Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- धान खरीदी से लेकर कस्टम मिलिंग तक प्रशासन की सख्त निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर
- धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
Author: admin
दुर्ग ।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अदालत ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फैसला दिया। मामले में दोषी बच्ची का रिश्तेदार, उसका मौसा ही था। कोर्ट ने दोषी को मृत्यु होने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी ने पहली दफा, मासूम को 6 साल पहले अनाचार का शिकार बनाया। घटना के चार साल बाद दोबारा मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को उसने इस कदर डराकर रखा था कि वह चुपचाप सब कुछ सहती रही ।
रायपुर । राजधानी रायुपर की लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आए दिन सवाल उठते हैं. उसकी एक बानगी बुधवार को सीएम हाउस में भी देखने को मिली, जहां दर्जनों सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस के जवानों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री की जनचौपाल में पहुंचे एक पीड़ित परिवार का बदमाशों ने पर्स पार कर दिया. परिवार ने इसकी लिखित में शिकायत सिविल लाइन थाना में की है । कोरबा निवासी दिलहरण सारथी अपने 10 वर्षीय बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की फरियाद लेकर जन चौपाल में सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करने पहुंचा था. दिलहरा के साथ उसकी…
वर्ल्ड बैंक छत्तीसगढ़ सरकार की ’नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी’ योजना में करेगा मदद…मुख्यमंत्री से वर्ल्ड बैंक के कंट्री हेड जुनैद कमाल अहमद ने की मुलाकात
रायपुर । वर्ल्ड बैंक छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना ’नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी विकास योजना’ के लिए मदद देगा। रायपुर के प्रवास पर आए वर्ल्ड बैंक के कंट्री हेड श्री जुनैद कमाल अहमद ने आज सवेरे यहां मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। अहमद ने मुख्यमंत्री बघेल और इस अवसर पर उपस्थित कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ छत्तीसगढ़ के कृषि की दृष्टि के कम विकसित क्षेत्रों में नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और कृषि उत्पादन में वृद्धि के उपायों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया । मुख्यमंत्री…
ट्रेन में गुमा मंत्रीजी का बैग, कहा- पीएम मोदी करवा रहे चोरी…मंत्री की बात सुन हसंते रहे कलेक्टर
कोरिया । प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम का बैग ट्रेन में चोरी हो गया. उन्होंने इसका पूरा दोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही मढ़ दिया. दरअसल छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री मंगलवार को अमरकंटक एक्सप्रेस से पेंड्रा रोड आ रहे थे. इस दौरान उनका बैग किसी अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया। इस मामले में डॉक्टर प्रेमसाय ने किसी तरह की एफआईआर तो दूर शिकायत तक दर्ज नहीं कराई. लेकिन कोरिया दौरे के दौरान पत्रकारों ने उनसे मोदी सरकार के 100 दिन पूरा होने के संबंध में प्रश्न किया गया. उन्होंने कहा कि मोदी जी रेलवे…
K..W.N.S.- अंबिकापुर । सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम कछुआरी में सर्पदंश से स्कूली छात्र की मौत हो गई। ग्राम कछवारी के छात्र बृजेश कुमार पनिका पिता रामलक्ष्मण 10 वर्ष कक्षा दूसरी में पढ़ता था। रात को भोजन कर परिजनों के साथ सो रहा था। तड़के तीन बजे उसे विषैले सर्प ने डस लिया। सूचना के बाद भी संजीवनी-108 एंबुलेंस के मौके पर नहीं पहुंच पाने से परिवार वालों ने आनन-फानन में निजी वाहन की व्यवस्था कर बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाया । जहां अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम नहीं होने के कारण इलाज नहीं…
अंबिकापुर । सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम कछुआरी में सर्पदंश से स्कूली छात्र की मौत हो गई। ग्राम कछवारी के छात्र बृजेश कुमार पनिका पिता रामलक्ष्मण 10 वर्ष कक्षा दूसरी में पढ़ता था। रात को भोजन कर परिजनों के साथ सो रहा था। तड़के तीन बजे उसे विषैले सर्प ने डस लिया। सूचना के बाद भी संजीवनी-108 एंबुलेंस के मौके पर नहीं पहुंच पाने से परिवार वालों ने आनन-फानन में निजी वाहन की व्यवस्था कर बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाया । जहां अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम नहीं होने के कारण इलाज नहीं हो…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की सिलमिला के हौसले की तारीफ की, कम्प्यूटर सेट के लिए दी 50 हजार रूपए की स्वीकृति
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां जनचौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दिव्यांगजन श्रीमती सिलमिला तिग्गा ने मुलाकात स्वरोजगार के लिए कम्प्यूटर सेट की मांग की। मुख्यमंत्री ने तिग्गा के हौसले की तारीफ की और उनकेे आवेदन पर तत्काल 50 हजार रुपये स्वीकृत करने के निर्देश दिए। तिग्गा जशपुर जिले के कुनकुरी तहसील के अंतर्गत ग्राम बोरोकछार की रहने वाली है। वे दोनों हाथों से निःशक्त है। मुख्यमंत्री को तिग्गा ने बताया कि वह 10वीं तक शिक्षित है। वह अपने पैरों से कम्प्यूटर चला सकती है, उसे किसी पर आश्रित होना पसंद नही है, इसलिए कम्प्यूटर…
बिलासपुर । अनमोल इंडिया चिटफंड कंपनी के धोखाधड़ी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पुत्र व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की याचिका पर आज सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सांसद अभिषेक सिंह ने अनमोल इंडिया चिटफंड मामले में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने याचिका लगाई थी. मामले में अलग-अलग 6 याचिकाएं लगी थी. आज हाईकोर्ट में जस्टिस आर.सी.एस. सामन्त की कोर्ट में सुनवाई हुई. बता दें कि चिटफंड कंपनी अनमोल इंडिया ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को अपना स्टार प्रचारक बनाया था. बाद में लाखों रुपए का धोखाधड़ी कर काम बंद कर दिया.…
रमन सिंह का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस के एजेंट है दंतेवाड़ा कलेक्टर, चुनाव में निभा रहे रिश्तेदारी
दंतेवाड़ा । उपचुनाव में पक्ष-विपक्ष के साथ-साथ अधिकारियों को लेकर भी घमासान मचा हुआ है. दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा पर पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिश्तेदार होने का आरोप लग चुका है. अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने फिर कलेक्टर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कलेक्टर कांग्रेस के एजेंट बन गए है. उन्होंने कहा कि राजनीति का शौक है, तो कलेक्ट्री छोड़ मैदान में आ जाए. चुनाव में दन्तेवाड़ा कलेक्टर रिश्तेदारी निभा रहे है। रमन सिंह ने कहा कि जिस दंतेवाड़ा को 15 साल में नक्सलगढ़ के रूप में जाना जाता है, उसे भारतीय जनता…
कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त, निकायों में रिकार्ड जीत हासिल करेगी बीजेपी – सांसद सुनील सोनी
रायपुर । नगरीय निकायों के लिए आरक्षण की प्रकिया आज संपन्न हो रही है. दोपहर 12 बजे प्रदेश के 13 नगर निगम के लिए आरक्षण की प्रकिया संपन्न हो गई है. निगम के महापौरों के लिए आरक्षण तय होने के बाद भाजपा ने रिकार्ड जीत का दावा ठोक दिया है. शहीद स्मारक में चल रहे आरक्षण प्रकिया में पहुँचे भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा, कि कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है. निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल करेगी. बता दें कि वर्तमान में 13 नगर निगमों में 3 में कांग्रेस, जबकि…