Author: admin

रायपुर । उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा कनाडा के दौरे से वापस लौट आए हैं. कवासी कनाडा की तरक्की से काफी प्रभावित नजर आए, रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां जाने के बाद पता चला कि हिन्दुस्तान कनाडा से 100 साल पीछे है. उन्होंने कनाडा भेजने के लिए सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है.कवासी ने कहा, “मैं सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देता हूं मुझे और पूरे अधिकारियों को कनाडा भेजा था. कनाडा में अधिकारियों के साथ मिलकर ऑटोमोबाइल कंपनी वालों से एमओयू दस्तखत हुआ है और कंपनी…

Read More

रायपुर । केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह दिल्ली से बैठक कर रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए है. एयरपोर्ट पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया. केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद रेणुका सिंह पहली बार रायपुर पहुंची है. इस दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे । रेणुका सिंह ने कहा कि दूर-दूर से कार्यकर्ता स्वागत करने आए हैं. कार्यकर्ता की मेहनत से मैं सांसद बनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से मुझे मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.…

Read More

रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ट्वीट- आज शाम 4 बजे मैं करने जा रहा हूँ अब तक का सबसे बड़ा ख़ुलासा: कब कैसे और किसके बीच हुई छत्तीसगढ़ को बेचने का सौदा प्रेस वार्ता में आप सभी आमंत्रित हैं।

Read More

रायपुर । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को एकात्म परिसर में शुरू हुई है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंड़ी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और रायपुर के सांसद सुनील सोनी मौजूद है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित है।

Read More

खरसिया । खरसिया के ग्राम रानी सागर में स्थित रुक्मणी स्टील प्लांट में आज शाम करीब 4 बजे फर्नेस में ब्लास्ट हो गया. इस घटना के बाद से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से सात से आठ मजदूर झुलस गए. जिसमें 3 मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घायल मजदूरों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरसिया लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर मजदूरों को रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, खरसिया के ग्राम रानीसागर के आश्रित…

Read More

मगरलोड । उत्तर सिंगपुर मोहंदी वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरझुली के पेंड्रा जंगल में कई दिनों से सैकड़ों की संख्या में बेशकीमती इमारती बीजा पेड़ों की अवैध कटाई होने से और पाहन्दा जंगल में दो हिरण एक कोठरी की मौत पर सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं । उन्होंने कहा वन्यजीवों की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है. पेंड्रा जंगल में हजारों बीजा जैसे बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटाई से वन विभाग की जागरूकता पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं उन्होंने कहा वन अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक…

Read More

रायपुर । राज्य सरकार ने उन बैंकों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है जो किसानों को कर्ज देने में आनाकानी कर रहे हैं. कृषिमंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि किसानों की शिकायतों के बाद कॉपरेटिव बैंक दुर्ग और राजनांदगांव के सीईओ को नोटिस नोटिस जारी करके उनसे जवाब तलब किया है. इन बैंकों के खिलाफ शिकायत मिली थी कि ये बैंक किसानों को ऋण देने में आनाकानी कर रहे थे । रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश की सभी सहकारी और ग्रामीण बैंकों के खाते में 6100 करोड़ रुपये डाल दिए गए थे. बजट सत्र में सरकार ने सरकारी…

Read More

रायपुर । राजधानी में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की पोल खुलती हुई नजर आ रही है. कुशालपुर तुलसीनगर में अब तक 10 बच्चों में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं. नालियों में पाइप लाइन लीकेज होने से घरों में गंदा पानी आ रहा है लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं लेकिन निगम अमला इस पर चुप्पी साधे हुए हैं. इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फ़ानन में औपचारिकता पूरी करने यहां शिविर का आयोजन किया है.तुलसी नगर में दो बजे तक ही शिविर लगाया गया है जिससे साफ पता चलता है…

Read More

रायपुर । निर्धारित क्षमता से अधिक माल लोड कर परिवहन करने वाले मालवाहकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रायपुर परिवहन उड़नदस्ता ने पौने दो लाख रुपए से भी अधिक की वसूली की है. वहीं रकम नहीं दे पाने वाले चालकों की गाड़ियों को जब्त कर उरला और आरटीओ कार्यालय रायपुर में खड़ा किया गया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा एक जून को ली गई बैठक में दिए गए निर्देशों के मद्देनजर रायपुर परिवहन उड़नदस्ता ने उरला भनपुरी तिराहा व आरंग टोल बैरियर के पास ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की. उरला भनपुरी तिराहा के…

Read More

दिल्ली । पूर्व पीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शनिवार को बैठक की। ये बैठक दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई। इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के सीएम कुमारास्वामी समेत कई नेता शामिल हुए। हालांकि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह तबियत खराब होने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो पाए ।

Read More