रायपुर । लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे और शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पंडित विद्याचरण शुक्ल के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए।लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल में तय किया था कि राजीव भवन रोज एक मंत्री उपस्थित होंगे और जनता व कार्यकर्ताओं की समस्या को सुनेंगे। क्योंकि बहुत से लोगों को मंत्रालय जाने का समय नहीं मिलता है, कभी हमसे मुलाकात नहीं हो पाती है। इसी परिपेक्ष्य में आज मैं बैठा हूं।
जिससे जो शिकायते आ रही है व जानकारी मिल रही है, उसमें कोशिश कर रहा हूं कि जल्द ही उसका निराकरण कर सके। वहीं आज शहादस दिवस है, झीरम घाटी हमले में बहुत से नेताओं को हमने खोया है। वहीं लंबी ईलाज के बाद पंडित विद्याचरण शुक्ल को भी खोया है। जिससे हम इस दिन को शहादत दिवस के रूप में याद करते है। इसी के याद में आज पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दिए है। वहीं कितनी शिकायत मिलने की बात पर उन्होंने जवाब दिया कि अभी मुझे बैठे हुए 15 मिनट हुआ है जिसमें 2-3 शिकायते आई है। वहीं स्काई वॉक निर्माण के बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बैठक लिए थे। जिसमें सांसद, विधायक, महापौर भी शामिल था।
बैठक में कमेटी की गठन कर आमजनता की राय लेने को कहा गया था। जिसमें आम जनता को किसी भी प्रकार की कष्ट न हो उनको सुविधा मिले। वहीं नए सिरे से सर्वे किया गया है, जिससे कमेटी की मिटिंग में स्पष्ट होगा कि स्काई वॉक का क्या किया जाए। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा आंदोलन की बात पर उन्होंने जवाब दिया कि आईजी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक अवकाश की स्वीकृति कर दी थी। वहीं आचार संहिता अब खत्म हो गई है जल्द ही कमेटी से रिपोर्ट लेकर उस पर चर्चा करेंगे। पर्यटन स्थलों में ठहरने की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने जवाब दिया कि अपने अधिकारियों से कहा है कि पर्यटन स्थलों में जाकर वस्तुस्थिति को देखे कि क्या चीज की कमी है, लाईट, पानी, बच्चों को खेलने के लिए गार्डन व अन्य चीजों को देखे उसके बाद केंद्र व राज्य सरकार से बजट की व्यवस्था करेंगे।