Author: admin

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का नाम महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं होने पर बयानबाजी हो रही है. रमन सिंह ने कहा कि तमाम आरोपों और झूठी बातें करके अगर मुख्यमंत्री भूपेश छत्तीसगढ़ और हमारी चरित्र हत्या करना चाहते हैं तो इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर रमन सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची में किसका नाम होना है यह केंद्र तय करती है. रमन सिंह का नाम नहीं होने पर मुख्यमंत्री को आखिर परेशानी…

Read More

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस ने सिमी के फरार आतंकी अजहरूद्दीन उर्फ अजहर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। सिमी आतंकी को पुलिस हैदराबाद से रायपुर लेकर आई थी। वहीं सोमवार को सिमी आतंकी को बिलासपुर में स्थित NIA कोर्ट में पेश किया गया । NIA कोर्ट में पुलिस ने रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सिमी के आतंकी की रिमांड कोर्ट ने मंजूर की है। कोर्ट ने 24 अक्टूबर तक आतंकी अजहरूद्दीन उर्फ अजहर की न्यायिक रिमांड की मंजूरी की है।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेल बघेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन और स्वीकृत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर शहर के टाटीबंध चौक में फ्लाई ओवर, रायपुर से धमतरी मार्ग का चौड़ीकरण, बिलासपुर-अम्बिकापुर, चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग और पत्थल गांव के कुनकुरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का उल्लेख अपने पत्र में किया है। बघेल ने कहा है कि राज्य के इन मार्गो के अपूर्ण होने से जनता को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर । आईपीएस उदय कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उदय किरण के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर लगाई गई याचिका को खारिज कर दिया है। इससे मामले में हाईकोर्ट ने उदय किरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। बता दें कि महासमुंद पदस्थापना के दौरान आईपीएस उदय किरण ने तत्कालीन विधायक विमल चोपड़ा और उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज किया था। मामले को लेकर विमल चोपड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद उदय किरण ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्षदों द्वारा सीधे महापौर और अध्यक्ष चुने जाने की चर्चा जोरों पर है. इसी बीच कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने को लेकर समिति के सदस्यों से चर्चा कर कल रिपोर्ट सौंपेंगे. बड़ी संख्या में दावेदारों को लेकर कहा कि आने वाली पीढ़ी को राजनीति में पदार्पण के लिए अवसर मिलेगा. नए नेतृत्व के रास्ते खोलने की संभावना पर यह चुनाव होने जा रहा है. नए लोग आएंगे बेहतर नेतृत्व उभरेगा । नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने को लेकर…

Read More

रायपुर । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को नागपुर के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री नागपुर में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री बघेल महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में भी शामिल होंगे । नागपुर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि महाराष्ट्र में 3 दिन का चुनाव प्रचार है. आर्थिक राजधानी के रूप में जानते हैं. उस प्रदेश में चुनाव प्रचार और उसके बाद उत्तर प्रदेश और हरियाणा के चुनाव में भी जाना होगा. तीनों के चुनाव प्रचार के लिए…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 15 हजार से अधिक खिलाड़ियों को बास्केटबॉल के गुर सीखाने वाले स्वर्गीय राजेश पटेल को श्रद्धांजलि देने की इससे अच्छी पहल कुछ नहीं हो सकती थी. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजेश पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लोकार्पण के अवसर पर आए और इस अवसर पर स्वयं बास्केटबॉल एवं फुटबॉल में हाथ आजमाए । इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भिलाई की पहचान पूरे एशिया में है. इसकी पहचान पढ़ाई को लेकर भी है और खेलों को लेकर भी है. खेलों को बढ़ावा देने हमने खेल प्राधिकरण का गठन किया है. हमारे खिलाड़ियों में प्रतिभा…

Read More

रायपुर । सीएम भूपेश बघेल कल महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे जहां वे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं, जो कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे ।

Read More

कोंडागांव । नेशनल हाईवे 30 पर नारायणपुर तिराहा में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में थल सेना के जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने सेना के जवान को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोण्डागांव जिले के खण्डाम गांव का निवासी भिबीचंद कोर्राम थलसेना में बतौर आरक्षक पदस्थ है। 13…

Read More

दुर्ग । मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी महापौर चुनाव की प्रक्रिया में बदलाव को लेकर सरकार पर विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह ने इस मामले को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया. रमन सिंह ने कहा कि सरकार जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है और सत्ता का दुरुपयोग कर खरीद फ़रोख्त कर महापौर चुनना चाह रही है। रमन सिंह रविवार को देवांगन समाज के परमेश्वरी आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में दुर्ग पहुंचे थे. जहाँ उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम…

Read More