Author: admin

रायपुर | पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज एक दिलचस्प ट्वीट किया है. डॉ रमन सिंह ने लिखा है कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से हमने प्रदेश के गरीब परिवारों व आदिवासी भाइयों-बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किए हैं. यदि भूख से व्याकुल गरीब परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करना कांग्रेस की नज़र में अपराध है तो हो, यह काम मैं आगे भी करूँगा. इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है | वीडियो में स्टील फोटो की श्रृंखला के साथ गीतनूमा शब्द गूँजते है जिसमें यह कहा जा रहा…

Read More

फीरोजाबाद । इस साल हज पर जाने वाले भारतीय यात्रियों का छाता ही उनकी राष्ट्रीयता की पहचान कराएगा। धूप से बचाने को सऊदी सरकार द्वारा उन्हें मीना (सऊदी अरब का पवित्र शहर) में छाता दिया जाएगा, जो भारतीय ध्वज तिरंगा के रंगों वाला होगा। हज यात्रा पांच जुलाई से शुरू होगी। उप्र से 30,836 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया है।मुंबई में सोमवार से हज कमेटी ऑफ इंडिया की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई है। फीरोजाबाद निवासी मौलाना याकूबी हज सेवा समिति के प्रदेश महासचिव हैं और वह प्रदेश के चीफ मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्यशाला में शामिल…

Read More

रायपुर । ट्रेन के पल-पल की जानकारी अब यात्रियों को मिलेगी, इससे यात्रियों को ट्रेन छूटने का भय समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों को अब घंटों पहले स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन यात्रियों की इस समस्या को दूर करने के लिए एक नई व्यवस्था हर घंटे ट्रेन अलर्ट की सुविधा शुरू करने जा रहा है।इस व्यवस्था के तहत ट्रेनों के लोकेशन की जानकारी यात्रियों को एसएमएस के जरिए दिया जाएगा। रेलवे यात्रियों को ट्रेन के स्टेशन पहुंचने की सूचना चार घंटे पहले से लेकर आखिरी घंटे तक दी जाएगी। रेलवे के अधिकारी…

Read More

रायपुर। अभी करदाता इसी चिंता में लगे हुए रहते हैं कि किस प्रकार से वे अपना अधिक से अधिक पैसा बचा सकते हैं और वे आयकर के दायरे से भी बचे रह सकें। ऐसी स्थिति में उनके लिए आयकर के कुछ नियमों को जानना जरूरी है। जैसे सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि रिश्तेदारों से मिले उपहारों पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगता।रिश्तेदारों के लिए उपहारों का आदान-प्रदान आम बात है। जैसे नकदी में छोटे उपहारों से लेकर अचल संपत्ति और बहुत से अवसरों पर उपहार देने का रिवाज है, लेकिन इसके भी कुछ नियम-कायदे होते हैं। रिश्तेदार…

Read More

रायपुर। आयुष्मान भारत योजना पर छत्तीसगढ़ में महाभारत चार महीने से जारी है। निजी अस्पताल इलाज नहीं कर रहे हैं तो योजना की संचालन एजेंसी (स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत) स्टेट नोडल एजेंसी (एसएनए) नोटिस पर नोटिस देकर दबाव बना रही है। 24 सितंबर को ई-मेल के जरिए प्रदेश के निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया गया कि वे अगर काम पर वापस नहीं लौटते हैं तो अनुबंध खत्म कर दिया जाएगा।अब इन्हीं सब विवादों को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपनी टीम के साथ थाईलैंड के लिए उड़ान भर ली है। अब थाईलैंड से यूनिवर्सल हेल्थ…

Read More

रायपुर । स्वामी विवेकानंद विमान तल के लिए साल 2018 काफी लकी साबित हुआ। 2017 की तुलना में साल 2018 में स्वामी विवेकानंद विमानतल पर यात्रियों की संख्या में पौने दो लाख का इजाफा हु्‌आ है। इसके साथ ही उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार साल 2018 में अप्रैल से जून तक तीन माह में हवाई यात्रियों की संख्या में 58 फीसद ग्रोथ दर्ज की है, जबकि साल 2017 में अप्रैल से जून तक 323429 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी थी, जो बीते साल अप्रैल से जून में बढ़कर 510560 लाख हो गई।इस प्रकार तीन…

Read More

रायपुर | प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ और लालजी वर्मा के साथ गठबंधन को लेकर अजीत जोगी की बैठक हुई है. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी है | बैठक में 11 सीटों के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है. अशोक सिद्धार्थ ने बताया कि जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि बैठक की सारी गतिविधियों की जानकारी मायावती को दी जाएगी |

Read More

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव से पहले 18 सिंतबर को कांग्रेस भवन में पुलिस द्वारा कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज मामले में आज मजिस्ट्रेट के सामने 17 कांग्रेसियों की गवाही होनी थी। जिसमें से 4 कांग्रेसी अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। बिलासपुर एडीएम व जांच मजिस्ट्रेट बीएस उइके की बेंच में चारों की गवाही दर्ज की गई। मजिस्ट्रेट के समक्ष सबसे पहले शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय ने गवाही दी। इसके बाद शहर कांग्रेस संगठन सचिव अजरा खान, कमलेश दुबे और कमल गुप्ता ने अपने अपने बयान दर्ज कराए। क्या था मामलाविधानसभा चुनाव के पहले गत 18 सितंबर को कांग्रेसी नेता विरोध प्रदर्शन के…

Read More

रायपुर | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज किसान आभार सम्मेलन को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. राहुल गांधी ने कहा कि 2019 में चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर गरीब को मिनिमम इनकम गारंटी दी जाएगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद. आप सबने हमारे कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. मैं कांग्रेस पार्टी का एक कार्यकर्ता हूँ, मैं पूरे दिल से आप सबका धन्यवाद करता हूँ. आप सबने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है, उसे हम मिलकर…

Read More

दंतेवाड़ा। सीआरपीएफ जवानों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब जवानों ने नक्लसियों द्वारा लगाया गया एक शक्तिशाली आईईडी बरामद किया। ये आईईडी करीब 3 किलो का बताया जा रहा है। नक्सलियों ने संभवतः सुरक्षाबल को बड़ा नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क के बीच इसे दबाकर रखा था। सुरक्षाबलों ने इस सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया।दंतेवाड़ा के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने पुष्टि करते हुए बताया कि कुआकोंडा थाना इलाके के मोखपाल-मैलावाड़ा के बीच सुरक्षाबलों ने 3 किलो का आईईडी बरामद किया। सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवानों को सर्चिंग के दौरान सड़क के बीच से वायर निकला हुआ दिखा। इस पर…

Read More