
रायपुर । राजधानी के 24 थाना क्षेत्र में चल रहे शराब दुकानों में जो घोषित-अघोषित आहाता और वहां लगने वाले चखना ठेलों के लिए मशक्कत करने की जरूरत नहीं है, थाना और आबकारी विभाग के अधिकारी आएंगे और रौब छाड़ेंगे… क्यों बे कहां से आया है.. सुन लिजिए साहब 15 सौ की महीने भर की पर्ची काटेगा और दुकान शुरू इस तरह पुलिस और आबकारी विभाग लोगों को रोजगार से जोडऩे की मुहिम में जुड़ गया है या कमाई की जुगाड़ में जुट गया है, या विवाद की स्थिति निर्मित करने, जिसके कारण आए दिन शराब दुकान में आहाता और उसके बाहर धमाचौकड़ी मची रहती है। कई अप्रिय घठनाएं भी हुई है।
गोदवारा शराब भट्टी में चल रहे है अवैध रूप से चखना दुकानों की हकीकत पुलिस और आबकारी विभाग को होने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं करती। गोंदवारा के भ_ी में जाते ही अंधेरे में एक अलग सा ठिहा नजर आता है, यहाँ चकाचौंध किसी और चीज का नहीं बल्कि चखने के दुकान की है, 20 से 30 चखने के दुकान सुबह से ही लग जाते है। लोगों को आसानी से शराब लेकर बगल के ही चखना दुकान में शराब पीते देखा जा सकता है।
यहां किसी भी ठेले वालों के पास आबकारी विभाग की अनुमति नहीं है। बिना अनुमति लिए पिछले कई सालों से अगोषित आहाता चखना दुकानों में चल रहा है । सूत्रों के अनुसार कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के चखना दुकान धड़ल्ले से लगा सकता है, बस आबकारी विभाग की एक गाड़ी आती है, एक महीने के चालान के रूप में मात्र 1500 रुपए ही देना होता है, इससे बाद दुकानदार को और कोई अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं। बस इसी तरह से सालों से चल रहा है उनका कारोबार।
आबकारी विभाग के निर्देशों का उल्लंघन
आबकारी विभाग के दिए गए निर्देश अनुसार भ_ी के पास खाद्य सामग्री एवं प्लास्टिक के सामानों का बिक्री करने की मनाही है, बावजूद इसके चखना दुकान वाले निश्चिंत होकर डिस्पोजल और चखना परोस रहे है।
थाना प्रभारियों की भी तय है राशि
शहर के सभी शराब के दुकानों के बाहर चखना की दुकाने लगती है जो कि थाना प्रभारियों के जानकारियों में ही चल रही है। इसके एवज में उन्हें तयशुदा राशि देने की खबर सामने आ रही है।
50 मीटर दायरे का नियम
राज्य सरकार खुद के हाथों में शराब बिक्री का काम लेने के साथ आहाता पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। आबकारी विभाग के नियम अनुसार शराब दुकान के 50 मीटर में चखना दुकान लगाने की अनुमति नहीं है, फिर भी अधिकरियों ने खुद चखना के लिए ठेले लगवाना और अवैध आहाता चलवाना शुरू कर दिया।
स्थानीय निवासी भी परेशान : भ_ी से सामने चखना का दुकान लगे रहने के वजह से शराबी यही बैठ जाते है और कुछ असामाजिक तत्व गली-गलौच और मारपीट को अंजाम देते है। जिससे यहाँ के रहवासी काफी परेशान है। गोंदवारा भ_ी के पास रहने वाली महिला ने बताया कि यहाँ रोज इस तरह का माहौल रहता है, जिससे हमारे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
एक एकड़ में फैला है शराबियों का साम्राज्य : शराब दुकान के आसपास के एक एकड़ क्षेत्र में शराबियों का साम्राज्य है, गोंदवारा भ_ी में रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है जहाँ लाइन से चखना दुकानों में रेलमपेल बीड़ रहती है। शराबी पूरे क्षेत्र में ग्रुप बनाकर बैठे रहते है।
हमने मामले की जानकारी लेने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारी लखन धुर्वा को कॉल किया और पूछा कि गुढिय़ारी-गोंदवारा में बहुत से चखना ठेले बिना अनुमति के है, क्या उन्हें विभागीय अनुमति मिली है, तो उन्होंने कहा कि बेचारे गरीब आदमी है। ठेले लगाकर चार पैसे कमाकर घर परिवार चला रहे है। कमाने खाने दो।