Author: admin

रायपुर। नीट 2019 का पेपर 900 अंक का था। इसके आधार पर मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस की सीट तो भर गई, लेकिन निजी डेंटल कॉलेजों को बीडीएस सीट नहीं भर पा रही हैं। प्रदेश में 127 सीट लैप्स होने की कगार पर थीं तो निजी कॉलेजों ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाया। तीन राउंड काउंसिलिंग, उसके बाद दो मॉपअप राउंड हुआ और अब थर्ड मॉपअप राउंड करवाया जा रहा है। स्थिति यह है कि नीट में 10 फीसद अंक हासिल करने वाला भी डेंटिस्ट बनने जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर यह आम इंसान के स्वास्थ्य के साथ…

Read More

रायपुर। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में इस साल अच्छी बारिश हुई है। अब तक 1,120 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है, जो बीते 8-10 सालों की औसत बारिश के आंकड़े 1,143 मिमी से सिर्फ 23 मिमी कम है। एक-दो सिस्टम बन गए तो समझिए ये आंकड़ा बड़ी आसानी से पार हो जाएगा। लेकिन चिंता उन पांच जिलों की है, जहां कम बारिश हुई है। ये सूखाग्रस्त जिले घोषित होने के करीब हैं। अगर 12 अक्टूबर मौसम की वापसी के दिन तक बरसात नहीं होती है तो। बहरहाल उम्मीदों पर दुनिया कायम है। विज्ञान भी इस बात को मानता है।…

Read More

रायपुर। मंडल के करीब अभी तक 96 रेलवे स्टेशनों में वाईफाई लगाए जा चुके हैं। इसमें रायपुर समेत बिलासपुर मंडल के रेलवे स्टेशन शामिल हैं। बहरहाल अब बाकी बचे 97 और रेलवे स्टेशन में वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। इन्हें हाईस्पीड में तब्दील करने की योजना है। स्टेशनों में दी गई सुविधा में 22 स्विच एवं 49 प्वाइंट से एक साथ 9800 लोग एक ही समय में लॉगिन इन कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को अपने रोजमर्रा के काम इंटरनेट के माध्यम से निपटाने में सहूलियत हो रही है। बता दें कि…

Read More

रायपुर। गणेश विर्सजन में डांस कार्यक्रम देखकर शुक्रवार रात 8 बजे सरोरा से घर लौट रही 18 वर्षीय एक युवती का बीच रास्ते में अपहरण कर कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपितों ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपित भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपितों को शनिवार गिरफ्तार कर लिया। घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात पीड़ित युवती सरोरा में गणेश विसर्जन में डांस प्रोग्राम देखकर अकेली घर लौट रही थी। ग्राम सरोरा में नरेश टंडन…

Read More

रायगढ़। ईट भट्ठा फ्लाई एस सें ईंटा निर्माण का काम करने वाले तीन मजदूरों की मौत करंट लगने से हो गई यह हादसा इतना भयावह था कि करंट के संपर्क में आते ही एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया, तो वहीं दो अन्य श्रमिकों का शरीर भी क्षत-विक्षत हो गया। यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भालुनारा बेन्द्राचुआं की है। जानकारी के मुताबिक यह सभी श्रमिक आरव फ्लाई एस फैक्ट्री में काम करते थे यहां प्लांट के अंदर ही लोहे के पोल से इलेक्ट्रिक वायर गया हुआ था। प्लांट के अंदर पावर नहीं आने की वजह…

Read More

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर निर्माण को लेकर सुनवाई चल रही है। राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा और आरएसएस मुखर रहा है। लेकिन इस पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती ने सवाल उठाया है। शंकराचार्य ने कहा कि आरएसएस मंदिर नहीं बनाना चाहती। वह केवल स्मारक बनाना चाहती है। सरकार भी बना नहीं पाएगी। केवल न्यायपालिक और धर्म के रास्ते से मंदिर बनेगा। स्वरूपानन्द सरस्वती आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे में थे। यहां उन्होंने कहा कि मोदी ने हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया। राम मंदिर व गंगा सफाई जैसे अहम मुद्दे वहीं के वहीं है। जगतगुरु ने आर्थिक…

Read More

रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में मंतूराम पवार का आज वॉयस सैंपल होना था, लेकिन नहीं हो पाया. क्योंकि अंतागढ़ टेपकांड की डायरी कोर्ट नहीं पहुंच पाई है. मंतूराम वॉयस सैम्पल देने के लिए दोपहर एक बजे से मौजूद थे. कोर्ट में डायरी नहीं पहुंचने से वॉयस सैम्पल नहीं हो पाया है. बता दें कि मंतूराम पवार ने अंतागढ़ टेपकांड मामले में न्यायालय के समझ 164 के तहत बयान दर्ज करवाया है. जिसके कई बड़े खुलासे करते हुए बड़े नेताओं के नाम लिए है. दरअसल 2015 में अंतागढ़ टेपकांड ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला दिया था. इस टेपकांड को…

Read More

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में भी आखिर केंद्र सरकार द्वारा लागू नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भारी-भरकम जुर्माने लगाने की शुरुआत हो गई है। महासमुंद पुलिस ने शराब पीकर बाइक चलाने वाले मोहित का मामला बनाया, जिस पर उसे न्यायालय में 15 हजार रुपए का भुगतान करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के बेलसोंडा गांव ने रहने वाला मोहित पटेल नशे की हालत में नदी मोड़ से महासमुंद की ओर जा रहा था। मौके पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की जांच कर रहे यातायात पुलिस ने उसे रोककर जांच की। इस दौरान बाइक चालक के अधिक मात्रा में एल्कोहल सेवन…

Read More

बिलासपुर । पुलिस को अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है. सिविल लाइन पुलिस ने सात आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 37 नग मोबाइल समेत सात लाख का मशरुका बरामद किया है. फिलहाल पुलिस भी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी झारखंड के साहेबगंज गिरोह गैंग के है. पकड़े गए आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल है. नाबालिग सब्जी बाजार और बाजार में लोगों का मोबाइल उड़ाते थे. जिसके बाद नेपाल में मोबाइल को बेचा करते थे. गिरोह के सरगना सूरज मण्डल, दिलीप और राजेश चौधरी…

Read More

रायगढ़ । जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र में एक बार फिर नक्सली सुगबुगाहट शुरू हो गई है। क्षेत्र के बीडीसी व सरपंच के घर के आंगन में पर्चा फेंक लाखों रुपए की डिमांड की है। वहीं पर्चे में खुद को नक्सली बताकर मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी है। एक ही दिन में दो घरों के बाहर मिले पर्चे और धमकी से पीडि़त व उसके परिवार वाले तथा क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वहीं सरपंच ने इसकी शिकायत थाने में की है, जहां पुलिस जांच के बाद अपराध दर्ज करने की बात…

Read More