Author: admin

रायपुर। मुख्मंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि बस्तर विकास प्राधिकरण का गठन दोबारा किया जाएगा। इसका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ​मुख्यमंत्री नहीं बल्कि स्थानीय आदिवासी विधायक होंगे। वन अधिकार पट्टा अब सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो तीन पीढ़ी से यहां रह रहे हैं या जिनकी उम्र 75 साल है।नक्सलियों से बातचीत के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा मैंने कभी नहीं कहा कि माओवादियों से बात करूंगा। मैंने कहा है कि पीड़ित पक्ष से बात करूंगा। फिर चाहे वह पत्रकार हों, ग्रामीण हों या व्यापारी उनसे बात करूंगा और जानने की कोशिश करूंगा की इस मामले…

Read More

रायपुर। प्रदेश के एलडब्ल्यूई (लेफ्ट विंग एक्सट्रेमिसम) वाम चरमपंथ प्रभावित इलाकों में संचार सेवा को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ डाक विभाग को एक अहम जिम्मेदारी मिली है। इससे नववर्ष में छत्तीसगढ़ में डाक सेवा का नया आयाम स्थापित होगा।छग डाक सेवाएं सहायक निदेशक आरके साहू ने बताया कि 2018-19 के लक्ष्य के मुताबिक बस्तर के सात व दुर्ग के एक जिले में 755 डाक घर शुरू करना है। पिछले वर्ष 20 नए डाक घर शुरू कर दिए गए। शेष 735 डाक घर खोल लिए जाएंगे। इसके लिए डाक कर्मचारियों की नियक्ति प्रक्रिया भी विभाग से पूरी हो चुकी है।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों की कमी विकास की गति के आड़े आ सकती है। राज्य में निर्धारित संख्या से 35 आईएएस अफसर कम हैं। इस साल राज्य को पांच नए अफसर मिले हैं लेकिन अफसरों की कमी जल्द पूरा होने के कोई आसार नहीं हैं।वर्तमान में प्रदेश में 158 आईएएस अफसर हैं, जबकि यहां होने चाहिए 193 अफसर। केंद्र सरकार ने राज्य में सीधी भर्ती वाले आईएएस अफसरों को कोटा बढ़ाया है। प्रमोशन से आने वाले अधिकारियों को प्रमोशन समय पर हो इसकी व्यवस्था भी की गई है। समय पर डीपीसी होती है।हालांकि इन उपायों से भी कमी दूर…

Read More

रायपुर। रायपुर में नए साल का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया। मॉल और होटलों में खास तैयारियां की गई थी. 12 बजते ही लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। जो देर रात तक चलता रहा।नए साल के जश्न को लेकर राजधानी पुलिस ने खास इंतजाम की थी। शहर में दूसरे जिलों से फोर्स बुलाकर करीब एक हजार फोर्स तैनात थी। नशेड़ियों की धरपकड़ के लिए एनालाइजर मशीन से जांच की गई।

Read More

रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नव वर्ष की अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह नव वर्ष आपके जीवन में सुख शांति और खुशहाली लाए। हम सबके लिए यह वर्ष उत्कर्ष का नव वर्ष हो।

Read More

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा नेताओं द्वारा दिये जा रहे बयानों पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अब छत्तीसगढ़ में वक्त बदले का नहीं बदलाव का है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस राजनैतिक प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास ही नहीं करते। अब मोदी सरकार के जीएसटी और नोटबंदी जैसे बेतुके तुगलकी फैसलों को बदलने का वक्त है। वक्त बदले का नहीं बदलाव का है। बदलाव का ये वक्त छत्तीसगढ़ विधानसभा के बाद लोकसभा चुनावों में भी जारी रहेगा और…

Read More

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जनादेश के साथ छलावा करके कांग्रेस नेता जनादेश और लोकतंत्र के सम्मान की दुहाई देते शोभा नहीं देते। कांग्रेस अपने राजनीतिक चरित्र को बेनकाब कर रही है और इसी आत्मग्लानि बोध के चलते वह अपनी कमजोरियो को दूसरों पर मढ़ रही है।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने वादों के आधे-अधूरे क्रियान्वयन को जनादेश का सम्मान बताने की शर्मनाक कोशिशों में जुटे हैं जबकि साफ-साफ तौर पर यह जनादेश के साथ छलावा है। किसानों की आधी-अधूरी कर्जमाफी करके कांग्रेस ने न केवल किसानों के साथ दगा किया…

Read More

रायपुर। नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने 31 जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़गांव थाना इलाके में संदिग्ध माओवादियों ने पर्चा फेंका है। माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने कहा है कि भारत बंद के पहले माओवादी 25 से 31 जनवरी तक प्रचार अभियान चलाएंगे। प्रचार सप्ताह के दौरान सभा, सम्मेलन रैली और आमसभा का आयोजन किया जाएगा।माओवादियों के इस पर्चा में लिखा है कि सरकार देश की प्राकृतिक संपदा, जल-जंगल और जमीन को कौड़ियों के भाव में देशी-विदेशी कॉरपोरेट घरानों के हवाले कर रही है।इन पर्चों में कहा गया है कि…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी के कोतवाली के पास स्थित चावड़ी के मजदूरों को मिठाई खिलाकर अपने नए साल की शुरुआत की। अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर चावड़ी के मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश सभी मजदूरों को नव वर्ष की बधाई देते हुए अपने हाथों से मिठाई बांटी।चावड़ी पहुंचे सीएम बघेल ने मजदूरों की समस्याओं को सुना और तुरंत निराकरण के लिए आदेश दे दिए। मजदूरों के आग्रह पर श्री बघेल ने एक शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और मजदूरों को बैठने के लिए शेड निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन…

Read More

भोपाल/नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन वापस लेने की धमकी दी है। बसपा की ओर से जारी प्रेस रिलीज में 2 अप्रैल 2018 को एससी-एसटी एक्ट 1989 को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों पर मुकदमे दायर किए गए, यदि उन्हें वापस नहीं लिया गया तो बसपा मध्यप्रदेश और राजस्थान में अपने बाहरी समर्थन के फैसले पर विचार करेगी।गौरतलब है कि एट्रोसिटी एक्ट (एससी-एसटी एक्ट) में संशोधन के विरोध में 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान बसपा नेता-कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे।…

Read More