Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शासन तिहार 2026 सरकार आपके द्वार : राशन कार्ड से दूर हुई ममता की चिंता अब बच्चों के पालन-पोषण में होगी आसानी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी
- मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
- हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार : तेंदूपत्ता खरीदी की बढ़ी दर ने संग्राहकों का बढ़ाया उत्साह व भरोसा
- सक्ती में घूसखोर ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, 40 हजार की डील में चढ़ा ACB के हत्थे
Author: admin
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने बीते 15 सालों को सिंचाई कर माफ करने की घोषणा की।गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे पता है कि 15 साल प्रदेश के लाखों किसानों का सिंचाई कर लंबित है, लेकिन ये सरकार किसानों की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार 15 साल से लंबित किसानों का 207 करोड़ का सिंचाई टैक्स माफ कर रहे हैं।बघेल ने कहा किसानों…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस मैदान में भूपेश बघेल ने परेड की सलामी ली। भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत अपनी मातृभाषा छत्तीसगढ़ी में की।उन्होंने सबसे पहले प्रदेश के उन विभूतियों को नमन किया जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाई है । बघेल ने इस दौरान सरकार की अब तक उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही उन्होंने सरकार की प्राथमिकताएं बताई। बघेल ने कहा कि सरकार सबसे पहली प्राथमिकता है गांव-गरीब और किसान है। हमने जो नारा दिया है, छत्तीसगढ़ के 4 चिन्हारी,…
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 15 साल बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में ध्वजारोहण किया। इससे पहले बतौर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रायपुर और जगदलपुर में तिरंगा फहराते रहे हैं। रमन सिंह के साथ इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि छत्तीसगढ़ 15 साल के विकास के साथ और तेजी से आगे बढ़ेगा। इस मौके पर उन्होंने प्रणब मुखर्जी, नानजी देशमुख, भूपेन हजारिका को भारत रत्न मिलने पर खुशी जाहिर की। वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ के दो विभूति तीजन बाई को पद्म…
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य अतिथि गृह पहुना में राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बात-चीत की और उनका मुंह मीठा कर स्वागत किया। बघेल ने बच्चों के साहस और सूझबूझ की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं दी। इन बच्चों को कल राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों से हाथ मिलाकर उनसे परिचय प्राप्त किया और साहस और वीरता भरे कार्यों की जानकारी ली। सरगुजा की कांति कंवर ने बताया कि उनके घर…
नई दिल्ली। देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। भारत में इस बार गणतंत्र दिवस पर दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा मुख्य अतिथि होंगे। रामफोसा परिवार सहित दिल्ली पहुंच चुके हैं।बता दें कि ये दूसरी बार है जब गणतंत्र दिवस में किसी अफ्रीकी नेता को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया जा रहा है।इससे पहले साल 1995 के गणतंत्र दिवस समाहोर में अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था।राजपथ पर सुबह 9.50 से परेड की शुरुआत हुई। इससे पहले…
बैतूल। बैतूल के व्यस्तम नेहरू पार्क क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती स्कॉर्पियो में आग की लपटें उठती दिखाई दी। चालक ने सावधानी से गाड़ी सड़क किनारे रोकी और भाग खड़ा हुआ। इसके बाद स्कॉर्पियो में आग बढ़ती गई और पूरी गाड़ी आग की बड़ी लपटों में घिर गई। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल के नेहरू पार्क के समीप व्यस्ततम मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे चलती स्कॉर्पियो में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से गाड़ी जलकर…
रायपुर। अगर इंसान के इरादे बुलंद हों तो मंजिल उसके कदम चूमती है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली 19 साल की टिकेश्वरी साहू ने यह बात साबित की। अक्सर लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि पारिवारिक में आर्थिक कमजोरी की वजह से वे किसी मुकाम को हासिल नहीं कर पाए, लेकिन टिकेश्वरी ने अभावों से लड़ना सीखा और अब देश में खेल के खेल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। 1 से 3 फरवरी तक गोवा में आयोजित होने जा रही वर्ल्ड कप थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 44 किलोग्राम वजन वर्ग में टिकेश्वरी…
अंबिकापुर। झारखंड सीमा से सटे बलराममपुर जिले में गुरुवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान बड़ी तादात में वहां नक्सली पहुंचे और काम में लगे मजदूरों को पीटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद नक्सलियों ने वाहनों में आग लगा दी। बलरामपुर जिले का यह इलाका पूर्व में नक्सल प्रभावित रहा है। कुछ दिन पहले भी नक्सलियों ने बॉक्साइट माइन्स में धावा बोलकर तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।बस्तर में हुई मुठभेड़उधर दूसरी ओर बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में नक्सलियों और पुलिस पार्टी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। मौका एनएसयूआई के कार्यक्रम का था, लेकिन उसमें भी भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। यहां तक की उन्होंने रमन सिंह को छत्तीसगढ़ का नवाज शरीफ तक कह डाला।सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तुलना पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कर दी। शरीफ और उनका बेटा विकिलीक्स मामले में नाम आने के बाद इस समय जेल में है।राजधानी रायपुर में एनएसयूआई के कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश ने कहा कि पाकिस्तान के…
लोरमी । जूनापारा धान खरीदी केंद्र की पोल बेमौसम बारिश ने खोलकर रख दी है. इसका खामियाजा मासूम किसानों को भुगतना पड़ा है, जिनका बिना तौलाई के खुले में रखा धान बारिश में भीग गया है ।बता दें कि खरीदी केंद्र में दर्जनभर किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचने के लिए टोकन कटाने के बाद सप्ताह भर पहले ही केंद्र में आ गए थे, लेकिन धान खरीदी केंद्र प्रभारी के द्वारा बारदाने की कमी होने का हवाला देते हुए धान की तौलाई नहीं की गई. अब बेमौसम बारिश से उनका सैकड़ों क्विंटल धान पानी में डूब गया है. इससे…