Author: admin

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार मनजीत सिंह राय ने आज नवीन विश्राम भवन में प्रदेश में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए संचालित प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 27 जिलों में 93 कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय के माध्यम से दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं की शिक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अच्छा काम कर रही है। राय ने कहा कि राज्य में स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त बैठक लेकर अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्था, भवन…

Read More

रायपुर । नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रयासों से महाराष्ट्र के पुणे में 7 माह से बाल संप्रेक्षण गृह में बंद छत्तीसगढ़ के दो बच्चों को आज माँ-बाप के सुपुर्द किया गया। सात माह से अपनों बच्चों से दूर रहे माँ-बाप इस अवसर पर अत्यंत भावुक हो गए और बच्चों से मिलते ही आँखों से आंसू छलक पड़े। परिजनों ने बताया कि साक्षर नहीं होने की वजह से वे पुणे-महाराष्ट्र सरकार से सीधे सम्पर्क नहीं कर पा रहे थे। बालक मंजनू और शालिनी के माता-पिता ने अपने बच्चों को वापस छत्तीसगढ़ लाने और सुपुर्द करने…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए समाज में एकता, संगठन और चरित्र जरूरी है। बघेल आज यहां महादेव घाट में आयोजित हरदिया साहू समाज के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज के लोगों की मांग पर सामाजिक भवन के लिए जगह चिन्हांकित होने पर भूमि आवंटित कराने के लिए आश्वस्त भी किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर भी जोर देना चाहिए। श्री बघेल ने कहा कि खर्चीली शादी जैसी समी सामाजिक बुराई से निजात पाने के लिए…

Read More

रायपुर। ठगों ने ठगी करने के लिए अब नया पैंतरा आजमाना शुरू कर दिया है। आरोपी अब कस्टमर केयर के नाम से हेल्प लाइन नंबर बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे ही एक माममले में आरोपी ने चंगोराभाठा की एक युवती को अपना शिकार बनाकर उसके खाते से 1 लाख 25 हजार रुपए पार कर दिए। पीडि़ता की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। बता दें कि चंगोराभाठा निवासी डोमेश्वरी देवांगन फोन पे में पैसे ट्रांसफर कर रही थी, जिससे पैसा पेंडिंग हो गया। उसने कस्टमर केयर…

Read More

कोरबा । शहर के जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का जमावड़ा लगा हुआ है. यहां कभी बिजली गुल हो जाती है तो कभी मशीनें काम करना बंद कर देती है. जिससे मरीज सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं. अस्पताल में इस समय बिजली आंखमिचौली का खेल खेल रही है.जिस पर अस्पताल प्रबंधन चुप्पी साधे दिख रहा है। एक तरफ उमस के साथ गर्मी बढ़ रही है तो वहीं जिला अस्पताल में लाइट नहीं होने से मरीज गर्मी से उबल रहे हैं.खास तौर पर इसका गहरा असर ब्लड बैंक में देखने को मिल रहा है. जिला चिकित्सालय में विद्युत व्यवस्था ठप…

Read More

गरियाबंद । विद्युत विभाग के कर्मचारी फाल्ट ढूंढकर उसे सुधारने जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. फिर भी समस्या थम नहीं रही तो इसमें गलती उनकी नहीं है. और न ही सरकार की है. क्योंकि भाजपा के 15 साल के शासनकाल में बिजली सामग्री खरीदी में भारी भ्रष्टाचार हुई है. सप्लाई लाइन में लगने वाले सामग्री, ट्रांसफार्मर से लेकर जरूरी उपकरण खरीदी में भारी कमीशनखोरी की गई । यह बात वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ने देवभोग में लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में कही. उन्होंने कहा कि निम्न किस्म के सामाग्रियों के लिए भारी…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम अमोरा में बनाए गए आदर्श गोठान का भ्रमण कर कोटना, पानी की व्यवस्था, शेड, चारागाह आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों की पूजा की और चारा भी खिलाया तथा गोठान परिसर में पीपल, जामुन, आम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री ने गोठान में लगे पुराने बरगद पेड़ के नीचे गोठान समिति के सदस्य, गांव के जनप्रनिनिधि व ग्रामीणों से गोठान प्रबंधन के संबंध में चर्चा की। सीएम बघेल ने कहा कि गांव की समृद्धि की पहचान गायों से है। मवेशियों के होने से ही फसल उत्पादन…

Read More

कांकेर । इस भीषण गर्मी में पानी की तलाश भटक रहे तीन भालुओं की करंट लगने से मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं. मामला कांकेर जिले के कोदागांव की है। पानी की तलाश में वन्यप्राणी भटकर शहर की ओर आ रहे हैं. कुछ ऐसी ही मुश्किलों से जूझते हुए भोजन-पानी की तलाश में तीन भालू गांव के नजदीक आ पहुंचे. जो उनके लिए घातक साबित हुआ. सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के करीब खेत में लगे बोर की चपेट में आने से…

Read More

रायपुर । राजधानी के लाभांडी शराब भट्टी के पास एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या किसी विवाद को लेकर हुई थी। घटना तेलीबांधा के लाभांडी में स्थित शराब दुकान के पास की है। देर शाम में काशी राम नगर निवासी युवक दीपक नायडू की लाभांडी दारू भट्टी के पास कुछ अज्ञात युवकों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं मृतक दीपक का शराब भट्टी के पास अज्ञात युवकों से विवाद हुआ, उस दौरान अज्ञात आरोपियों ने मृतक के ऊपर लात घूंसे के साथ धार-धार हत्यार से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की…

Read More

रायपुर । उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरानी ने एक्सप्रेस वे के लोकार्पण में देरी को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है। एक विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में डॉ.रमन सिंह जी की सरकार द्वारा करीब 350 करोड़ की लागत से एक्सप्रेसवे जो स्टेशन से चलकर फाफाडीह, देवेन्द्र नगर, पंडरी, शंकर नगर, तेलीबांधा होते हुए माना तक का जनता के लिए प्रोजेक्ट जिसका निर्माण कार्य 3 महीने पहले पूर्ण हो चुका है । वहीं अनुपम नगर ओवर ब्रिज भी पूर्ण हो चुका है लेकिन सरकार इसका लोकार्पण…

Read More