Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BJP ने कर्नाटक, तेलंगाना निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए

    January 21, 2026

    रायपुर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई गति, 23 जनवरी को होगा नालंदा परिसर फेज-2 का भूमिपूजन

    January 21, 2026

    श्रीमंत शंकर देव के लेखनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है : CM विष्णुदेव साय

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BJP ने कर्नाटक, तेलंगाना निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए
    • रायपुर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई गति, 23 जनवरी को होगा नालंदा परिसर फेज-2 का भूमिपूजन
    • श्रीमंत शंकर देव के लेखनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है : CM विष्णुदेव साय
    • आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर ने ली एसआईआर को लेकर राजनैतिक दलों की समीक्षा बैठक
    • तिरुवनंतपुरम पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में दिव्य दर्शन किए
    • छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 : अभ्यर्थियों के लिए जारी हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
    • बारनवापारा परियोजना मण्डल में अखिल भारतीय बाघ अनुमान हेतु प्रशिक्षण आयोजित
    • समृद्धि की राह पर अग्रसर जिले के किसान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, January 21
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      रायपुर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई गति, 23 जनवरी को होगा नालंदा परिसर फेज-2 का भूमिपूजन

      January 21, 2026

      श्रीमंत शंकर देव के लेखनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है : CM विष्णुदेव साय

      January 21, 2026

      तिरुवनंतपुरम पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में दिव्य दर्शन किए

      January 21, 2026

      बारनवापारा परियोजना मण्डल में अखिल भारतीय बाघ अनुमान हेतु प्रशिक्षण आयोजित

      January 21, 2026

      समृद्धि की राह पर अग्रसर जिले के किसान

      January 21, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » भाई-बहन की जोड़ी
    सम्पादकीय

    भाई-बहन की जोड़ी

    adminBy adminJanuary 25, 2019No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    राहुल गांधी ने प्रियंका को महासचिव बनाने के साथ पूर्वी उप्र का प्रभार सौंपकर जताया कि वह इस राज्य में वापसी को लेकर गंभीर हैं।
    केवल चुनावों के समय अमेठी और रायबरेली में राजनीतिक सक्रियता दिखाती रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को यकायक कांग्रेस महासचिव बनाए जाने का फैसला चौंकाने वाला भले हो, लेकिन उसे अप्रत्याशित नहीं कहा जा सकता। एक लंबे अरसे से यह कहा-माना जा रहा था कि वह राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने हेतु राजनीति में सक्रिय होंगी। आखिरकार वह न केवल महासचिव बनाई गईं, बल्कि उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार देकर यह बताने की भी कोशिश की गई कि वह हर तरह की राजनीतिक चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। लंबे वक्त बाद ऐसा पहली बार होगा, जब नेहरू-गांधी परिवार के दो सदस्य एक साथ राजनीति में सक्रिय नजर आएंगे। भाई-बहन की सियासी सक्रियता से कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति का जो नया रूप देखने को मिलेगा, उससे पार्टी के भीतर के समीकरण भी बदल सकते हैं। लगता है कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने में हुई देरी के कारण प्रियंका के राजनीति में विधिवत प्रवेश में विलंब हुआ। जो भी हो, इसमें दोराय नहीं कि गांधी परिवार का सदस्य होने के नाते ही वह सीधे कांग्रेस महासचिव बनने में सफल रहीं। यह साफ है कि उनके महासचिव बनने से वंशवाद की राजनीति को बल मिला है, लेकिन यह समय बताएगा कि उनकी राजनीतिक सक्रियता कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में कितनी सहायक बनेगी?
    यह सही है कि प्रियंका के महासचिव बनने से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित होंगे और चुनाव के दौरान वह भीड़ को आकर्षित भी करेंगी, लेकिन इसमें संदेह है कि उनकी इंदिरा जैसी कथित छवि उन्हें एक सफल नेता बनाने का काम करेगी। एक तो इंदिरा गांधी को गुजरे हुए अच्छा-खासा समय बीत गया और दूसरे, आज का भारत नया भारत है। आज की पीढ़ी नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों के प्रति आकर्षित तो हो सकती है, लेकिन वह उनका अनुसरण तभी करेगी, जब वे उसकी अपेक्षाओं को पूरा करते दिखेंगे। प्रियंका मुखर होने के साथ ही राजनीतिक मिजाज अवश्य रखती हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक सोच-समझ की असली परीक्षा होना अभी शेष है। नि:संदेह इसका पता भी आने वाले वक्त में ही चलेगा कि वह पति राबर्ट वाड्रा से जुड़े विवादों का सामना किस तरह करेंगी? बहन प्रियंका को महासचिव बनाने के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपकर राहुल गांधी ने यही स्पष्ट किया है कि वह उत्तर प्रदेश में वापसी करने को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को सियासी तौर पर दो हिस्सों में बांटकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका को शायद इसीलिए दी, ताकि कार्यकर्ताओं को यह संदेश जाए कि मोदी और योगी के गढ़ में कांग्रेस मुकाबले को तैयार है। वह सिर्फ भाजपा के समक्ष ही चुनौती पेश करने नहीं दिख रहे, बल्कि सपा और बसपा को भी यह संदेश दे रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश को अपने लिए खुला मैदान न समझें। यदि पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रियंका और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहारे कांग्रेस दम-खम दिखाती है तो आम चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले की शक्ल ले सकते हैं। पता नहीं ऐसा होगा या नहीं, लेकिन यह स्थिति भाजपा के लिए लाभदायक हो सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    BJP ने कर्नाटक, तेलंगाना निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए

    January 21, 2026

    रायपुर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई गति, 23 जनवरी को होगा नालंदा परिसर फेज-2 का भूमिपूजन

    January 21, 2026

    श्रीमंत शंकर देव के लेखनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है : CM विष्णुदेव साय

    January 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13586/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025229

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202314

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202010

    किस दिन बाल धोना होता है शुभ और क्या होता है असर ?

    February 6, 20239
    Don't Miss
    सम्पादकीय

    BJP ने कर्नाटक, तेलंगाना निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए

    By Publicuwatch AutherJanuary 21, 20260

    publicuwatch24.-तेलंगाना निकाय चुनाव BJP ने मंगलवार को कर्नाटक और तेलंगाना सिविक चुनावों के लिए पार्टी…

    रायपुर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई गति, 23 जनवरी को होगा नालंदा परिसर फेज-2 का भूमिपूजन

    January 21, 2026

    श्रीमंत शंकर देव के लेखनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है : CM विष्णुदेव साय

    January 21, 2026

    आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर ने ली एसआईआर को लेकर राजनैतिक दलों की समीक्षा बैठक

    January 21, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    BJP ने कर्नाटक, तेलंगाना निकाय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए

    January 21, 2026

    रायपुर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई गति, 23 जनवरी को होगा नालंदा परिसर फेज-2 का भूमिपूजन

    January 21, 2026

    श्रीमंत शंकर देव के लेखनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है : CM विष्णुदेव साय

    January 21, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025229

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202314

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202010
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.