समितियों का गठन किया। ये संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र, प्रचार-प्रसार और सामाजिक-स्वयंसेवी संगठन संपर्क समितियां होंगी। भाजपा के घोषणा पत्र समिति में छत्तीसगढ़ के किसी भाजपा नेता को शामिल नहीं किया गया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में बुरी तरह से हुई हार के कारण यहां के किसी नेता को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शामिल किया गया है, क्योंकि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार में तुलानात्मक रूप से बहुत फर्क है। मध्यप्रदेश ने भाजपा…
रायपुर । छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य वाले उन अंचलों का विकास होगा, जहां-जहां भगवान राम के पग पड़े थे। राम वनगमन पथ क्षेत्रों के विकास के लिए राज्य सरकार अलग से नीति बनाएगी। इसके लिए गृह व धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात कर प्रस्ताव मंत्रिमंडल में लाने की कोशिश करेंगे। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए कई ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जो तीनों राज्यों में लागू हो सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने आनंद और धर्मस्व विभाग को समाहित कर आध्यात्म विभाग बना दिया है। नया विभाग प्रमुख नदियों के…
रायपुर। रायपुर की सड़कों पर एक अलग तरह की टंकी सहेजे दौड़ती मोटरसाइकिल दरअसल सुनहरे भविष्य का संकेत है। यह मोटरसाइकिल पेट्रोल से नहीं, गोबर गैस की ताकत से दौड़ रही है। बेहद सकारात्मक सोच के साथ इसे बनाने वाले नौजवानों का मकसद भी साफ है- पर्यावरण के साथ ही गोवंश का भी संरक्षण। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अक्षय ऊर्जा विभाग के छह छात्रों ने भविष्य में पेट्रो पदार्थों की किल्लत व बेतहाशा कीमत को ध्यान में रखकर यह अविष्कार किया है। यह मोटरसाइकिल केवल प्रदर्शन के लिए नहीं है बल्कि सड़कों पर बाकायदा…
दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पूर्ववर्ती सरकार ने विकास के लिए योजना बनाने के बजाए लोगों को मुफ्त चीजें बांटने का काम किया। नई सरकार मुफ्त में चप्पल-नून (नमक) नहीं बांटेगी बल्कि विकास के लिए योजनाएं बनाएगी। इससे लोगों की तरक्की होगी। किसानों के हाथ में पैसा आएगा तो व्यापार भी चमकेगा और छत्तीसगढ़ का बाजार भी समृद्ध होगा। प्रदेशवासियों का जीवन स्तर भी सुधरेगा। बघेल गुरुवार को स्थानीय पंडित रविशंकर स्टेडियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जहां किसानों का कर्जा माफ करने के…
बिलासपुर। कम्युनिटी व सोशल पुलिसिंग के लिए बिलासपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले आईपीएस व एसपी आरिफ एच.शेख ने जाते-जाते एक और मुहिम शुरू की है। रोटरी क्लब ऑफ क्वींस इंटरनेशनल के साथ मिलकर पुलिस अब अपराध पीड़ित महिलाओं को स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए उन्हें ई-रिक्शा दिलाएगी। इसके लिए 20 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही स्कूल-कॉलेज की छात्राएं उनकी नियमित यात्री होंगी। आईपीएस आरिफ एच शेख ने बताया कि बिलासपुर में काम करने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार की थीं, जिन्हें पूरा नहीं करने का मलाल है। अब उनका तबादला पुलिस…
बिलासपुर, । सरकंडा के चिंगराजपारा निवासी ट्रैफिक थाने के कम्प्यूटर ऑपरेटर का अपहरण के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की सौतेली मां व उसके पूर्व पति और बेटों के साथ ही उसकी प्रेमिका की मिलीभगत की आशंका है। लिहाजा, पुलिस सभी संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चिंगराजपारा प्रभात चौक निवासी तरुण रातड़े (24) बीते एक जनवरी को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। इस पर परिजन ने उसकी पतासाजी की। कहीं पता नहीं चलने पर उसकी मां राजकुमारी रातड़े व पिता शांतनु रातड़े ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही पुलिस…
दुर्ग । जिले के किसानों का रूझान काला गेहूं की फसल के प्रति भी बढ़ रहा है। काला गेहूं शुगर फ्री होने के कारण इसका डिमांड अधिक रहता है। वर्तमान में बोनी के लिए इसका बीज पंजाब-हरियाणा से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के किसान काले धान की खेती करते रहे हैं। अब किसानों का रूझान काले गेंहू की खेती के प्रति बढ़ रहा है। पाटन ब्लाक के अचानकपुर के किसान रोहित साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में काले गेहूं की खेती महासमुंद के मोहन चंद्राकर कर रहे हैं जोबा के प्रणय कुमार और राजू भी इसकी खेती करते…
दुर्ग, भिलाई। दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत और डॉ. रमन सिंह पर एक साथ निशान साधा। उन्होंने अजीत जोगी का नाम लिए बगैर कहा कि जनता कहती थी कि तुम्हारे पार्टी के एक व्यक्ति को बाहर निकाल दो तो कांग्रेस सत्ता में आ जाएगी। लोग जैसा कहते थे वैसा हुआ भी। वह व्यक्ति बाहर चला गया और कांग्रेस का वनवास खत्म हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि कांग्रेस से बाहर गया व्यक्ति यदि पार्टी बनाकर चुनाव नहीं लड़ता तो छत्तीसगढ़ में भाजपा…