Author: admin

रायपुर। आज राजीव भवन में जनता व कार्यकर्ताओं की समस्या से अवगत होने मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुंचे थे। इस दौरान वे सैकड़ों लोगों से मुलाकात किए और उनकी समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजीव भवन में मंत्रियों की जवाबदारी लगाई गई है। इसी परिपेक्ष्य में आज 1 बजे से 3 बजे तक मेरी जवाबदारी है। इस दौरान मेरे पास सैकड़ों की संख्या में आवेदन आया। जिसे पढऩे के बाद संबंधित जिलों के…

Read More

रायपुर । लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे और शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पंडित विद्याचरण शुक्ल के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल में तय किया था कि राजीव भवन रोज एक मंत्री उपस्थित होंगे और जनता व कार्यकर्ताओं की समस्या को सुनेंगे। क्योंकि बहुत से लोगों को मंत्रालय जाने का समय नहीं मिलता है, कभी हमसे मुलाकात नहीं हो पाती है। इसी परिपेक्ष्य में आज मैं बैठा हूं। जिससे जो शिकायते आ रही है व जानकारी मिल रही…

Read More

कांकेर। आमाबेड़ा थाने के गांव कोतकुड़ में सोमवार 10 जून की सुबह नक्सलियों ने लखनपुरी इलाके के गांव चिनौरी के किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली किसान की कनपटी में मारी गई। इस दौरान किसान का पुत्र भी उसके साथ था। नक्सलियों ने पिता-पुत्र दोनों को अगवा कर लिया था। हत्या के बाद नक्सलियों ने किसान को कोतकुड़ का जमीनदार बताते उसके खिलाफ गांव की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। चिनौरी निवासी देवेंद्र कुमार कटेंद्र 48 वर्ष पिता बिहारी लाल की ग्राम पंचायत बड़े तेवड़ा के आश्रित ग्राम कोतकुड़ में कई एकड़ जमीन है।…

Read More

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा सांसद चुनाव में सुनील सोनी जी को भारी बहुमत दिलाने के लिए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रायपुर के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि यह जीत मोदी जी के पांच वर्ष के कार्यों व राष्ट्रवाद के विचारों को जनता तक पहुंचा कर उन्हें मतदान केंद्र तक लाकर सुनील सोनी जी को भारी मतों से जिताने के लिए कार्यकर्ताओं की जीत है। बैठक में सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोनी का माला पहनाकर स्वागत किया…

Read More

धमतरी । चखने में चिकन के नाम पर मेढ़क परोसने का अजीबो-गरीब मामला धमतरी में सामने आया है। मामला सामने आने के बाद शराबियों ने खूब हंगामा किया है। मामला कलेक्टर रजत बंसल के पास तक पहुंच गया, जिसके बाद कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं। रायपुर के रहने वाला गौतम अपने साथियों के साथ मौज मनाने धमतरी आया था, इसी दौरान सभी दोस्तों ने मिलकर धमतरी शहर में शराब दुकान के करीब चिकन का चखना खरीदा। आरोप है कि चिकन के नाम पर उन लोगों को मेढ़क का गोश्त दे दिया गया। मेढ़क का…

Read More

रायपुर । राजा तालाब के कैनाल रोड मार्ग पर यात्रियों और आम लोगो की सुविधा के लिए सड़क किनारे यात्री प्रतीक्षालयों और वाटर एटीएम बनाए गए हैं, देर रात यहाँ यात्री प्रतीक्षालयों और वाटर एटीएम को तोड़ा गया है लेकिन ना तो इलाके के पार्षद और ना ही नगर निगम ने इस पर कुछ संज्ञान लिया है, आस पास के लोगो ने बताया की राजा तालाब के कुछ असामाजिक तत्व देर रात शराब पीकर यहाँ आकर उत्पात मचाते है कई लोग तो शाम के बाद यहाँ बैठकर शराबखोरी करते हैं। आसपास इन दिनों आसामाजिक तत्वों का जमघट लग रहा है…

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक संबलपुर मंडल में कांटाभाजी-मुरीबहल-रहेनाभाटा रूट में डेवलपमेंट कार्य किए जाने के कारण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. 10 और 11 जून को भी कुछ ट्रेन रद्द रहेगी. बता दें कि रायपुर और दुर्ग से विशाखापट्टनम तक जाने वाली ट्रेनों को सोमवार के लिए रद्द किया गया है. वहीं विशाखापट्टनम से लौटने वाली ट्रेनें भी रद्द है. ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ये ट्रेनें रहेंगी रद्द रायपुर से 10 जून…

Read More

जगदलपुर/ दंतेवाड़ा/ नकुलनार । नंदराज पहाड़ को बचाने के लिए दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के करीब 200 गांव से आए तीन हजार से ज्यादा आदिवासियों का आंदोलन बैलाडीला में रविवार को तीसरे दिन भी शांतिपूर्वक जारी रहा। ये आदिवासी अपने परंपरागत हथियारों और वाद्ययंत्रों के साथ पहुंचे हैं और चेकपोस्ट को घेरकर नाच-गाने के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। बस्तर में डिपॉजिट 13 नंबर की खदान अडानी को दिए जाने का आदिवासियों का विरोध आज लगातार तीसरे दिन भी जारी है। एएमडीसी एनएमडीसी दफ्तर का घेराव करने हजारों की संख्या में पहुंचे आदिवासी जमे हुए है और जमकर विरोध जता…

Read More

रायपुर । अवैध प्लाटिंग को रोकने आज राजधानी रायपुर से लगे कान्दुल ग्राम में जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग की टीम ने कान्दुल ग्राम में करीब 10 एकड़ अवैध प्लाटिंग कर वहां बनाए गए रोड़, नाली तोड़ते हुए 7 लोगों पर अवैध प्लाटिंग का प्रकरण दर्ज किया है। रायपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में आज सुबह राजस्व विभाग की टीम ने राजधानी रायपुर के कमल विहार से लगे कान्दुल ग्राम में अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की है। धरसींवा विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले इस कान्दुल ग्राम में अवैध…

Read More

रायपुर । राजधानी के 24 थाना क्षेत्र में चल रहे शराब दुकानों में जो घोषित-अघोषित आहाता और वहां लगने वाले चखना ठेलों के लिए मशक्कत करने की जरूरत नहीं है, थाना और आबकारी विभाग के अधिकारी आएंगे और रौब छाड़ेंगे… क्यों बे कहां से आया है.. सुन लिजिए साहब 15 सौ की महीने भर की पर्ची काटेगा और दुकान शुरू इस तरह पुलिस और आबकारी विभाग लोगों को रोजगार से जोडऩे की मुहिम में जुड़ गया है या कमाई की जुगाड़ में जुट गया है, या विवाद की स्थिति निर्मित करने, जिसके कारण आए दिन शराब दुकान में…

Read More