Author: admin

रायपुर । प्रदेश में इन दिनों बार‍िश की वजह से मौसम का म‍िजाज ठंडा हो गया है। ऐसे ही दो दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। मौसम का तापमान 10 से 12 डिग्री तक पहुंच चुका है। पूर्वी क्षेत्र में चक्रवात बने थे, जिसका असर पड़ेगा और बारिश भी हो सकती है.मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 2 दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। जिससे शहर में शीतलहर के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में वृद्धि होगी। दो दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में तेज बारिश…

Read More

गरियाबंद लोकतंत्र प्रहरी संघ के राष्ट्रीय संयोजक सच्चिदांदन उपासने द्वारा लोकतंत्र प्रहरी संघ के सभी प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को धूम धाम व हर्सोल्लास के साथ मनाने कहा गया। तदनुसार इस अवसर में प्रहरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी के आतिथ्य में भाठागाँव के जे.पी.चौक पर गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय महापर्व के शुभ अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने ध्वजारोहण किया और एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर गणतंत्र दिवस का महापर्व मनाया गया। विनोद तिवारी द्वारा बताया गया कि लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ से इस संगठन की…

Read More

सुनील यादव- गरियाबंद । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचन आयोग का टोल फ्री 1950 नंबर प्रारंभ हो जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावडे़ ने जिला काॅल सेन्टर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आर.के.खुंटे, अपर कलेक्टर के.के. बेहार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे.आर. चैरसिया, वरिष्ठ अधिकारी एवं निर्वाचन शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री धावडे़ ने कहा कि टोल फ्री नंबर 1950 के माध्यम से जिले के नागरिक घर बैठे मतदाता अपना नाम जोड़ने, काटने, नाम में सुधार कराने एवं एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम शिफ्ट…

Read More

बिलासपुर। सिम्स के पीडियाट्रिक्स (आईसीयू) वार्ड में मंगलवार को अचानक आग लग गई थी। जिसमें आज एक और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद से अब तक यह तीसरे नवजात की मौत है। इसमें शिशु भवन में भर्ती दो बच्चों की दूसरे दिन ही मौत हो गई थी।हादसे के दौरान आईसीयू में 40 नवजात बच्चे भर्ती थे। आग लगने के बाद आनन फानन में सभी बच्चों को दूसरे नजदीक अस्पतालों में भर्ती किया गया था। बता दें बच्चों की शिफ्टिंग के दौरान नवजात की तबीयत बिगड़ी थी। गौरतलब है 22 जनवरी को सुबह 11 बजे सिम्स के पीडियाट्रिक्स…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण और बस्तर बैंड के मास्टर अनुप रंजन पाण्डेय को पद्मश्री मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि ये हमारे छत्तीसगढ़ के गौरवगान है। इनसे हमारे प्रदेश की पहचान है। उन्होने कहा कि तीजन बाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजदूत हैं, वे छत्तीसगढ़ की पहचान है हमें उन पर गर्व है। तीजन बाई ने महाभारत की कथाओं पर आधारित छत्तीसगढ़ की लोक गीत-नाट्य की विशिष्ट शैली पंडवानी को न केवल देश में बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान…

Read More

सुनील यादव – गरियाबंद । 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में कलेक्टर श्याम धावड़े ने ध्वज फहराया। उन्होंने जिला कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर के.के. बेहार एवं संयुक्त कलेक्टर जे.आर. चाैरसिया एवं अमृत लाल ध्रुव सहित वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

K.W.N.S.- Amit Mishra- बिलासपुर । शहर की गोल्डन बेल म्यूजिकल बैंड ने स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के एक दिन पहले शहर के छात्राओं और युवाओं के बीच एकल और सामूहिक गीतों की प्रतियोगिता रखी। इसमें विशेष स्कूल के बच्चे भी सामान्य बच्चों के साथ प्रतिभागी रहे और सभी 200 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सांसद लखन लाल साहू ने इस मौके पर कहा कि नई पीढ़ी में देशभक्ति का जोश जगाने का सबसे असरदार तरीका संगीत है। देशभक्ति गीतों की बदौलत ही अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों का खून खौला करता था। संगीत विशारद छात्रा गीतिका साहू को भी…

Read More

रायपुर । रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहरेगा। स्टेशन के मेन गेट व वीआईपी गेट के आसपास सौ फीट के लंबे पोल पर तिरंगा झंडा लगेगा। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुणे की एक निर्माण एजेंसी को कांट्रेक्ट दिया गया है। यह तिरंगा झंडा 15 फरवरी से रेलवे स्टेशन पर शान से लहराएगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम ने बताया कि इस गणतंत्र दिवस पर यह तिरंगा झंडा फहराये जाने की तैयारी थी, लेकिन तिरंगा झंडा के पोल का स्ट्रक्चर समय पर तैयार नहीं हो पाने की वजह से…

Read More

जगदलपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने ऐतिहासिक लालबाग परेड ग्राउंड पर तिरंगा फहराने के बाद परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करने के दौरान मंत्री कवासी के सामने उनके ना पढ़ पाने की समस्या ए​क फिर आ खड़ी हुई। प्रोटोकॉल के तहत जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री अतिथि को मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाना होता है। लेकिन कवासी लखमा के ना पढ़ पाने की समस्या के चलते जिला कलेक्टर अय्याज तम्बोली ने सीएम का संदेश पढ़कर जनता तक पहुंचाया। बता दें कि, उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा कोंटा विधानसभा से 5 बार के विधायक हैं…

Read More

रायपुर | देश दीपक गुप्ता, सरगुजा. गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने संविदा डॉक्टरों को एक बड़ी सौगात दी है. सिंहदेव ने कहा कि संविदा डॉक्टरों की वेतन बढ़ाई जाएगी. संविदा डॉक्टरों को नियमित करने पर भी विचार किया जाएगा |स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने संविदा डॉक्टरों को रेगुलर करने के लिए भी आश्वस्त किया है. सरगुजा चिरायु टीम की मेहनत को देखकर हेल्थ मिनिस्टर सिंहदेव भाव-विभोर गए. कई महिलाएं सिंहदेव को अपने बीच पाकर रो पड़ीं. सिंहदेव ने कहा कि आप लोग भगवान तो नहीं हैं पर भगवान से कम भी नहीं हैं |स्वास्थ्य मंत्री…

Read More