
रायपुर। रायपुर रेलवे मंडल हमेशा यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाए देने के लिए प्रयासरत है । डीआरएम कौशल किशोर ने बताया कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आने वाले 2 सालों में रायपुर रेलवे स्टेशन में बाहर बने फूड प्लाजा से लेकर सभी प्लेटफॉर्म को कवर करते हुए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने जा रहा है। जिसमें 4 रैंप और 4 एक्सीलेटर बनेंग,े जो रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए बड़ी सौगात होगी।
रैंप से लोगों को अपने अपने भारी भरकम लगेज को प्लेटफार्म तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिसकी लागत 7 से 8 करोड़ होगी। डी आर एम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फंड नहीं मिलने की वजह से फिलहाल प्लेटफार्म 7 का काम टल गया है। फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से रेलवे स्टेशन में गाडिय़ों के आने जाने के समय जो भगदड़ मचती है वह कम होगी। इस काम के लिए टेंडर दिया जा चुका है जिसमें जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद रेलवे ने जताई है। गुढिय़ारी तरफ से बने स्टेशन में टिकट घर में कर्मचारियों की कमी पर डीआरएम ने कहा कि शीघ्र ही इसकी पूर्ति कर दी जाएगी। अनारक्षित और आरक्षित दो काउंटर है जिनमें आरक्षित काउंटर सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुलता है एवं आरक्षित काउंटर सुबह 8 बजे से रात्रि10 बजे तक ही खुले रहता है। यात्रियों की संख्या में हो रहे इजाके को देखते हुए गुढिय़ारी की तरफ बना काउंटर 24 घंटे टिकट काउंटर को खुला रखना अति आवश्यक हो गया। साथ सुरक्षा को लेकर भी वहां कोई खासा इंतजाम नहीं किए गए है, सिक्योरिटी गार्ड या कैमरा वहां नहीं लगाया गया है, कोई भी कैसे भी आ रहा है और कैसे भी जा रहा है यदि कोई घटना घटित हो जाए तो कोई उसकी सुरक्षा जान माल की सुरक्षा के लिए भी कोई इंतजाम नहीं है ।
रेलवे पार्किंग में रोज विवाद की स्थिति में जल्द होगा सुधार : रेलवे पार्किंग में आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है जिसमें गाड़ी रखने वाले व्यक्तियों की पर्ची गुम हो जाने के नाम पर सबसे ज्यादा विवाद होता है। जो पार्किंग कर्मचारियों और दुपहिया चालक के साथ होते रहती हैं । पार्किंग पर्ची कीकी व्यवस्ता को जल्द सुधारा जाएगा। डीआरएम कौशल किशोर ने यात्रियों से अपील की है कि जो नियम रेल मंडल द्वारा बनाए गए हैं उसका पालन करें। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।