Author: admin

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के माध्यम से लिए इस कर्ज को सरकार 7.28 फीसद ब्याज के साथ आठ वर्ष में लौटाएगी। महीनेभर के भीतर सरकार ने दूसरी बार कर्ज लिया है। इससे पहले सरकार ने 23 अगस्त एक हजार करोड़ का कर्ज लिया था जिसे सरकार ने 7.03 फीसद ब्याज के साथ सात वर्ष में लौटाने का वादा किया था । मार्च 2019 में खत्म हुए वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार ने लगभग हर सप्ताह कर्ज लिया था, लेकिन नए वित्तीय वर्ष…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के अति संवेदनशील इलाके ताड़ोकी में नक्सलियों द्वारा डीजल टैंकर को विस्फोट से उड़ाने की घटना में 3 व्यक्तियों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया है। CM बघेल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है ।

Read More

बिलासपुर । ट्रेनों में चोरी करने वाले पश्चिम बंगाल गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं, जिनसे 18 हज़ार नगद, 93 हज़ार कीमती सोने का चेन बरामद हुआ है। जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, बीते 22 सितंबर को भिलाई निवासी महिला यात्री उषा शर्मा, बिलासपुर से अकलतरा लिंक एक्सप्रेस में सफर के लिए ट्रेन में चढ़ने के दौरान सोने की चेन चोरी हो गई थी। मामले की शिकायत के बाद हरकत में आई जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें…

Read More

रायगढ़ । खंडहर बन चुके एक मकान में महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सुबह जैसे ही अन्य ग्रामीणों को लाश की खबर मिली, तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ के बांसजोर निवासी एक व्यक्ति 23 सितंबर की सुबह पांच बजे सोकर उठा और अपने घर के पीछे लघुशंका करने के लिए गया। तभी कुछ दूर आगे स्थित शंकर यादव के सूने मकान से तेज बदबू आई।…

Read More

रायपुर । मध्यप्रदेश के हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले के तार छत्तीसगढ़ से भी जुड़ने की बात सामने आई है। छत्तीसगढ़ के एक पूर्व मंत्री और दो आईएएस अधिकारियों के नाम का ज़िक्र डायरी में होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही एमपी पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ जांच के लिए आ सकती है। इस मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि आधिकारिक तौर पर अब तक कोई संपर्क नहीं किया गया है। लेकिन अगर किसी ने गलत किया है तो उसे बचाया नहीं जाएगा। बताया जा…

Read More

रायगढ़ । यौन प्रताडऩा के आरोपी अधिकारी को राज्य सरकार ने आज सस्पेंड कर दिया। अफसर के खिलाफ सहकर्मी महिला ने यौन उत्पीडऩ जैसी गंभीर शिकायत की थी। आरोप है कि एक महिला सहकर्मी के साथ मिलकरअफसर पीडि़ता के साथ कई बार आपत्तिजनक हरकत की थी। जांच के बाद पुलिस ने अफसर को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन, दिलचस्प यह है कि उसे सस्पेंड करने में हार्टिकल्चर विभाग ने साल भर लगा दिया। जबकि, महिलाओं को आफिस में उत्पीडऩ से बचाने सरकार अनेक दावे करती है। उसके लिए कई सेल भी बनाए गए हैं। लेकिन, इस घटना से सरकारी…

Read More

कोण्डागांव । जिला प्रशासन की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए चिपावंड स्थिति एक झोलाछाप डॉक्टर के नर्सिंग होम में कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाद रविवार को एसडीएम, तहसीलदार, सीएमएचओ, पुलिस व कोटवार की एक संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर झोलाछाप डाक्टर लच्छुराम चक्रधारी के अवैध तरीके से चलाए जा रहे नर्सिंग होम में पांच मरीज भर्ती थे, जबकि कुछ मरीज कतार में इलाज के लिए बैठे हुए थे। जब टीम मौके पर पहुंची तो झोलाछाप हड़बड़ा गया और उसने…

Read More

बिलासपुर । सहारनपुर रेलवे स्टेशन के करीब 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में उस समय भगदड़ मच गई जब लोगों को ट्रेन में बम होने की जानकारी मिली। ट्रेन में बम होने की बात सुनते ही रेलवे अधिकारी भी सकते में आ गए और ट्रेन को टपरी जंक्शन में रोकर जांच की गई। बम न मिलने पर ट्रेन को रवाना किया गया था। ट्रेन जब बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेन की जांच के बाद आगे बढ़ाया। आतंकी संगठन के स्टेशनों को बम से उड़ाने धमकी भरा खत मिलने के बाद से…

Read More

रायपुर। पर्यटन मंडल से नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने बताया कि सरकार ने भेदभाव के चलते कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया। सभी पिछले 15 साल से सेवाएं दे रहे थे। इनमे से कई की उम्र भी इतनी हो गयी कि अब कहीं नौकरी के लिए आवेदन भी नहीं दे सकते। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कांग्रेस के झूठ वादे वाले घोषणापत्र पर में वादा किया गया था कि कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28-29 दिसंबर को होने वाले नेशलन ट्राइवल डांस प्रतियोगिता की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने महंत घासीदास संग्रहालय के सभाकक्ष में होटल संचालकों, ट्रैवल टूर ऑपरेटर्स एवं सिनेमा व्यवसायिओं से विचार विमर्श किया। महोत्सव में विभिन्न् राज्यों के लगभग 2500 लोक कलाकार भाग लेंगे। इनके अलावा देशभर के कला प्रेमी भी कार्यक्रम देखने छत्तीसगढ़ आएंगे। इनके आवागमन, निवास और अन्य जरूरतों के लिए होटल संचालकों और ट्रैवल ऑपरेटरों का सहयोग जरूरी है। आवास एवं परिवहन के लिए ऑनलाइन बुकिंग किया जाएगा। आवास, परिवहन के लिए एक पैकेज भी होटल…

Read More