Author: admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नव गठित पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र शुक्रवार को सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ। प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह ने सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ली। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमण्डल के कई सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली। भूपेश इससे पहले सीएम पद की पहली शपथ छत्तीसगढ़ी भाषा में ही लेना चाहते थे, लेकिन राजभवन के नियम में यह भाषा शामिल नहीं होने की वजह से वे छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लेने से वंचित रह गए थे। अब…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर | प्रदेश की राजधानी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रायपुर शाखा की पुरानी टीम को भंग कर नई टीम गठित की गई है। नई टीम के अनुसार डॉ अनिल जैन को रायपुर शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, डॉ आशा जैन को महासचिव का पदभार दिया गया है। बता दें डॉ अनिल जैन नाक—कान गला रोग विशेषज्ञ हैं और डॉ आशा जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ महेश सिन्हा, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ राकेश गुप्ता, डॉ संदीप दवे और डॉ ललित शाह ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई…

Read More

रायपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वच्छत भारत योजना योजना के तहत खुले में शौच से मुक्ति का अभियान तेज गति से चल रहा है। इसी कड़ी में भिलाई नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भिलाई नगर निगम राज्य का पहला ऐसा नगर निगम है जो खुले में शौच मुक्त है। वहीं, देश में दूसरे स्थान पर है। भिलाई ओडीएफ की लिस्ट में शामिल होने वाला पहला शहर है, जहां की जनसंख्या 5 लाख से अधिक है। बता दें नगर निगम आयुक्त एसके सुंदरानी और महापौर देवेंद्र यादव ने भिलाई नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाने…

Read More

रायपुर | छत्तीसगढ़ की पांचवी विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। एक जहां प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह ने नए विधायकों शपथ दिलाई। वहीं विपक्ष में बैठी भाजपा गायब दिखी। शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले सत्यनारायण शर्मा चुटकी लेते हुए बोले विपक्ष का सफाया हो गया। पुन्नूलाल मोहिले के सदन में पहुंचने पर अमरजीत भगत और कुलदीप जुनेजा ने चुटकी लेते हुए कहा- यही हैं नेता प्रतिपक्ष। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के लिए सदन में बैठने के लिए अलग से जगह तय की गई। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत टीएस सिंहदेव, सत्यनारायण शर्मा, ताम्रध्वज साहू, प्रेमसाय…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा कार्यवाही के पहले दिन सभी नव निर्वाचित विधायकों ने विधानसभा में शपथ लिया. सबसे पहले सीएम समेत कांग्रेस और बसपा-जोगी के विधायकों को प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह ने शपथ दिलाई. भाजपा नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर बैठक में फंसी हुई थी जिस वजह से भाजपा के सभी विधायक देरी से विधानसभा पहुंचे. जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने शपथ दिलाई. बीजेपी से विधायक शिवरत शर्मा, धरमलाल कौशिश, रजनीश कुमार सिंह, डॉ. कृष्ण मूर्ती बांधी, सौरभ सिंह, बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लिया.वहीं विधायक नारायण चंदेल, डमरूधर पुजारी, अजय चंद्राकर, रंजना दिपेंद्र साहू,…

Read More

कपिल के शो में भी सलमान ने अपनी शादी की बात को लेकर नई बात बताई और बचपन से जुड़ी यादों से जुड़े कई राज भी खोले। इसी शो के दौरान सलमान, सोहेल और अरबाज ने एक और दिलचस्प बात शेयर की। सोहेल ने बताया कि कैसे एक बार सलमान खान और उनकी घर के बाहर ही खूब धुनाई हुई थी। पहले सोहेल ने बातचीत का सिलसिला शुरू किया, वाकया सुनाते हुए कहा कि वह बैंड स्टैंड से घूम-फिर कर आ रहे थे तो उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक फैन खड़ा होकर सलमान को किसी कारण से अपशब्द कहते…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के कार्यों का मूल्यांकन जनता पर छोड़ा, उससे साफ है कि वह आम चुनाव का सामना करने को तैयार हैं।नव-वर्ष के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साक्षात्कार में करीब-करीब सभी ज्वलंत मुद्दों पर जिस विस्तार से जवाब दिए, उससे आने वाले दिनों का राजनीतिक एजेंडा तय हो सकता है। इसी साक्षात्कार में उन्होंने अपनी सरकार की ओर से किए गए कार्यों का मूल्यांकन जिस तरह जनता पर छोड़ा, उससे यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें अपनी उपलब्धियों पर संतोष है और वह आम चुनावों का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने…

Read More

अरविंद दुबे। प्रथम पूज्य गणेशजी के दुनिया में कई मंदिर हैं। दोनों पत्नियों, रिद्धि और सिद्धी के साथ वाली भी उनकी कई प्रतिमाएं हैं, लेकिन गुजरात में एक मंदिर ऐसा है, जहां उनका पूरा परिवार है। पूरा परिवार यानि दोनों पत्नियां- रिद्धि-सिद्धी, पुत्री- मां संतोषी, दोनों पुत्र – शुभ और लाभ, दोनों पोते – क्षेम और कुशल। जानिए इनके बारे में -गुजरात के बनासकांठा जिले में अम्बाजी तीर्थ है। यहां मां अम्बा का भव्य प्राचीन मंदिर है। इसी मंदिर के परिसर में स्थित है सहकुटुंब सिद्धि विनायक मंदिर। यहां गणेशजी अपने पूरे परिवार के साथ विराजे हैं। मंदिर के पुजारी…

Read More

मल्टीमीडिया डेस्क। साल 2019 में कुल 5 ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्यग्रहण साल के पहले ही हफ्ते में 6 जनवरी को लगेगा। यह सूर्यग्रहण पौष अमावस्या यानी 5 जनवरी की आधी रात के बाद 6 जनवरी की मध्य तक रहेगा। हालांकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा। यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, अमेरिका में इसे साफ-साफ देखा जा सकते है।इन बातों का रखें ध्यान ग्रहण के दौरान खुले आसमान के नीचे नहीं रहना चाहिए। लोगों की मान्यता है कि ग्रहण के तुरंत बाद किसी भी काम को करने से पहले नहाना चाहिए। घर के मंदिर में रखी मूर्तियों को भी नहलाना या…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिले की प्रकिया पूरी हुई। सिर्फ एक विधायक डॉ चरणदास महंत ने नामांकन दाखिल किया है। इसी के साथ उनके निर्विरोध इस पद पर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को विधानसभा में अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान होगा।सक्ती विधानसभा सीट से विधायक डॉ चरणदास महंत ने पांच सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा और किसी भी दावेदार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। कांग्रेस की ओर से भूपेश बघेल, रविन्द्र चौबे, शिव डहरिया ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और ताम्रध्वज साहू, प्रेमसाय सिंह…

Read More