Author: admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में स्थित श्रीजी होटल में पुलिस ने आधी रात को छापामार कार्रवाई की। यहां संदिग्ध हालत में चार युवक और दो युवतियां पकड़ी गईं हैं। युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। ये युवक-युवतियां आनलाइन होटल बुकिंग कराकर यहां ठहरे थे। आसपास के निवासियों ने बीते कुछ दिनों से होटल में कुछ गलत होने की सूचना पुलिस को दी थी। यहां कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने आधी रात को छापामार कार्रवाई की। जहां से संदिग्ध हालत में छह लोगों का…

Read More

अंबिकापुर । बादाम की बाड़ी में प्रेमी-प्रेमिका छुपकर बैठे थे। दोनों प्यार मोहब्बत की बातों में मशगूल थे। तभी युवक की चार युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक का सर फट गया। युवक को घसीटते हुए रोड तक ले गए। जानलेवा हमला से प्रेमी की हालत नाजुक है। जमकर पिटाई से उसके शरीर में अनेक गहरे जख्म लगे हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम खोंधला निवासी घुरऊ राम ने इसकी जानकारी उदयपुर थाना पुलिस को दी है। जिस पर चार आरोपितों के विरुद्घ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 14 अक्टूबर को घुरऊ…

Read More

रायपुर । राज्यपाल अनुसूईया उइके देश के तमाम राज्यपालों से कई मायनों में अलग हैं. वे आम जनता की समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील भी हैं. यही वजह है कि वे मंगलवार को शासकीय अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों का हालचाल जानने के लिए वे औचक निरीक्षण पर कालीबाड़ी स्थित अस्पताल पहुंच गई । राज्यपाल के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. इस दौरान वे अस्पताल के हर वार्ड में पहुंची और सुविधाओं से लेकर इलाज तक का जायजा लिया. वार्ड में पहुंचने पर उन्होंने मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली साथ ही…

Read More

रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो चुकी है. राज्य सरकार ने नगरीय निकाय एक्ट में बदलाव करने का ऐलान किया है. नगरीय निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा समिति ने निर्णय लिया है कि अप्रत्यक्ष प्रणाली से ही नगरीय निकायों के चुनाव होंगे. मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ भी नगरीय निकाय चुनाव होंगे. नगरीय निकाय चुनाव में महापौर, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव सीधे नहीं होंगे. इनका चुनाव सामान्य सभा के लिए चुने गए पार्षदों द्वारा करवाए जाएंगे. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में अब पार्षद ही महापौर और…

Read More

जगदलपुर । प्रदेश का राजनीतिक तापमान आने वाले दिनों में अपने चरम पर पहुंच सकता है. भूपेश सरकार सूबे के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है. यह हम नहीं बल्कि सरकार के इस बड़े कदम का खुलासा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया है. चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम जगदलपुर में एक प्रेसवार्ता ले रहे थे. जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बड़ा बयान दिया है । मोहन मरकाम ने कहा, “दोनों पूर्व मुख्यमंत्री जेल जाने की तैयारी में चल रहे हैं, उनके ऊपर चाहे नान घोटाला…

Read More

रायपुर । शराब बंदी का अहम वादा कर सत्ता में आई भूपेश बघेल सरकार अब इस बात का पता लगाएगी कि छत्तीसगढ़ में कितने लोग शराब पीने के आदी हैं. हालांकि सरकार शराबियों की निजता का भी पूरा ध्यान रखेगी, इसके लिए पीने वालों की गिनती न करके शराब की बोतलों के आधार आंकलन करेगी । दरअसल शराब बंदी के लिए बनाई गई समिति की बैठक में यह सुझाव आया है. शराबबंदी और उसके प्रभावों के अध्ययन के लिए बनी राजनीतिक समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के अनुसार आंकड़े जुटाते समय किसी की निजता का हनन नहीं होगा, किसी…

Read More

रायपुर । पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से विख्यात भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है. भारत को बैलेस्टिक मिसाइल और लॉन्चिंग टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाने के कारण ही उन्हें मिसाइल मैन कहा जाता है. उनकी जयंती पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें नमन किया है. सीएम ने एक ट्वीट करते हुए उन्हें याद किया। भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, “आज ऐसे राष्ट्रऋषि का जन्म दिवस है जिसने बचपन में कठिनाईयों की भट्टी से तपकर निकलकर, भौतिक शास्त्र का ज्ञान अर्जित कर अपने आप को राष्ट्रसेवा में सदैव के लिए संकल्पित कर दिया। अपने…

Read More

महाराष्ट्र । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर नागपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. नितिन राऊत के समर्थन में प्रचार सभा को सम्बोधित किया। अपने संबोधन में सीएम बघेल ने कहा- नागपुर के प्रत्येक जन-जन में महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की आहट झलक रही है।

Read More

ऑस्ट्रेलिया । बच्चों से लोग कई तरह की उम्मीदें रखते हैं, लेकिन कई बार बच्चे उम्मीदों से भी कुछ ज्यादा कर गुजरते हैं। ऐसा ही कुछ किया है ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले आठ वर्षीय जेडेन मिल्लौरो ने। उन्होंने 314 किलो वजनी शार्क पकड़कर 22 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जेडेन ने यह कारनामा सिडनी से 160 किलोमीटर दूर ब्राउन माउंटेन के पास किया। जेडेन वहां अपने पिता के साथ मछली पकड़ने गए थे। जेडेन के पिता ने बताया कि उनका बेटा पोर्ट हैकिंग फिशिंग क्लब का सदस्य है और फिशिंग करना सीख रहा है। जेडेन के पिता…

Read More

बिलासपुर । . छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सड़क हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। घटना सोमवार की सुबह सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी में हुई। घर से काम पर, बिलासपुर के लिए निकले मजदूर गफ्फार खान को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। सड़क पर खूल से लथपथ गफ्फार ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की खबर लगते ही आस-पास के ग्रामीण भीड़ की शक्ल में जमा हो गए। लोगों ने मुआवजे की मांग के साथ चक्काजाम कर दिया ।

Read More