Author: admin

रायपुर । राजधानी के कबीर नगर श्याम चैम्बर इलाके में भू-स्वामी की दादागीरी सामने आई है. जमीन विवाद को लेकर 10 साल पहले बनाई गई दुकान की दीवार तोड़ दी गई. पीड़ित का आरोप है कि देवेंद्र चौधरी ने खुशी प्रोविजन स्टोर की दीवार तोड़कर लाखों का सामान और नकदी पार कर दिया है. उसने एक दिन पहले दुकान तोड़ने और पिस्तौल दिखाकर हटा देने की धमकी दी थी. अब पीड़ित बंसत ने देवेंद्र के खिलाफ कबीर नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है । शिकायतकर्ता बसंत बिहारी शर्मा का कहना कि पिछले 15 सालों से उस जगह पर…

Read More

दिल्ली । गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान को खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत पर किसी किस्म का हमला हुआ तो भारत दस गुना ताकत से उसका जवाब देगा । महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हमने पूरी दुनिया को बता दिया है कि अगर हमारा एक जवान शहीद होगा तो दुश्मन के 10 जवान मारे जाएंगे । शाह ने कहा कि हम वोट बैंक की राजनीति में भरोसा करने वाले लोग नहीं हैं. हमारे लिए देश का हित सबसे ऊपर है. जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे…

Read More

रायपुर । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में खाद्य निरीक्षकों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश में 44 खाद्य निरीक्षकों का नाम है । देखें सूची….

Read More

राजनांदगांव । जिला किसान संघ, राजनांदगांव सम्पूर्ण कर्ज माफी, फसल नुकसान मुआवजा एवं दो सालों के बोनस के लिए अब सड़कों पर उतरने वाला है. किसान अपनी मांगों को लेकर 14 अक्टूबर को जिला कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे. इस प्रदर्शन में जिले भर से हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे. साथ ही दोपहर 12 बजे से “तगादा रैली” का आयोजन किया जाएगा। जिला किसान संघ ने प्रदेश की सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया है. नई सरकार के गठन के बाद सभी को उम्मीद थी कि सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ…

Read More

दिल्ली ।भारतीय वायुसेना लड़ाकू विमान राफेल मिलने के बाद से साउथ एशिया में वायुसेना में देश की ताकत में खासा इजाफा हुआ है. अब राफेल के भारतीय वायुसेना में शामिल होने से पाकिस्तान भी टेंशन में आ गया है । पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश भारत के साथ हथियारों की रेस में शामिल नहीं होगा. हमारा फोकस शिक्षा, विकास और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में है. इसलिए हम इन्ही मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे । राफेल पर खीज निकालते हुए पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम अपनी रक्षा कर सकते हैं.…

Read More

रायपुर। विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने सर्कुलर जारी किया है। जिसके तहत अब वाहन से जुड़े दस्तावेजों की ई कॉपी या सॉफ्ट कॉपी भी मान्य होगी। जारी सर्कुलर में कहा गया है कि दस्तावेज की भौतिक या हार्ड कॉपी मांगकर वाहनचालकों को परेशान नहीं किया जाए। आरके विज ने प्रदेश भर के सभी पुलिस अधीक्षकों को सर्कुलर जारी किया है। अब ड्राइविंग लाइसेंस,वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और प्रदूषण सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों की ई कॉपी अब मान्य होगी।

Read More

वेबडेस्क । खूबसूरत दिलकश सदाबहार और रहस्यमयी इन सभी नामों से जानी जाती हैं बॉलीवुड की वो सुपरस्टार एक्ट्रेस जो आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं. वो 65 साल की जरूर हो गई हैं लेकिन आज भी वो उतनी ही खूबसूरत हैं, जितनी वो दशकों पहले नजर आती थीं. अगर आप अब तक नहीं समझे तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रेखा की. रेखा ने सालों तक बॉलीवुड पर राज किया. आज भी रेखा के सामने बड़ी-बड़ी हीरोइनें फीकी लगती हैं. रेखा फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं.…

Read More

तिल्दा। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के बजरंग पावर प्लांट में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. मृतक शुभम की मौत के बाद पुलिस इस मामले की लगातार जांच पड़ताल कर रही थी जिसके बाद हत्या को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या को अँजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक के साथ पावर प्लांट में मजदूरी करने वाला युवक ही कातिल निकला है. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर रायपुर जेल भेज दिया गया है । थाना प्रभारी शरद कुमार चंद्रा ने बताया कि घटना 12 अगस्त…

Read More

रायपुर । डूंडा में मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे, बारिश हो रही थी. कुछ देर बाद बारिश कम हो गई. जैसे हल्की फूहारें…. भाषण समाप्त करने के बाद गाँधी विचार पदयात्रा अब राजधानी की ओर बढ़ चुकी थी. पदयात्रा में सीएम भूपेश बघेल साथ-साथ चल रहे थे. बारिश फिर से तेज हो गई. अधिकारी छाता लेकर सीएम की ओर बढ़े, सीएम ने कहा रहने दीजिए. बारिश नहीं रुकी और नहीं रुके भूपेश बघेल के कदम. वे भीगते रहे, उनके पीछे कारवाँ चलते रहा. जैसे वे कह रहे हो…मोर संग चलव जी…मोर संग चलव ग. गाँधी विचार पदयात्रा डूंडा,…

Read More

रायपुर । फॉर्च्यून मैटेलिक प्रबंधन द्वारा 200 मजदूरों को दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने के मामले पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्रवाई करने की बात कही है, इसके लिए चाहे अलग टीम बनानी पड़े या इंटलीजेंस को देना पड़े. लोगों को बचाने में किसी भी तरह की कमी नही करेंगे। बता दे कि फार्च्यून मेटालिका स्टील फैक्ट्री में काम करने वाले 200 से अधिक मजदूरों को प्रबंधन द्वारा टूरिस्ट वीजा पर दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने की शिकायत विदेश मंत्रालय से मजदूर ने की थी. मजदूरों ने आरोप लगाया है कि दक्षिण अफ्रीका की खदानों में उनको बंधुवा बनाया गया है,…

Read More