Author: admin

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. सीएम वहां पहुंचकर सीधे छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे. वे यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली में वित्त मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है जिसमें शामिल होने वे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा है उनसे मुलाकात होगी तो कई विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के सवाल पर बोले सीएम भूपेश बघेल- यह राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निर्भर करता है उनसे मुलाकात के…

Read More

रायपुर । “ये मुख्यमंत्री ह तो बड़ गजबे किसम के ही जी, निमगा गंवईहा, देहाती किसम के छत्तीसगढ़िया. गाँव-गंवई म जाथे, गौठान म चौपाल लगाथे, ठेठ छत्तीसगढ़ी म गोठियाथे अउ तो अउ मॉल म छत्तीसगढ़ी फिलिम देखे बर घलोक चले जाथे. मोला तो ये देख के बड़ गरब होथे. सिरतोन म ये ह देहाती होये के परमान आय. देहाती होना सरम के नहीं बड़ गरब के बात हरय.” गुरतुर छत्तीसगढ़ी के राजा अउ ठेठ छत्तीसगढ़िया पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी बाबूजी आज ज़िंदा होथे तो भूपेश बघेल को देखकर उनके लिए छत्तीसगढ़ी में यही कहते. ऐसा मैं इस लिए कह रहा…

Read More

रायपुर । नई राजधानी के निकट स्थापित जंगल सफारी में सफर के लिए पर्यटकों को अब एसी बस की सुविधा नहीं मिल पाएगी। ऐसा इसलिए क्यों कि सभी एसी बसों की एसी लगातार खराब होती जा रही हैं और इसे बना पाना भी संभव नहीं है। इधर भारी गर्मी के चलते जंगल सफारी में इस बार पर्यटकों की उपस्थिति भी नगण्य रही। यह जानकारी जंगल सफारी के सहायक संचालक विनोद सिंह ठाकुर ने बताया कि जंगल सफारी में पर्यटकों की सुविधा के लिए 12 एसी बसों की व्यवस्था वन विभाग प्रबंधन की ओर की गई है और जैसे-जैसे बसें पुरानी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खाद्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने खाद्य आपूर्ति के साथ-साथ फूड फार आल स्कीम के तहत हर परिवार के लिए बनने वाले राशन कार्ड बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गयी। मुख्यमत्री ने अफसरों को स्पष्ट कहा है कि कार्ड हर परिवार का बनना है और इसमें किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने आज सार्वभौम सार्वजिनक वितरण प्रणाली लागू किये जाने किये जाने की समीक्षा की। बैठक में इस बात का निर्देश दिया गया कि वर्तमान में…

Read More

रायपुर । राजधानी के रिंग रोड नंबर 1 और 2 के राज्य मार्ग और सर्विसेस रोड को ट्रक चालकों ने अवैध पार्किंग का अड्डा बना लिया है जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटना होते रहती है। यहां कई गैरेज संचालकों ने तो स्थाई रुप से मुख्य मार्गों पर ही ट्रक रिपेयरिंग का काम तक शुरु कर दिया है। जिससे मार्ग बाधित है होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। लेकिन यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता की वजह से रिंगरोड डेंजर जोन बन गया है। इस रास्ते पर चलना यमराज को निमंत्रण देने जैसा ही है।…

Read More

रायपुर । अवैध प्लाटिंग को रोकने आज राजधानी रायपुर से लगे टेमरी ग्राम में जिला प्रशासन की टीम ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग की टीम ने टेमरी ग्राम में करीब 4 एकड़ अवैध प्लाटिंग कर वहां बनाए गए रोड़ को तोड़ते हुए 10 लोगों पर अवैध प्लाटिंग का प्रकरण दर्ज किया है। जिसके बाद निगम और जिला प्रशासन हरकत में आया है। हाल ही में यह अवैध प्लाटिंग पर की गई तीसरी बड़ी कार्रवाई है। रायपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने राजधानी रायपुर के वी.आई.पी. रोड से लगे…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में नारायणपुर जिले के बड़ेडोंगर के विभिन्न मंदिरों से आए पुजारियों के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक श्री मनोज मंडावी के नेतृत्व में मुलाकात की। पुजारियों ने मुख्यमंत्री से दंतेवाड़ा और जगदलपुर के मंदिर के पुजारियों को मिलने वाले मानदेय और पूजा सामग्री के लिए राज्य शासन द्वारा दी जा रही राशि की भांति ही बड़ेडोंगर के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों को भी मानदेय और राशि देने का आग्रह किया । मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया ।…

Read More

रायपुर । राजधानी स्थित कोर्ट से महिला आरोपी फरार हो गई है। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी अनुसार, आरोपी महिला का नाम पयाल है। जिसके ऊपर अपहरण, पीटा एक्ट, बलात्कार में सहयोग समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। जहां आज उसे पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था और आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग गई। आरोपी महिला कबीर नगर थाने में पीटा एक्ट के तहत जेल में बंद थी घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच में जुट गई है।

Read More

बीजापुर । बीजापुर से अभी-अभी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ आर्म्स फ़ोर्स कैम्प में गोलीकांड की सूचना मिल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद के बाद एक आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से गोली दाग दी. आरक्षक ने 2 आरक्षकों पर गोली चलाई है. दोनों आरक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई है. एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है. घटना निमेड़ थाऩा क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गयी है, वहीं आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर अशोक नगर के पास ट्रक की टक्कर से टीआई की मौत हो गई. टीआई घर से ड्यूटी के लिए निकला था. तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गया. घटना के बाद ट्क ड्राइवर फरार हो गया । जानकारी के मुताबिक टीआई हरिराम साहू अनुसूचित जाति थाने में पदस्थ था. वह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था. रास्ते में ही तेज रफ्तार ट्क ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हरिराम साहू की मौत हो गई । घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे. घटना के से बाद ड्राइवर…

Read More