Author: admin

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के पिताजी आशा राम डहरिया का बुधवार रात्रि में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। नगरी प्रशासन मंत्री के पिताश्री आसाराम डेहरिया(81) के थे वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 13 जून को सुबह 9 बजे से 10 बजे निवास शताब्दी नगर रायपुर में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम छछानपैरी अभनपुर 12 बजे होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के पिता…

Read More

रायपुर । पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। अमर अग्रवाल ने अरपा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को खत्म नहीं करने का अनुरोध किया है। अपने ढाई पेज के पत्र में पूर्व मंत्री ने बताया है कि अरपा का उद्धार अरपा साडा से संभव है। अमर अग्रवाल ने सात अलग-अलग बिंदुओं के जरिये प्राधिकरण की जरूरत को बताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे पत्र में अमर अग्रवाल ने कहाकि आज मैं आपको यह पत्र इस आशा के साथ लिख रहा हूँ कि आप इसमें उल्लेखित समस्त तथ्यों का तटस्थ रूप से परीक्षण कर…

Read More

रायपुर । राजधानी में युवक कांग्रेस की राजीव भवन में बैठक की गई। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नए अध्यक्ष कोको पाढ़ी, शैलेश नितिन त्रिवेदी बैठक में मौजूद रह। युवक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बैठक हो रही है। आने वाले दिनों में काम काज और चुनाव में मिली हार को लेकर बैठक में चर्चा की गई। युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री उमेश पटेल ने बैठक में कहा कि सरकार बनाने में युवक कांग्रेस की बहुत बड़ी भूमिका रही है। लेकिन यूथ कांग्रेस को वो श्रेय नहीं मिला। फिर भी उससे कोई…

Read More

रायपुर । भूपेश बघेल कैबिनेट में बुधवार को अधूरे स्काई वॉक को पूरा किया जाए या तोड़ दिया जाए, इस मामले में अनौपचारिक चर्चा हुई। कई सदस्यों ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी। बताते हैं कि ज्यादातर सदस्य इस ढांचे को बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन चर्चा के बाद तय हुआ कि पीडबल्यूडी महकमा 15 जून तक रायशुमारी कर रहा है, इसलिए फैसला इस तारीख के बाद ही लिया जाना चाहिए। इधर, स्काई वॉक के खिलाफ कांग्रेस भी बुधवार को सड़क पर उतर गई। शहर के दो विधायकों कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद…

Read More

रायपुर । कोटा की राशन दुकान के खिलाफ की गई शिकायतें खाद्य अफसरों ने जांच में सही पाईं कि जिन लोगों की मृत्यु हो गई थी, उनके लिए भी राशन जारी किया जा रहा था। जांच रिपोर्ट के बाद खाद्य विभाग ने इस दुकान को बर्खास्त कर दिया है। इस दुकान से जिन राशन कार्डधारियों को अनाज मिल रहा है, उन्हें इसी इलाके की दूसरी दुकान से राशन दिया जाएगा। खाद्य विभाग को शिकायत मिली थी कि कोटा में चलो चलें सामुदायिक विकास समिति की ओर से संचालित राशन दुकान से लोगों को समय पर राशन नहीं दिया जा…

Read More

रायपुर । एस भारती दासन राजधानी रायपुर के नये कलेक्टर होंगे। एस बासव राजू को तबादला होने के बाद से ही रायपुर कलेक्टर का पद खाली पड़ा था। हालांकि पहले से ही ये कयास लग रहा था कि भारतीदासन पर भूपेश बघेल अपना भरोसा जता सकते हैं। भारती दासन अभी अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी थे। 2006 बैच के आईएएस इलेक्शन कमीशन से पहले जांजगीर के कलेक्टर थे, वहीं सूरजपुर में भी वो कलेक्टर रह चुके हैं। चर्चा है कि राज्य सरकार जल्द ही निर्वाचन आयोग से उनकी रिलिविंग ले ली है। तमिलनाडू के रहने वाले एस भारतीदासन नागरिक…

Read More

रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ चिकित्सा अधिकारी संघ को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव से चर्चा करते हुए अस्पतालों में सीईओ स्थापना किए जाने जैसे प्रस्ताव का विरोध किया। इसके अलावा संघ ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री से पद्दोन्नति, प्रभारवाद समाप्त करना, चार स्तरीय वेतनमान, गुणवत्ता युक्त दवाईयों जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान मंत्री सिंहदेव ने चिकिस्ता अधिकारी संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि अस्पतालों में सीईओ की पदस्थापना चिकित्सकों के सहयोग के लिये…

Read More

बलौदाबाजार । जिले के लवन चौकी के बरदा गांव में 12 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. उसी के गांव के युवक टिकेश्वर डहरिया (34 वर्ष) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है । मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है. बच्ची घर में अकेली थी औऱ माता-पिता अपना इलाज कराने डॉक्टर के पास गए हुए थे. आरोपी युवक फावड़ा मांगने के बहाने उसके घर में घुसा और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब…

Read More

रायपुर । जनता कांग्रेस (जे) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि हमने पांच बड़े मुद्दों का जमकर विरोध किया. लेकिन बीजेपी और तत्कालीन रमन सरकार ने प्रदेश को लूटकर डकैत की भूमिका अदा की और अब कांग्रेस और भूपेश सरकार केवल डाकिया की भूमिका निभा रहे है. क्या छत्तीसगढ़ सीएमओ का पद डकैत और डाकिया तक ही सीमित रहेगा । अमित जोगी ने कहा कि पोलावरम बाँध निर्माण, नगरनार इस्पात संयंत्र के विनिवेश, नंदराज पर्वत में लोहा खदान खोलने, कनहर बाँध निर्माण, इंद्रावती-महानदी जल बँटवारा के विरोध में छत्तीसगढ़ सीएमओ, भूपेश बघेल और पीएमओ को पत्र…

Read More

रायपुर । राजधानी में एसिड अटैक हुए छात्र सुनील साहू का डीकेएस अस्पताल में इलाज जारी है. उसके चेहरे में पूरी तरह से पट्टियां बंधी हुई है और बर्न यूनिट में रखा गया है. जहां स्थिति सामान्य है. दरअसल मंगलवार को तीन अज्ञात बाइक सवारों ने छात्र पर एसिड अटैक कर फरार हो गए है. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. घटना उरला थाना इलाके न्यू राजेंद्र नगर का है । छात्र का कहना है कि वह दोस्तों के साथ मन्दिर के पास मोबाइल चला रहे थे. तभी तीन लोग बाइक से आए और एसिड फेंक कर चले गए. मुंह…

Read More