Author: admin

पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला शनिवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। देश के चार प्रमुख महानगरों, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल फिर आठ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में नौ पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इस सप्ताह अब तक चार बार पेट्रोल और डीजल के भाव में बढ़ोतरी की गई है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सप्ताह के दौरान पेट्रोल 26 प प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल के दाम में 28 पैसे…

Read More

रायपुर। नान घोटाले में शिवशंकर भट्ट के खुलासे के बाद कांग्रेस ने बीजेपी और तत्कालीन रमन सरकार को घेरना शुरु कर दिया है. इसी मामले में कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी और प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन की ने प्रेस कांफ्रेंस ली. शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि पांच वर्षों से लगातार कांग्रेस ने नान घोटाले की लड़ाई लड़ी थी. शुक्रवार को घोटाले को लेकर शिवशंकर भट्ट का शपथ देकर बयान सामने आया है. भट्ट दबाव में चुप थे. अब रमन सिंह के घोटाले सच सामने आ रहा है. इससे साबित हुआ है कि नान में सीएम साहब और…

Read More

रायपुर। दंतेवाड़ा में विधानसभा उपचुनाव के तहत आगामी 23 सितंबर को मतदान होने हैं। भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट से भाजपा की तरफ से भीमा की पत्नी ओजस्वी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से महेन्द्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को टिकट दी गई है। चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू हो चुका है और अब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश…

Read More

।’हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के लिए तीन गाने रिकॉर्ड किए। रानू की जिंदगी एकदम ही बदल गई जब लताजी का एक गाना ‘इक प्यार का नगमा है’ गाते हुए वीडियो वायरल हो गया। रेलवे स्टेशन पर गाने वाली रानू आज बॉलीवुड फिल्म में अपनी आवाज दे रही है। रानू की इस पॉपुलेरिटी को लेकर लता जी से जब सवाल किया गया था तो उन्होंने खुशी जाहिर की थी लेकिन उसके साथ ही यह भी बात कही थी कि नकल करना कला नहीं है। इस कमेंट पर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़के भी थे। लता…

Read More

बिलासपुर। नगर निगम प्रशासन ने पुराने बस स्टैंड को ढहाकर यहां स्मार्ट सिटी की तर्ज पर तीन मंजिला व्यवसायिक काम्पलेक्स बनाने की तैयारी में है। इसके लिए बैठक आयोजित कर व्यापारियों से राय मांगी गई। व्यापारियों ने इसमें असहमति जताई है और कुछ ने तो ये भी कहा कि इसे बिलासपुर ही रहने दें दिल्ली न बनाएं। इस बात का खुलास तब हुआ जब यहां के कारोबारियों को तलब कर पूरी प्लानिंग बताई गई। व्यापारियों ने सड़क की दुकानों को छोड़कर अंदर जाने और पहले से ही कर्ज में लदे होने के कारण फंड देने में असमर्थता जाहिर कर…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शुक्रवार रात शहर से लगे पनेका प्रीमेट्रिक कन्या आदिवासी छात्रावास में गोली चली। गोली लगने से छात्रावास में काम करने वाली भृत्य महिला कर्मचारी घायल हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात को किसी अज्ञात शख्स ने अंजाम दिया है। घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बंसतपुर थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है।

Read More

किरन्दुल ।– 12 बोर की राइफल और एम एम का पिस्टल बरामद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। किरन्दुल थानाक्षेत्र के कुटेरम के जंगलो में नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग पर निकली डीआरजी की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। इस एनकाउंटर में मलांगिर एरिया कमेटी के दो नक्सली ढेर कर दिए गए है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सर्चिंग में 12 बोर की राइफल और 9रूरू पिस्टल भी बरामद किया गया है। किरंदुल पुलिस और डीआरजी का ये Óवाइंट ऑपरेशन…

Read More

महापौर प्रमोद दुबे ने कैबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ |

Read More

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर आवापल्ली थाना क्षेत्र में जवान और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। मौकेे से जवानों ने मारे गए नक्सली का शव और बरामद किया है। मुठभेड़ और ज़िला बल के जवानों के साथ शनिवार तड़के ये सुबह हुई। मारे गए माओवादी का शव बरामद हथियार और नक्सल सामग्री लेकर जवान आवापल्ली थाना पहुंचे है। आवापल्ली थाना क्षेत्र के पुन्नूर की पहाड़ियों में ये मुठभेड़ हुई है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Read More

रायपुर। राजधानी में आज रात गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह झांकी शहर के अलग-अलग जगहों से गुजरते हुए महादेव घाट पहुंचेगी। इस बार की झांकी में कुछ अलग नाजारा दिखने वाला है, क्योंकि पुलिस विभाग भी अपनी झांकी का प्रदर्शन करेगी। यह पहली बार होगा जब सड़क पर अन्य झांकियों के साथ पुलिस विभाग की भी हेलमेट अभियान के थीम पर झांकी निकलेगी। पुलिस की इस झांकी में गणेश की प्रतिमा के हाथ में हेलमेट रखा रहेगा और हेलमेट के प्रति लोगों को संदेश दिया जाएगा। गणेश भगवान की प्रतिमा लगातार…

Read More