Author: admin

कोरबा । तड़के सुबह बोलेरो और पिकअप में जबरदस्त टक्कर होने से एक की मौत हो गई. जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए है. घायलों को कटघोरा स्वास्थ्य समुदाय केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से कोरबा रेफर कर दिया गया है. घटना कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत तानाखार के पास हुआ है । जानकारी अनुसार कोरबा के इमली डुग्गू के रहने वाले रवि कुमार अपने परिवार के साथ सोनभद्र में बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे. तभी रॉंग साइड से आ रही पिकअप और बोलेरो के बीच तानाखार के पास यह दुर्घटना हो गई. बोलेरो…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हो रही है. बैठक में एपीएल को 10 रुपये किलों में चावल देने, खरीफ की तैयारी, राज्य में खाद बीच की स्थिति और मानसून के हालातों सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस ने चुनाव में अपने घोषणा पत्र में प्रत्येक परिवार को 10 रुपये किलो चावल देने का वादा किया था. इस योजना को अमलीजामा पहनाने को लेकर इस पर चर्चा होगी. साथ ही इसे कब तक लागू किया जाएगा इसे लेकर चर्चा होने की उम्मीद है. माना जा रहा है…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इदगाह भाठा में करीब 100 युवाओं के दल ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया. पुलिस आरक्षक पद की भर्ती की सारी प्रक्रियाओं के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किए जाने के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में सभी ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा दी है. इन युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द परिणाम जारी करने की मांग की. बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी नहीं किये जाने पर याचिकाकर्ताओं ने फिर…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 12 जुलाई से होगा। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पांचवीं विधानसभा के यह दूसरा सत्र 19 जुलाई तक चलेगा और इसमें छह बैठकें होंगी। मानसून सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। शराबंदी, बिजली कटौती और कानून व्यवस्था जैसे मामलों को लेकर विपक्ष घेराबंदी करेगा। वहीं सरकार की ओर से अनुपूरक बजट भी इसी सत्र में लाए जाने की संभावना है। भाजपा और जोगी कांग्रेस के तीखे तेवरों का सदन में सरकार को सामना करना पड़ सकता है। विपक्ष ने राज्य सरकार के लिए घेराबंदी कर रखी है। शराबबंदी…

Read More

मगरलोड । मगरलोड- विकासखंड मगरलोड से 18 किलोमीटर दूर गौरव ग्राम खिसोरा में एक बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपी ने घटना सुबह 5 से 6 के बीच अंजाम दिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है । झाड़ूराम साहू (66 वर्ष) सुबह अपने बाड़ी में काम करने गया था. बहुत देर होने के बाद भी झाड़ूराम घर नहीं आया तो पत्नी राम बाई देखने पहुंची. इस दौरान बाड़ी में उसका शव पड़ा था । पत्नी बिलखती हुई ग्रामीणों को बताया कि उसका बेटा लखनलाल सुबह पीछे पीछे भी बाड़ी गया.…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आज यहां पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा किया गया था। रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा और रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय ने भी नर्सेस दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 12 मई को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आज कार्यक्रम का आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय…

Read More

रायपुर । दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला में डिपाजिट नंबर 13 में हुई अवैध पेड़ कटाई मामले में राज्य शासन ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है. एपीसीसीएफ अतुल शुक्ला की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है. कमेटी में सीसीएफ जगदलपुर और दंतेवाड़ा डीएफओ सदस्य बनाए गए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी ने कमेटी गठित किए जाने का आदेश जारी कर दिया है. कमेटी अवैध कटाई की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को सौपेगी ।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां महानदी भवन (मंत्रालय) में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि- युवाओं को रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं, विशेषकर नक्सलवाद से मुकाबले के लिए स्थानीय युवकों को काम देना आवश्यक है। इसके लिए बस्तर सहित अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण कार्य का जिम्मा वहां के स्थानीय युवकों को ही दिया जाए। वहां के प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन सड़कों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर उस क्षेत्र के युवकों को या उनके समूह को बनाने का काम दिया जाए। साथ ही पैंच वर्क…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को एसिड अटैक की घटना सामने आई है। उरला थाना इलाके में 3 अज्ञात नकाबपोश ने 15 साल के बच्चे सुनील कुमार साहू के चेहरे पर तेजाब फेंका है। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित सुनील कुमार साहू दसवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार शाम वह उरला के राजेंद्र नगर इलाके में अपने दो और दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान लाल रंग की मोटरसायकिल पर तीन अज्ञात नकाबपोश आए। नकाबपोश आरोपियों को सुनील को बुलाया और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक…

Read More

रायपुर । आज राजीव भवन में जनता व कार्यकर्ताओं से रूबरू होने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों में वसूल रहे मनमाने फीस को लेकर नियामक आयोग बनाकर चर्चा की जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनता से मिलने के लिए प्रदेश की मुखिया, प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के निर्देश पर सत्ता और समर्थन दोनों का समावेश होना चाहिए। इसी दृष्टिकोण से निर्णय हुआ कि सभी मंत्रियों को एक दिन बैठकर जनता की बात सूने और उनकी समस्याओं का निपटारा जल्द…

Read More