Author: admin

कोरबा । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में तीन नई तहसीलों के गठन की घोषणा की है। इनमें दर्री, हरदी बाजार और पसान शामिल हैं। इसके साथ ही पाली-कटघोरा रोड के खस्ता हालत को सुधारने के लिए 30 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही बरबसपुर, गोपालपुर, सर्वमंगला रोड को फोरलेन बनाए जाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर यहां कोरबा पहुंचे। यहां उन्होंने लाईफ लाईन एक्सप्रेस का फीटा काटकर शुभारंभ किया ।

Read More

बेमेतरा । मोर सुघ्घर बेमेतर में एक सुंदर, उज्जर काम है नेकी की दीवार. सही मायने में नेकी की दीवार शहर के साथ-साथ खुद को बेहतर, सुंदर बनाने का प्रयास है. यह बातें विधायक आशीष छाबड़ा ने नेकी की दीवार के उद्घाटन मौके पर कही. उन्होंने यह भी कहा कि शहर के मध्य स्थल में, मुख्य मार्ग पर बना नेकी की दीवार हर आने-जाने वाले को प्रेरित करती रहेगी. इस नेक प्रयास के लिए मैं वार्ड पार्षद रीता दीदी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ. मेरे जन्मदिन पर इससे अच्छा उपहार कुछ हो ही नहीं सकता था. हम सभी को मिलकर…

Read More

धरसींवा । ग्राम सोंडरा में जब लोग गांधी विचार पदयात्रा की अगुवाई में व्यस्त थे, ऐसे में दो युवक दो बच्चों को पकड़कर आटो में ले जाने लगे. बच्चों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने युवकों को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़कर पुलिस को सूचना दी. युवकों ने पूछताछ में बच्चों को सरपंच के पास ले जाने की बात कही, जिसके बाद मामला सुलझा । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस के सामने युवकों ने बताया कि वे सिलतरा स्थित नंदन स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं. कंपनी की ओर से पौधरोपण किया गया है, जिसका नुकसान पहुंचाया जा…

Read More

रायपुर । जनसंपर्क विभाग द्वारा मासिक पत्रिका जनमन का प्रकाशन फिर से प्रारम्भ किया गया है। माह अक्टूबर 2019 के अंक में छत्तीसगढ़ अस्मिता की छलांग को आवरण कथा के रूप में आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पत्रिका में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित गांधी विचार पदयात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों और महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर विशेष सामग्री प्रकाशित की गई है साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ के कुल्हाड़ीघाट और दुगली प्रवास को सचित्र बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के…

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. अपराधियों को पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है. यही वजह है कि आए दिन चाकूबाजी, मारपीट और हमला करने की वारदाते सामने आती रहती है. ताजा मामला रायपुर के चंगोराभाठा के करण नगर से सामने आया है. जहां दो पक्षों के मारपीट हुई. जिसमें एक महिला समेत दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है. जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए हैं । पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि दिलीप मिश्रा और उसके…

Read More

जगदलपुर । चित्रकोट उप चुनाव में प्रचार के लिये पहुंचे प्रदेश के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने झीरम घटना को लेकर खुद के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के नार्को टेस्ट कराने की बात कही है । दरभा विकासखंड के ग्राम छिंदवाड़ा में शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपक बैज की उपस्थिति में लोगों को संबोधित करते हुए लखमा ने कहा कि 2013 में घटित झीरम घटना की जांच अब नार्को टेस्ट के जरिए की जाए. उन्होंने नार्को टेस्ट में…

Read More

बेमेतरा । बेमेतरा – नवागढ़ मार्ग पर पांच अक्टूबर को बैंक कैश वेन से एक करोड़ 64 लाख रुपए की लूट की घटना में पुलिस ने शुक्रवार को कैश वेन इंचार्ज और उसके पार्टनर से 16 लाख रुपए बरामद किए हैं. आरोपियों ने पैसों को पुलिस से छिपाकर एटीएम में रखा था । बता दें कि पांच अक्टूबर को बेमेतरा में बैंक एटीएम में पैसे डालने के बाद कैश वेन नवागढ़ जा रहा था. बीच रास्ते में अतरिया और झाल के बीच कार सवारों ने बंदूक दिखाकर वेन में रखे एक करोड़ 64 लाख रुपए लूटकर ले भागे थे. लेकिन…

Read More

रायपुर। रेलवे स्टेशन से शदाणी दरबार तक बनाए गए एक्सप्रेस-वे गड़बड़ी की जांच पूरी हो गई है. अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है. गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही थी. अब इस बयान पर पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार किया है. उन्होंने सरकार को चुनौती दी है कि दम है तो सीधे आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करें. जांच के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए । पूर्व मंत्री मूणत ने कहा कि आपके पास टेंडर की कॉपी है. नक्शा-खसरा है. और जब जांच हो जाने की बात…

Read More

रायपुर । राजधानी के न्यायालय परिसर में अब वकीलों के सामान भी सुरक्षित नहीं है. वकील के शपथ आयुक्त के प्रयोग में आने वाले सील सहित अन्य सामान चोरी हो जा रहे हैं. अधिवक्ता व शपथ आयुक्त अरविंद कुमार सिंह सिविल लाइन थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है । शिकायत में अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि नामांकन पंजीयन क्रमांक 1594/96, जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर अधिवक्ता कक्ष क्रमांक 110 में टेबल नं. 26 में बैठकर शपथ आयक्त के रूप में अपना विधि व्यावसाय करता है. उनके टेबल पर रखे शपथ आयुक्त संबंधित समस्त सील…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह के कांग्रेस को अंतिम वक्त में राम की याद आने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय राम की याद आती है, वोट के लिए वो राम के नाम का इस्तेमाल करते हैं । चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में भाजपा और आरएसएस के राष्ट्रवाद को उत्तेजक राष्ट्रवाद बताते हुए कहा कि यह विदेशों से आया है, गांधी जी का राष्ट्रवाद गम्भीर राष्ट्रवाद है, जिसे कांग्रेस मानती है । सीएम भूपेश बघेल चित्रकोट…

Read More