बीजापुर । बीजापुर से अभी-अभी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ आर्म्स फ़ोर्स कैम्प में गोलीकांड की सूचना मिल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद के बाद एक आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से गोली दाग दी. आरक्षक ने 2 आरक्षकों पर गोली चलाई है. दोनों आरक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई है. एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है. घटना निमेड़ थाऩा क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गयी है, वहीं आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।