
मगरलोड । मगरलोड- विकासखंड मगरलोड से 18 किलोमीटर दूर गौरव ग्राम खिसोरा में एक बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपी ने घटना सुबह 5 से 6 के बीच अंजाम दिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है ।
झाड़ूराम साहू (66 वर्ष) सुबह अपने बाड़ी में काम करने गया था. बहुत देर होने के बाद भी झाड़ूराम घर नहीं आया तो पत्नी राम बाई देखने पहुंची. इस दौरान बाड़ी में उसका शव पड़ा था ।
पत्नी बिलखती हुई ग्रामीणों को बताया कि उसका बेटा लखनलाल सुबह पीछे पीछे भी बाड़ी गया. आज तहसील कार्यालय में मगरलोड में जमीन संबंधी पेशी भी था, जिसे कोटवार ने मंगलवार को बताया था. शाम को ही बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था ।
मृतक झाड़ूराम साहू की दो पत्नी थी. पहली पत्नी की मृत्यु के बाद वह दूसरी शादी की थी. दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं था. पहली पत्नी से बेटा लखनलाल साहू एवं तीन बहन है. आए दिन जमीन संबंधी में लगातार झगड़ा होता था. जिसके कारण कई बार रिपोर्ट भी हुआ है. ग्रामीणों एवं परिवार ने पुत्र पर ही जमीन के लालच में हत्या की आशंका जताई है. घटना के बाद से वह फरार हैं ।
धमतरी एसपी बालाजी राव एवं कुरूद एसडीओपी रश्मिकांत मिश्रा मामले की विवेचना की है. पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है ।