Author: admin

रायपुर । पिछले 19 सालों से राजधानी निर्माण के अब तक भूमाफिया ही राज करते आ रहे है। हर सरकारी जमीन पर बेजा कब्जा कराने की राजनीति और नेताओं के नाम से बस्ती बसाने की साजिश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नवा रायपुर में भी भू-माफियाओं का गिरोह सक्रिय है,पैर पसार कर धड़ाधड़ जमीन की खरीद फरोख्त करने से बाज नहीं आ रहे है। जो सरकारी जमीन के साथ किसानों के प्रतिबंधित जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचने की साजिश को अंजाम दे रहे है। भू-माफिया नवा रायपुर में 41 प्रतिबंधित गांव में छोटे-छोटे प्लाट काटकर बेचने…

Read More

रायपुर । आयकर विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों में छापा मारा है। आयकर की टीम छत्तीसगढ़ के दो बड़े कारोबारी समूहों वाधवानी और अग्रवाल के रायपुर, भिलाई, धनबाद, नागपुर और कोलकाता स्थित 50 से अधिक ठिकानों पर जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र ,पश्चिम बंगाल और झारखंड में छापेमार कार्रवाई की गई। बता दें कि मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी थी। मंगलवार को आयकर विभाग ने रियल स्टेट और इस्पात उद्योगों से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा। विभागीय सूत्रों के अनुसार 5 दिनों तक छापामार…

Read More

कोरबा । नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं होने के बावजूद छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में ट्रैफिक पुलिस ने एक पुलिस वाले का ही चालान काट दिया. नया एक्ट आने के बाद देश के साथ ही प्रदेश में भी चालानी कार्रवाई बढ़ गई है. आम जनता पर तो कार्रवाई हो रही है लेकिन अब पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरने लगी है. कोरबा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां शराब के नशे में वाहन चला रहा एक हेड कांस्टेबल ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को चालन काट कर थमा दिया. हालांकि छत्तीसगढ़…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश भर के मदिरा दुकानों की सघन जांच की जा रही है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा माना, अभनपुर, मालवीय रोड, टिकरापारा, लाखेनगर, पुरानीबस्ती और टाटीबंध मदिरा दुकानों की सघन जांच की गई। उड़नदस्ता द्वारा अधिक दर पर शराब विक्रय के तीन प्रकरण कायम किए गए और संबंधित कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। रायपुर संभागीय उड़नदस्ता आबकारी टीम द्वारा रायपुर जिले के देशी-विदेशी मदिरा दुकान मांढर में देशी मदिरा प्लेन और मसाला को निर्धारित मूल्य से 10-10 रुपये अधिक दर…

Read More

रायपुर। थाना सिविल लाईन क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीजे पर गाना बजाने को लेकर उपजे विवाद में 14 सितंबर की रात सोहेल कुरैशी उर्फ छोटा मोनू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने हाथ, मुक्का, लात और चाकू से मारकर युवक की हत्या की थी। घटना में शामिल आरोपितों में से दो सगे भाई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक काशीराम नगर मस्जिद के…

Read More

बिलासपुर। अशोक नगर स्थित एक बैंक शाखा में रविवार की रात करीब छह लाख 77 हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बैंक का एक अधिकारी ही मामले में आरोपित निकला। उसने देर रात बैंक का ताला तोड़कर रकम चोरी की थी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अशोक नगर स्थित स्मॉल फायनेंस स्कीम शाखा के मैनेजर ने सोमवार की सुबह बैंक में चोरी की घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम बैंक शाखा पहुंची और वहां सीसीटीवी फूटेज चेक…

Read More

रायपुर, । सामान्य वर्ग (एपीएल) के राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है। पहले दिन से जिस तरह आवेदन की कमी देखने को मिली, उसे देखते हुए अंतिम तिथि को बढ़ा सकती है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि वे अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर मंगलवार को विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। राज्य सरकार सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बीपीएल के अलावा सामान्य परिवारों का भी राशन कार्ड बना रही है। एपीएल राशन कार्ड के लिए 10 सितंबर से आवेदन लिया जा रहा है। ग्रामीण…

Read More

रायपुर। भुगतान पूरा लेने के बाद भी उपभोक्ता को समय पर मकान उपलब्ध न कराने वाले बिल्डर के लिए रेरा प्राधिकरण ने फैसला सुनाया है। रेरा प्राधिकरण ने कहा है कि बिल्डर द्वारा उपभोक्ता को दो माह के भीतर 14 लाख 79 हजार 244 रुपये देना होगा। साथ ही आधे बने मकान का स्वामित्व भी उपभोक्ता को दें ताकि उपभोक्ता इसमें स्वयं मकान बना सके। जानकारी के अनुसार बचेली, दंतेवाड़ा निवासी विरेन्द्र कुमार बंदे ने एआरबी रियल बिल्ड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अनुराधा नायर के खिलाफ रेरा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज किया। शिकायत में कहा कि वेदांता सिटी आशीर्वाद…

Read More

रायगढ़। तबादले के आदेश को कूटरचित करते हुए स्थानांनतरण दस्तावेज में गड़बड़ी करने वाले फरार पीएचई एसडीओ को एक साल बाद चक्रधर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्याययिक अभिरक्षा में भेजा है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरनगर थाने में दर्ज जालसाजी के मामले में धारा 468,471,420, आइपीसी के प्रकरण में विगत एक वर्ष से फरार एसडीओ पीएचई कांशीराम तांडे को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में टीआई चक्रधरनगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का 2010 में सुकमा में स्थानांतरण हो गया था। उसने स्थानांनतरण आदेश से संबंधित दस्तावेजों में हेरफेर कर अपना स्थानांतरण बदल…

Read More

बिलासपुर। जाति मामले में बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किए जाने के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा पेश याचिका में मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के आदिवासी नहीं होने रिपोर्ट दिए जाने व जाति प्रमाण पत्र जारी करने वाले तत्कालीन तहसीलदार द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत कर उक्त जारी प्रमाण पत्र में अपना हस्ताक्षर नहीं होने की बात कही है। इस आधार पर कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर तहसीलदार ने जोगी के खिलाफ कूटरचना कर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की रिपोर्ट लिखाई है। सिविल…

Read More