Author: admin

रायपुर । राजधानी के सबसे भीड़ भाड़ वाले मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है।। सुबह के वक्त कुछ लोगों ने तालाब में शव को तैरता हुआ देखा। जिसके बाद ये जानकारी आसपास के लोगों को होने पर वहां पर भारी संख्या में भीड़ इक्क्ठा हो गयी। तेलीबांधा पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और उसे पीएम के लिए भेजा गया है । घटना देर रात की बताई जा रही है। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।…

Read More

कवर्धा। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के जिला अस्पताल कवर्धा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जिला अस्पताल, कवर्धा शहर और कबीरधाम जिले के बैगा आदिवासी बहुल दलदली और झलमला में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 5 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से निर्माण होने वाले 14 अलग-अलग निर्माण कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। श्री अकबर ने जिला अस्पताल में 6 लाख 87 हजार रूपए की लागत से निर्मित बर्न युनिट का लोकार्पण किया और जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को…

Read More

रायपुर । स्कूल शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देशय से एलेट्स टेक्नोमीडिया के साथ डिजिटल लर्निंग पत्रिका 13वें स्कूल लीडरशिप समिट का आयोजन 27 सितम्बर 2019, को रायपुर छत्तीसगढ़ में ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसे हाल ही में भारत के उभरते हुए विश्वविद्यालय और भारत के सबसे भरोसेमंद तकनीकी विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी गई है। सम्मेलन का उद्घाटन माननीय उमेश नंदकुमार पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। प्रमोद दुबे, महापौर, रायपुर नगर निगम और शिव अनंत तायल (आईएएस) आयुक्त, रायपुर नगर निगम, श्री प्रवीण पुरंग,…

Read More

राजनांदगांव । शहर के छात्रावासों के छात्रसंघों के पदाधिकारियों को आज पहली बार सामूहिक रूप से एक साथ शपथ दिलाई गई। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता कर रही खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजनांदगांव के न्यू महेश नगर स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास परिसर में आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि श्री कवासी लखमा ने अपने संबोधन में पढ़ाई का महत्व बताते हुए कहा कि जिस परिवार और समाज में पढ़े लिखे सदस्य होते हैं, वह परिवार और समाज विकास के…

Read More

रायपुर । डॉ भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में ब्लड बैंक में कालाबाजारी की मिली शिकायत पर संज्ञान लेकर प्रबंधन ने ब्लड बैंक से जुड़े लोगों और सौदेबाजी में संलिप्त लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है। मेडिकल सुपरिटेंडट ने कड़ा एक्शन लेते हुए संदिग्ध की सूची बनवाई और पूछताछ करनेपर यह तथ्य सामने आया है कि दलालों के माध्यम से ब्लड बैंक में काम करने वाले लोग ही गोरखधंधे में शामिल है। प्रबंधन ने साफ तौर पर हिदायत दी है कि जो भी स्टाफ और ब्लड डोनर के माध्यम से पैसा लेकर ब्लड मुहैया कराते है उन पर निगाह रखे…

Read More

जगदलपुर । महारानी अस्पताल में डॉक्टर मनमाने तरीके से ड्यूटी कर रहे हैं। यहां पर डॉक्टर ओपीडी टाइमिंग से पहले ही हॉस्पिटल से निकल जाते है। इतना ही नहीं डॉक्टर देर से ड्यूटी पर पहुंचते है और समय से पहले निकल जाते है। डॉक्टरों की इस प्रकार की लापरवाही मरीजों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बावजूद हॉस्पिटल प्रबंधन इस मामले पर कोई पहल नहीं कर रहा है। हॉस्पिटल की ओपीडी टाइमिंग सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहती है, जबकि डॉक्टर 1 बजे ही अपने चेंबर से गायब हो जाते हैं। दोपहर करीब 1 बजे सर्जिकल ओपीडी…

Read More

रायगढ़ । शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले मोटर विकल एक्ट की कार्रवाई में छाल पुलिस ने एक युवक को नशे में पाया था। जिसके खिलाफ प्रकरण बना कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने शराबी चालक पर साढ़े 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया । ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने के लिए एमवी एक्ट में परिवर्तन करते हुए जुर्माना में वृद्धि किया गया है। नया कानून के तहत…

Read More

रायपुर । नवरात्रि पर्व में मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए डोंगरगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थाई ठहराव होगा। 29 सितंबर से सात अक्टूबर तक ट्रेनें रुकेंगी। इसमें ट्रेन नंबर 58208 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर, रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर को डोंगरगढ़ तक, दुर्ग-गोंदिया-दुर्ग मेमू को रायपुर तक विस्तारित किया जा रहा है। डोंगरगढ़-इतवारी-डोंगरगढ़ मेला स्पेशल पैसेंजर की सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं ट्रेन नंबर 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमूं, 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू को रायपुर तक विस्तारित किया जा रहा है। ट्रेन नंबर 08684 व 08683 डोंगरगढ़ -इतवारी-डोंगरगढ़ मेला स्पेशल पैसेंजर की…

Read More

रायपुर । मंगलवार को आयोजित बैठक में भूपेश कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति को निरस्त कर दिया है. डिमोट किए गए तीन अधिकारियों वर्तमान में डीजी स्तर के हैं. लेकिन कैबिनेट के फैसले के बाद डीजी मुकेश गुप्ता, संजय पिल्ले और आर. के. विज वापस एडीजी हो गए हैं. भूपेश कबिनेट ने इसके पीछ केन्द्र सरकार की ओर से सहमित नहीं मिलने का कारण बताया है. जिसके बाद सरकार की ओर से डीजी पद दी गई पदोन्नति को निरस्त कर दिया गया है। रमन सरकार ने 2018 में विधानसभा चुनाव आचार संहिता…

Read More

रायपुर । कल शाम से बुधवार सुबह से हो रही बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। दर्जनों इलाके तालाब में तब्दील हो गए। गंदगी से अटे नाले उफनकर सड़क पर बहने लगे। सड़कें जलमग्न हो गईं और घरों में पानी घुस गया। राजधानी में अचानक मौसम के करवट लेने से शहर जलमग्न होगया है और हर बार की तरह निगम के नाले सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी है। मानसून से पहले नगर निगम ने शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई करने की बात कहते हुए शहर को बारिश में जलभराव से राहत मिलने का…

Read More