
रायपुर । निर्धारित क्षमता से अधिक माल लोड कर परिवहन करने वाले मालवाहकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रायपुर परिवहन उड़नदस्ता ने पौने दो लाख रुपए से भी अधिक की वसूली की है. वहीं रकम नहीं दे पाने वाले चालकों की गाड़ियों को जब्त कर उरला और आरटीओ कार्यालय रायपुर में खड़ा किया गया है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा एक जून को ली गई बैठक में दिए गए निर्देशों के मद्देनजर रायपुर परिवहन उड़नदस्ता ने उरला भनपुरी तिराहा व आरंग टोल बैरियर के पास ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की. उरला भनपुरी तिराहा के पास ओवरलोड वाहनों से 83400 रुपए और आरंग टोल बैरियर के पास एक लाख रुपए से भी अधिक की वसूली की गई ।
अतिरिक्त परिवहन आयुक्त एसआर कल्लूरी, संयुक्त परिवहन रविशंकर के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में सहायक परिवहन आयुक्त शोएब खान के साथ निरीक्षक आरके ध्रुव, उप निरीक्षक पंचम गोंड, नरेश सोरी, प्रधान आरक्षक धनेश्वर साहू, मो. साजिद खान, कमल नारायण ठाकुर, भूषण ध्रुव, आरक्षक केशव बंदे, प्रकाश सागर, संतराम निराला, प्रेम शंकर सिन्हा, ड्राइवर महंत सिंह कुंजाम मौजूद रहे ।