Author: admin

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर के अध्यक्ष के.पी सक्सेना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने संस्था द्वारा समाज कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि जैसे ही लोग सेवानिवृत्त होते हैं यह धारणा बनती है कि उनके पास कुछ काम नहीं है, पर आप लोगों ने जीवन के इन क्षणों का सार्थक कार्यों में सदुपयोग किया है। ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि उनके द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाता है।…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा के समर्थक युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की बाइक खरीदने वाले एक लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन बाइक भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ माना थाने में पुलिसकर्मी से मारपीट करने के खिलाफ मामला दर्ज है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सरस्वती नगर थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष…

Read More

रायपुर । 27वां नेशनल फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ जिसमे देश के विभिन्न राज्यों की खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में कर्नाटक के एम.श्रीनिवासन को भारत श्रेष्ठ 2019 चुना गया। इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एक बॉडी बिल्डर स्वस्थ शरीर का धनी होता है। वह अपने खेल के माध्यम से लोगों को अपनी सेहत बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिकों से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 10 माह के कार्यकाल के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए कार्यो से न केवल लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है बल्कि जब पूरा देश मंदी के दौर से गुजर रहा है वहां छत्तीसगढ़ में अन्य सेक्टरों में तेजी आयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां मोतीबाग स्थित मधुकर स्मृति खेर भवन में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा प्रदेश के पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णय और लागू…

Read More

रायपुर । गृह तथा लोक निर्माण मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 23 सितम्बर सोमवार को बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे सबेरे 9.30 बजे रायपुर से कार से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और बैठक लेने से पहले 11.30 बजे बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम हथनी में गौठान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में 12.30 बजे जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) की बैठक, 2.30 बजे नगरीय निकायों की बैठक और 3.30 बजे सभी जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। साहू शाम 6 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर…

Read More

रायपुर। सरकारी अस्पताल नाम बड़ दर्शन खोटे के कहावत को चरितार्थ कर रहा है। मेकाहारा आने वाले मरीजों को सेवा के नाम ठगा जाता है। धोखाधड़ी और काम में कोताही बरती जा रही है । डॉ भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में आईसीयू में बिस्तर की कमी होने के बाद भी प्रबंधन कोई ठोस उयाप नहीं कर रहा है। मरीजों को ऑपरेशन थिएटर से लाकर स्ट्रेचर में रखा जा रहा है। जिससे मरीजों को तकलीफ हो रही है। गहन चिकित्सा कक्ष 14 नंबर वार्ड और 19 नंबर वार्ड फस्ट और सेकंड फ्लोर में हैं। मरीज Óयादा होने से यहां हमेशा बिस्तरों…

Read More

रायपुर। कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन ने आज शास्त्री बाजार पहुंचकर इस मार्केट को प्लास्टिक मुक्त व सुव्यवस्थित करने नगर निगम द्वारा की जा कार्रवाई का निरीक्षण किया। वे व्यवसायियों से भी मिले, जिन्होंने शास्त्री बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर सुव्यवस्थित करने और प्लास्टिक मुक्त बाजार बनाने स्वस्फूर्त आगे आये हैं। निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल, अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य, हेल्थ आफिसर ए.के.हलदार भी साथ थे। कलेक्टर ने पुराने मुक्कड़ का समापन कर इसमें फल दुकान को व्यवस्थित करने के नगर निगम व व्यवसायियों के निर्णय की सराहना की। उन्होने कहा कि फल दुकानों का उचित व्यवस्थापन से सब्जी बाजार का मार्ग…

Read More

रायपुर। रायपुर रेलवे मंडल हमेशा यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाए देने के लिए प्रयासरत है । डीआरएम कौशल किशोर ने बताया कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आने वाले 2 सालों में रायपुर रेलवे स्टेशन में बाहर बने फूड प्लाजा से लेकर सभी प्लेटफॉर्म को कवर करते हुए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने जा रहा है। जिसमें 4 रैंप और 4 एक्सीलेटर बनेंग,े जो रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए बड़ी सौगात होगी। रैंप से लोगों को अपने अपने भारी भरकम लगेज को प्लेटफार्म तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिसकी लागत 7 से 8 करोड़ होगी। डी…

Read More

सुकमा. जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टनम के गुडम कोथाविडी के जंगल में मुठभेड़ चल रही है. पुलिस ने पांच नक्सलियों के शव बरामद कर लिये हैं. एसपी विशाखापट्टनम ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था। इसलिए जनता ने उन्हें नकारा है। कहा, पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार की काफी शिकायतें मिली है। उनकी भी जांच कराई जाएगी। वहीं अंतागढ़ मामले में मुख्यमंत्री ने चुटकी ली और कहा कि रमन सिंह बौखला गए हैं। उन्हें अब कानूनी शिकंजे में फंसने का डर सताने लगा है। दंतेवाड़ा सीट जीतकर बस्तर को भाजपा मुक्त बना देंगे-दंतेवाड़ा में…

Read More