Author: admin

रायपुर। हर साल देशभर में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी दिवस के असर पर प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि आज ही के ऐतिहासिक दिन संवैधानिक प्रावधानों के तहत हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Read More

रायपुर। 50 माइक्रॉन से कम के कैरीबैग के साथ ही डिस्पोजल, प्लास्टिक की 200 एमएल से छोटी बॉटल सहित प्लास्टिक की बहुत सी चीजों पर अगले महीने से प्रतिबंध लगने के संकेतों से बाजार में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि अब बाहर से पतला कैरीबैग का स्टाक मंगाना बंद कर दिया गया है। इसकी रोज की आवक 100 से 150 टन तक थी। दूसरी ओर कारोबारी पुराना स्टाक को खत्म करने में लगे हैं। हालांकि 50 माइक्रॉन से अधिक के कैरीबैग चलेंगे। कारोबारी सूत्रों का कहना है कि बिना विकल्प के प्लास्टिक पर बैन लगाने से…

Read More

धमतरी। दिमाग से कमजोर एक महिला ने घर पर गहरी नींद में सोये पुत्र के ऊपर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दी। पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया है। पड़ोसी की मदद से उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केंद्र व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कंडेल के आबादीपारा निवासी गंगा बाई सिन्हा की दिमागी हालत पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं है। सात सितंबर शनिवार की रात 12 बजे गंगाबाई सिन्हा ने अपने घर में गहरी नींद में सोये पुत्र संतोष सिन्हा (32) पुत्र स्व. उमेन्द्र सिन्हा…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप पुरी से मुलाक़ात कर रायपुर को “एवीएशन हब “बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने इस हेतु केंद्र सरकार से आवश्यक बजटीय प्रावधान करने का अनुरोध भी किया।

Read More

रायपुर । स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में मेघावी छात्रों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। साल 2017 की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश में मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार, लैपटॉप और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों को सम्मान स्वरूप दी जाने वाली एक लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर इस वर्ष सवा लाख रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना प्रतिभा सम्मान समारोह में दीप प्रज्वलित कर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके…

Read More

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फेसबुक पर विचार रखने को सरकार के खिलाफ टिप्पणी नहीं माना है। जस्टिस पी. सेम कोशी की कोर्ट ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता माना। इसके साथ ही आबकारी विभाग में पदस्थ एक आरक्षक के निलंबन पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने गुरुवार को रोक लगाते हुए शासन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को लेकर फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जिसके बाद विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। इस निलंबन के खिलाफ आरक्षक ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ता ने कहा- उसने अपने विचार पोस्ट किए,…

Read More

रायपुर । कोर्ट में शपथपत्र देकर अंतागढ़ कांड में कथित डील करने वालों का नाम उजागर करने वाले मंतूराम पवार अब खुद जांच के घेरे में आ सकते हैं। प्रदेश के प्रधान आयकर आयुक्त पीके दास ने कहा है कि इस मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत सभी की जांच होगी। उन्होंने नाम लेकर कहा कि मंतूराम पवार के खिलाफ भी विभाग जांच करेगा । कांग्रेसी इससे पहले मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय में भी शिकायत कर चुके हैं। रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गुस्र्वार को दोपहर एक…

Read More

महासमुंद । छत्तीसगढ़ के नवाचारी मशरूम उत्पादक किसान राजेन्द्र कुमार साहू को मशरूम उत्पादन में नवाचार तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। महासमुंद जिले के बसना विकासखण्ड के ग्राम पटियापाली के किसान राजेन्द्र कुमार साहू को मशरूम अनुसंधान निदेशालय, सोलन (हिमाचल प्रदेश) द्वारा प्रगतिशील मशरूम उत्पादक सम्मान से नवाजा गया है। साहू को यह सम्मान उनके खेतों में आम के वृक्षों के नीचे खुले में पैरा मशरूम उत्पादन की नई तकनीक विकसित करने के लिए प्रदान किया गया है। साहू इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की मशरूम अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन…

Read More

रायपुर। – तेलीबांधा थाना इलाके के विशाल नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक मृतक विक्की उर्फ़ विकास की पत्नी आरोपी सुधीर से बात करता था जिसे लेकर आरोपी और मृतक के बीच झगड़ा हुआ फिर आरोपी ने युवक की चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना 1.30 से 4.30 के बीच बताई जा रही है, पुलिस ने जाँच पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ धारा 302 दर्ज किया। बता दें कि आरोपी सुधीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Read More

रायपुर। डॉ अरूणा पल्टा दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की नयी कुलपति होंगी। राज्यपाल व कुलाधिपति अनुसुईया उईके की सहमति के बाद राज्यपाल के सचिव सुरेंद्र कुमार जाय सवाल ने ये आदेश जारी कर दिया है।

Read More