Author: admin

बलरामपुर/आरागाही/रामानुजगंज। रामानुजगंज थाना क्षेत्र के मितगई से लगे बहेराखांड़ जंगल में किन्नर की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। किन्नर को युवती समझ शारीरिक संबंधों के लिए पहचान बढ़ाने वाले आरोपितों ने असलियत पता चलने पर रुपये वापसी को लेकर हुए विवाद में सुनियोजित तरीके से पत्थर से सिर कुचल हत्या कर दी और उसके प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया था।आरोपितों में एक बलरामपुर में ही नगर सैनिक के पद पर कार्यरत है। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में शामिल पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की…

Read More

रायपुर। विधानसभा चुनाव के बाद में अब प्रदेश की सभी राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरु कर दी है। छत्तीसगढ़ की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जनता कांग्रेस जोगी ने भी अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इसके साथ ही लोगों ने प्रत्याशियों को लेकर कयास लगाने शुरु कर दिए हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि गुंडरदेही के पूर्व विधायक वर्तमान में जोगी कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र राय कांकेर लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उन्होने मीडिया से रूबरू होकर कहा है कि पार्टी जो…

Read More

रायपुर। पुलिस लाइन में एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि जवान खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक जवान नंदकिशोर चौधरी रायपुर के 13वीं बटालियन में पदस्थ था। जो कि मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि जवान और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद…

Read More

रायपुर। वैदिक परंपरा के प्रचार-प्रसार करने के लिए अब स्कूली को छात्रों को विषय के रूप में पढ़ाई शुरू होगी। इससे 10वीं के छात्र एक विषय के रूप में वेद की पढ़ाई कर सकेंगे, वहीं 12वीं के छात्र वेद संकाय के रूप में पढ़ पाएंगे। 12वीं में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के साथ वेद संकाय की पढ़ाई होगी। फिलहाल यह प्रयास राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीन शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) की ओर से 2019 सत्र से ट्रायल के रूप में शुरू होगा। पहले चरण में यह 10वीं में शुरू किया जा रहा है। दूसरे चरण में 12वीं में इसे शुरू किया जाएगा।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित आरीडोंगरी लौह अयस्क खदान का संचालन सरकार खुद करेगी। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (सीएमडीसी) के संचालक मंडल ने यह फैसला किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अफसरों ने बताया कि आरीडोंगरी में पाए जाने वाले लौह अयस्क की गिनती उच्च श्रेणी के अयस्कों में की जाती है। सीएमडी संचालक मंडल ने सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील के ग्राम पथराई में बाक्साईट खनिज के खनन व विपणन के संबंध में भी निर्णय लिया। इसी तरह कबीरधाम और सरगुजा जिले स्थित बाक्साईट धारित क्षेत्रों और आरीडोंगरी आयरन ओर ब्लॉक…

Read More

रायपुर। अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए शराबबंदी के वादे को अमलीजामा पहनाने से पूर्व सरकार इसके सभी पहलुओं पर विचार करना चाह रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को राज्य सरकार ने शराबबंदी के लिए दो समितियों के गठन का एलान किया। समिति में कितने सदस्य होंगे यह तो नहीं बताया गया पर यह तय किया गया कि एक समिति सर्वदलीय राजनीतिक दलों के सदस्यों की होगी तो दूसरी समाज के अलग-अलग वर्गों के बुद्धिजीवियों की। पहली समिति देश के विभिन्न् राज्यों में शराबबंदी की विफलताओं का अध्ययन करेगी तो दूसरी समिति समाज में शराबबंदी का अध्ययन कर उसकी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले की एसआइटी ने जांच शुरू कर दी है। सरकार ने नान घोटाले की जांच के लिए आइजी एसआरपी कल्लूरी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया है। कल्लूरी ने 11 सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी बांट दी है। अब 110 पेज की नान डायरी की जांच शुरू की गई है। पूर्व के जांच अधिकारियों ने अभी तक डायरी के सिर्फ पांच पेज की जांच की है। कोर्ट ने भी एसीबी को जांच के बाद पूरक चालान पेश करने का निर्देश दिया है। ईओडब्ल्यू-एसीबी के आला अधिकारियों ने बताया कि एसआइटी टीम की पहली बैठक मुख्यालय…

Read More

रायपुर। हुनरमंद को दरकार की जरूरत नहीं होती, रब की इनायत में उसका नाम तख्तोताज पर लिखा होता है। न उसके हुनर को बढ़ती उम्र रोक पाती है, न ही आम इंसान। बस अपनी कला को आम जनों तक पहुंचाने का मकसद लिए कलाकार आगे बढ़ता जाता है। जी हां, बात हो रही है ऐसे शख्स की, जिनकी आवाज और अदाकारी के देश और दुनिया में दीवाने हजारों हैं। नाम है पीयूष मिश्रा। कुदरत की दी अनोखी आवाज और दिलचस्प अदाकारी ने युवाओं को उनकी ओर खींच लिया है। गुरुवार को मुक्तकाश मंच पर आयोजित चार दिवसीय नाट्य महोत्सव के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बच्चों ने देशभर में अपनी वीरता का परचम लहराया है। डूबते दोस्तों और पराए लोगों के लिए सहारा बने ये बच्चे किसान-मजदूर के बेटे हैं। इन्हें 26 जनवरी को राजपथ पर शौर्य का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। राज्य से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों में नगरी ब्लाक के ग्राम भुरसीडोंगरी धमतरी निवासी श्रीकांत गंजीर (10 वर्ष) कक्षा छठवीं, पूर्व माध्यमिक शाला विवेकानंद नगर रायपुर के कक्षा आठवीं के दो छात्र रितिक साहू (उम्र 11) और झगेन्द्र साहू (उम्र 13) शामिल हैं। ये सभी दिल्ली पहुंच चुके हैं। इन्हें गणतंत्र दिवस के पहले शौर्य प्रदर्शन में…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने पास मौजूद उन विभागों की समीक्षा करेंगे जिनमें हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है. ये विभाग है जनसंपर्क, खनिज और सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और वित्त। ये सभी विभाग भाजपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पास थे। अब यही सारे विभाग मुख्यमंत्री बघेल के पास हैं। कैग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इन सभी विभागों में जमकर घोटाला हुआ है। किसी विभाग सैकड़ों करोड़ का तो किसी में हजारों करोड़ का। कैग रिपोर्ट में खुलासे के बाद मुख्यमंत्री सूचना-प्रौद्योगिकी और जनसंपर्क में हुए घोटाले की जांच के लिए आदेश ईओडब्लू…

Read More