Author: admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व वाली भूपेश सरकार के पहले सालाना बजट का खाका तैयार हो गयाह ै। यह पहला बजट कांग्रेस के जन घोषणापत्र पर केंद्रित होने की संभावना है। वित्त विभाग ने बजट की तैयारियों के लिए कुछ दिन पहले मंत्री स्तरीय चर्चा शुरू की थी, इसका समापन गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा के साथ हुआ। अब प्रस्तावित बजट राज्य मंत्रि परिषद की बैठक में रखा जाएगा। यह बैठक 28 या 29 जनवरी को संभावित है। बजट प्रस्तावों को मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री के रूप में ​विधानसभा में अपना…

Read More

राहुल गांधी ने प्रियंका को महासचिव बनाने के साथ पूर्वी उप्र का प्रभार सौंपकर जताया कि वह इस राज्य में वापसी को लेकर गंभीर हैं।केवल चुनावों के समय अमेठी और रायबरेली में राजनीतिक सक्रियता दिखाती रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को यकायक कांग्रेस महासचिव बनाए जाने का फैसला चौंकाने वाला भले हो, लेकिन उसे अप्रत्याशित नहीं कहा जा सकता। एक लंबे अरसे से यह कहा-माना जा रहा था कि वह राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने हेतु राजनीति में सक्रिय होंगी। आखिरकार वह न केवल महासचिव बनाई गईं, बल्कि उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार देकर यह बताने की भी कोशिश…

Read More

सवाई माधोपुर। देवी के कई स्वरूप हैं और सभी स्वरूपों में देवी की आराधना और पूजा की जाती है। मां का हर रूप भक्तों के दुखों का हरण कर उनको सुख-समृद्धि का वरदान देता है। ऐसी ही एक देवी चौथ माता है, जिनकी प्राचीन प्रतिमा और मंदिर राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा गांव में स्थित है।संकट चौथ की महिमावैसे तो राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा गांव में स्थित चौथ माता का देवी का स्थान है। इसी के नाम पर इस गांव का नाम ही बरवाड़ा से बदल कर चौथ का बरवाड़ा हो…

Read More

रायपुर। बस्तर में नक्सल संगठन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अभी अंदर से जो रिपोर्ट आ रही है उससे सुरक्षा बलों की बांछे खिल गई हैं। दरअसल नक्सल संगठन में दरार की सूचना मिल रही है। इस दरार की वजह है नक्सल कमांडर हिड़मा का प्रमोशन। हिड़मा बस्तर का स्थानीय आदिवासी है जबकि नक्सल संगठन में बड़े पदों पर हमेशा आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के नक्सली काबिज होते रहे।बस्तर के आदिवासी नक्सली फोर्स में सिर्फ लड़ाई के लिए ही रखे जाते थे। 2010 में नक्सलियों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और स्थानीय नेतृत्व को मौका देना शुरू किया।…

Read More

गरियाबंद । सप्ताह भर में मिल जाने वाली मनरेगा की मजदूरी साल भर बाद भी नहीं मिल पाई है. अब बेटी की शादी सिर पर है, ऐसे में परिवार के मुखिया ने पैसा नहीं मिलने पर परिवार सहित जनपद के मनरेगा कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है ।खूटगांव पंचायत में कच्चे झोपड़ी में रहकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले प्रभुलाल के परिवार में तीन बेटी व पत्नी है, दो छोटी बेटी को छोड़कर बड़ी बेटी शांति व पत्नी ईश्वरी बाई ने जनवरी 2018 में गांव के मनरेगा योजना में 4 सप्ताह तक काम किया था, लेकिन मजदूरी के…

Read More

रायपुर। चेक बाउंस के दो मामले में 11 साल तक चली सुनवाई के बाद आखिरकार कोर्ट ने पीड़ित को राहत दी है। बलौदाबाजार निवासी आरोपित राइस मिलर रमेश केडिया को कोर्ट ने छह-छह महीने की सजा तथा 2.70, 2.70 लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।न्यायालीयन सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2007 में राजा तालाब निवासी बृजमोहन सिंह चावला, रणवीर सिंह चावला से संबंधों के आधार पर सेठ बंशीधर केडिया राइस प्रोसेसिंग प्लांट के संचालक रमेश केडिया ने ढाई-ढाई लाख रुपये उधार लिया था। 8 दिसम्बर 2007 को उधार की रकम चुकाने रमेश ने दो चेक दोनों को थमाए…

Read More

रायपुर । बीजेपी सांसद रमेश बैस का एक बड़ा सामने आया है । सांसद बैस ने आज कहा कि वे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं । अगर टिकट नहीं मिली तो वे एक कार्यकर्ता की तरह की काम करेंगे । अब तक सियासी गलियारों में सांसद रमेश बैस को लेकर ख़बरें थीं कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे । आज इस बात का भी पटाक्षेप हो गया है । सांसद रमेश बैस ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है । उन्होंने कहा है कि पार्टी ने अब तक जो भी आदेश दिया है वे उनका पालन…

Read More

दंतेवाड़ा। उत्‍क़ष्‍ठ कार्य करने वाले राज्‍य के 24 पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सम्‍मानित किया जाएगा। इनमें तीन जांबाजों को दंतेवाड़ा के कच्‍चेघाटी मुठभेड़ में तीन हार्डकोर नक्‍सलियों ढेर करने पर दिया जा रहा है। वर्तमान में ये अधिकारी रायपुर व अन्‍य स्‍थानों पर पदस्‍थ हैं।पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को राज्‍य के 24 पुलिस अधिकारी – कर्मचारियों को उत्‍क़ष्‍ठ कार्य के लिए सम्‍मानित किया जा रहा है। इनमें वीरता पदक से सम्‍मानित होने वाले अधिकारियों में तीन को दंतेवाड़ा में एक महिला सहित तीन हार्डकोर नक्‍सलियों को ढेर करने के लिए दिया जा रहा…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) के शिशु विभाग में मंगलवार की दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन वार्ड में धुंआ भरने से मरीज परेशान हुए। वार्ड में उस वक्त 22 शिशु भर्ती थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल कर अन्य निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया।सिम्स में घटना के दौरान मौजूद डॉक्टर ने बताया कि इलेक्ट्रिक पैनल बोर्ड में यह आग लगी थी जो तेजी के साथ फैलने लगी। वार्ड के बेड और अन्य जगहों पर लगे रेक्जीन भी आग के संपर्क में आ…

Read More

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी खरीदी के लिए जो जेम पोर्टल बनाया है उससे छत्तीसगढ़ के सरकारी विभाग अब सामग्री क्रय नहीं कर पाएंगे। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जेम से पहले प्रदेश में जो व्यवस्था लागू थी उसे ही दोबारा लागू किया जाएगा। सरकार छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 में संशोधन करेगी और प्रदेश स्तर पर सरकारी खरीदी के लिए एक अलग पोर्टल बनाएगी।जब तक पोर्टल बन नहीं जाता है तब तक सीएसआईडीसी के माध्यम से खरीदी की जाएगी। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि सरकार का…

Read More