Author: admin

रायपुर । भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 जून को सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में होगी। इसमें 6 जुलाई से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान पर विशेष रूप से चर्चा होगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति के एजेंडे से अवगत कराया जाएगा। नगरीय निकाय व पंचायतों के चुनाव पर बातचीत होगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले होमवर्क व अगले तीन-चार महीनों में संगठन को जिन मुद्दों पर काम करना इसकी योजना बनाई जाएगी। राज्य में पार्टी कम से कम दस प्रतिशत सदस्यता बढ़ाएगी। बैठक में खासतौर से राज्य सरकार के कामकाज और उस…

Read More

रायपुर । भूपेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में वृद्धि की है। मानदेय की ये राशि 1 जुलाई से लागू हो जायेगी। मतलब अगस्त में मिलने वाला मानदेय आंगनबाड़ी के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मिलेगा। वर्तमान में कार्यकर्ताओं को 5000 रुपये का मानदेय मिला करता था, जो केंद्र के अंशदान के साथ कार्यकर्ताओं को दिया जाता था। अब उनमें 1500 रुपये की वृद्धि कर अब 6500 रुपये कर दिया गया है। वैसे ही आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 2500 दिया जाता था जो अब 750 रू…

Read More

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट: आज दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से मुलाकात कर नई सरकार के गठन पर बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ के 70 लाख आदिवासियों, 58 लाख गरीब परिवारों से जुड़े लंबित विषयों के शीघ्र निराकरण हेतु अनुरोध किया। आशा है कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मिलता रहेगा।

Read More

रायपुर । प्रदेश में इस वर्ष के संग्रहण सीजन में चिरौंजी गुठली 109 रूपए प्रति किलो ग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय किए जायेंगे। चिरौंजी गुठली का संग्रहण प्रारंभ हो चुका है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि राज्य सरकार वनवासियों को वनोपज के अच्छे दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। शासन की मंशा है कि इन्हें लघु वनोपजां के विक्रय का अधिक से अधिक लाभ मिले और इनका जीवन बेहतर हो। भारत शासन की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा चिरौंजी गुठली के परिपेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़…

Read More

रायपुर ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. ई.राघवेन्द्र राव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। सीएम बघेल ने डॉ.ई.राव के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देशभक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर देश और जनहित के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये। वे भारतीयों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सदा संघर्षशील रहे। सीएम बघेल ने कहा कि हमने बहुत संघर्षों के बाद आजादी पाई है। देशभक्तों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें देशहित के कार्य करने के लिए सदैव तत्पर…

Read More

रायपुर । छछानपैरी गांव में तीन साल पहले हुई गोदावरी देवी की हत्या की फाइल अब हमेशा के लिए बंद होती दिखाई दे रही है। दरअसल हत्याकांड के एक मात्र चश्मदीद गवाह 81 वर्षीय आसाराम डहरिया की बुधवार की आधी रात निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लंबे समय से बीमार थे। हत्याकांड के समय पत्नी गोदावरी को बचाने के दौरान आसाराम पर भी जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन वे संघर्ष करते हुए बच गए थे। कई महीने तक निजी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे थे, लेकिन सिर…

Read More

बलौदाबाजार । ब्लॉक मुख्यालय सिमगा से 15 किलोमीटर दूर शिवनाथ नदी के तट पर स्थित विधायक गोद ग्राम तुलसी में नदी में अचानक पानी गायब होने से ग्रामीण अचंभित हैं। वहीं एरीगेशन विभाग ने मौके पर जांच के लिए इंजीनियर को भेजने की बात कही। प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलसी में शिवनाथ नदी में दो बड़े-बड़े होल (छेद) में नदी का पानी समां गया। जिससे नदी सूख गई। प्रत्यक्षदर्शी देवलाल निषाद अपने साथियों टिकेश, योगेश, दिलीप के साथ रोज की तरह नदी में मछली पकड़ने गया था। उन्होंने बताया कि लगभग 10 दिन से नदी में भंवर पड़ते देख…

Read More

रायपुर । जमीन फर्जीवाड़ा करने वालों पर राजधानी पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। ऐसे ही एक मामले में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में राम अवतार अग्रवाल नामक व्यक्ति की जमीन को अपना बताकर बेचने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मास्टर माइंड योगेश्वर साहू जिला धमतरी, हल्लू राम सोनवानी मंदिर हसौद, चैनसिंग विश्वकर्मा दुर्ग, दाऊलाल विश्कर्मा और कृष्णा यादव टिकरापारा है।

Read More

रायपुर । मालवीय रोड स्थित जवाहर बाजार में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग विद कॉम्प्लेक्स को लेकर नगर निगम और यहां के दुकानदारों के विवाद गरमाया हुआ है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड इस इमारत का निर्माण करवा रहा है। निर्माण के दौरान यहां 27 दुकानों का अड़ंगा था। इन्हें खाली करवाने के लिए जोन 4 आयुक्त ने 12 दुकानदारों को नोटिस थमा दिया। अब सभी दुकानदारों को नोटिस नहीं जारी होने को लेकर विवाद हुआ। निगम ने शेष 15 को भी नोटिस थमा दिया। जब शुक्रवार की सुबह निगम अमला दुकानों को तोडऩे पहुंचा तो हंमागा खड़ा हो गया। दुकानदारों का कहना…

Read More

कांकेर । कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. इस मुठभेड़ में में पुलिस ने दो माओवादियों को मार गिराया है. नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में इसे कांकेर डीआरजी टीम की बड़ी सफलता मानी जा रही है. मौके से पुलिस ने 1 एसएलआर सहित चार हथियार भी बरामद किए हैं. मारे गए माओवादियों का शव भी बरामद कर लिया गया है.पुलिस के मुताबिक, ये मुठभेड़ ताडोकी थाना इलाके के मुरनार के जंगल मे बीती रात हुई. पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल ध्रुव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Read More