Author: admin

रायपुर । महिला बाल विकास और सामाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित केंद्रीय दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड की बैठक में भाग लिया। भेंड़िया ने प्रदेश में मूक बधिरों के कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए रायपुर में नेशनल सेंटर फॉर असिस्टिव टेक्नोलॉजी सपोर्ट सेंटर खोलने तथा दिव्यांग की शीघ्र पहचान हेतु केन्द्रों की मांग रखी, जिस पर केन्द्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री गहलोत ने अपनी सहमति व्यक्त की है। कार्यक्रम में श्रीमती भेंड़िया ने शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के सशक्तिकरण के लिए…

Read More

रायपुर । रायपुर के सड्डू में संचालित प्रयास बालक आवासीय विद्यालय के छात्रों ने सीखे ध्यान और तनावमुक्ति के तरीके। इस कार्यक्रम का आयोजन आदिम जाति विभाग और हार्टफुलनेस मेडिटेशन द्वारा संयुक्त रूप से इसके लिए 18 से 20 सितम्बर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। पहले और दूसरे दिन के सत्र में 370 छात्रों और 25 शिक्षकों में तनावमुक्ति के साथ ध्यान, आंतरिक शुद्धिकरण के साथ ध्यान का अभ्यास किया। तीसरे दिन आज के सत्र में प्रार्थना और दिव्यता के साथ जुड़कर ध्यान का अनुभव प्राप्त कराया जा रहा है। प्रयास बालक आवासीय विद्यालय के प्रशासकीय अधिकारी सी.एल. भाया…

Read More

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले के व्यापारी के मर्डर की गुत्थी को सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है. हत्या के आरोप में पुलिस ने व्यापारी के ड्राइवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, पैसों की लालच में ड्राइवर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर व्यापारी को मारने की प्लानिंग की थी. पलारी इलाके के पास ट्रक में व्यापारी को गोली मारकर दोनों 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे. मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपियों से तकरीबन 1.50 लाख रुपए भी…

Read More

जगदलपुर । बस्तर के पीपलावंड में गुरुवार को जमीन विवाद के चलते 400 से अधिक ग्रामीण आपस में भिड़ गए। मारपीट में दर्जनभर से भी ज्यादा लोगों कॆ घायल होने की खबर है। दरअसल पिपलावंड व जामगुड़ा पारा के ग्रामीणों के बीच लंबे समय से वन भूमि को लेकर विवाद चल रहा था । विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब जामगुड़ा पारा के ग्रामीणों ने विवादित जमीन पर धान ल गा दिया, जिससे नाराज दूसरे गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उस विवादित स्थल पर पहुंचकर धान के खेतों को नुकसान पहुंचाया, इस जगह पर बनाई…

Read More

रायपुर । अंतागढ़ उपचुनाव में प्रत्याशियों की खरीद फरोख्त मामले में नया खुलासा किया गया है. मंतूराम पवार ने गुरुवार को रायपुर प्रेस क्लब में उपचुनाव के छह अन्य प्रत्याशियों के साथ प्रेस वार्ता ली. इसमें उन्होंने बड़े खुलासे किए. मंतूराम ने कहा कि मेरे अलावा दूसरे प्रत्याशियों को भी उपचुनाव से नाम वापस लेने पैसों के ऑफर दिए गए थे. इसकी लालच में ही सबने मैदान छोड़ा था, लेकिन ऑफर देने वालों ने उनके साथ धोखा दिया. मंतूराम पवार ने बताया कि अंतागढ़ उपचुनाव में नाम वापसी के लिए सात करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था, लेकिन…

Read More

रायपुर । डीडीनगर इलाके के चंगोराभाठा में आधी रात घर के बाहर टहल रहे निजी स्कूल संचालक की बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने पिटाई कर सोने की चेन गले से खींचकर भाग निकले। दरअसल घर के सामने संदिग्ध हालत में खड़े एक युवक को देखकर स्कूल संचालक ने कैसे खड़े हो पूछा था। यह बात युवक को नागवार गुजरी। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने लूट का केस दर्जकर बाइक नंबर के आधार पर गुरूवार की सुबह दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक…

Read More

दंतेवाड़ा । उपचुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने एक ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या करने के बाद ग्रामीण के शव को नक्सलियों ने सड़क पर फेंक दिया है. शव के साथ नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं. पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने की बात नक्सलियों ने पर्चों में कही है।

Read More

दुर्ग । शहर में एक बार फिर डेंगू पाव पसार रहा है। गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है ​कि बीते दिनों मृतक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार दोपहर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के कसारीडिह इलाके में रहने वाले तुलेश कुमार साहू को तेज बुखार आने के बाद उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। यहां डॉक्टरों ने जांच कर तुलेश को डेंगू पॉजीटिव पाया था। इसके बाद उसे राजधानी रायपुर…

Read More

दंतेवाड़ा । राज्य शासन द्वारा दंतेवाड़ा विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतदान दिवस 23 सितम्बर सोमवार को किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को सवैतनिक अवकाश स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से इस महीने की 9 तारीख को सचिव श्रम विभाग, सभी संभागायुक्त और कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख- ’मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश की मंजूरी’ का प्रावधान किया…

Read More