Author: admin

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से राजभवन के काफ्रेंस हॉल में विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक लेंगी. बैठक में राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यलय के कुलपति, रजिस्ट्रार उपस्थित रहेंगे । बैठक में विश्वविद्यालय की यूजीसी रैंकिंग, फैकल्टी, सुविधा और कार्यपरिषद समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी ।

Read More

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस वालों की खाकी के दम पर दादागिरी देखने मिली है. जबकि यहीं से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी आते हैं. लेकिन पुलिस वालों को इनका तनिक भी भय नहीं है. यही वजह है कि घर में घुसकर युवक को झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देकर पैसे की मांग करते हैं. पैसे नहीं देने पर बहन के साथ बदसलूकी करते है और युवक की इतनी बेदम पिटाई करते हैं कि उसकी दोनों पैर टूट गई. ऐसा ही युवक ने तीन पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है. कुछ दोस्तों ने स्टेचर में…

Read More

राजनांदगांव। प्रदेश सरकार के आह्वान पर नगर निगम राजनांदगांव की ओर से आयोजित गांधी विचार पद यात्रा का गुरुवार को समापन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कर जन-जन तक उनके संदेश को पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम के द्वारा गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन 11 से 17 अक्टूबर तक किया गया. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में रथ रवाना कर गांधीजी के देश के प्रति योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया गया. वहीं उनके हिंसा और स्वच्छता के संदेश…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को पत्र लिखकर वर्ष 2019 का अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) का नोबेल पुरस्कार प्राप्त होने के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी है, साथ ही छत्तीसगढ़वासियों की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता भी दिया । मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने पर मैं आपको अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। दुनिया भर में हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है, जो हमें ऐसी महानता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिसे दुनिया भर में उच्चतम स्तर पर मान्यता प्राप्त हो। नंगे…

Read More

रायपुर । खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी फल विक्रेताओं को स्टीकर लगे हुए फल नहीं बेचने की अपील की है। साथ ही आम जनता से भी स्टीकर लगे हुए फल नहीं खरीदने की अपील की है। कोई भी खाद्य कारोबारी असुरक्षित खाद्य का संग्रह, वितरण और विक्रय करते पाया जाएगा तो उनके विरूद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 59 की तहत कारावास एवं जुर्माने कार्रवाई की जाएगी । नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार में बिकने वाले सेब, आम, संतरा, अमरूद, केला, सीताफल, नाशपाती आदि फलों में स्टीकर…

Read More

रायपुर । निकाय चुनाव से पहले सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। निर्वाचन कार्यों के दौरान ड्यूटी में मौत या घायल होने पर कर्मियों को मिलने वाली सहायता राशि में इजाफा किया गया है। निर्वाचन कार्यों के दौरान मृत्यु होने पर अब पीड़ित या परिवार को 15 से 30 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। पहले ये राशि 10 से 20 रूपए थी। वहीं घायल होने पर 5 से 10 लाख रूपए की राशि दी जाएगी।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अखण्ड सौभाग्य एवं जीवनसाथी की दीर्घायु की प्राप्ति के लिए भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना एवं आराधना के पर्व करवा चौथ पर समस्त नारीशक्ति को ढेर सारी बधाई दी. कहा- नारी शक्ति द्वारा करवा चौथ व्रत का पालन उनके प्रेम, त्याग एवं श्रेष्ठ समर्पण भाव का प्रतीक है।

Read More

बिलासपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई एक दिन के लिए आगे बढ़ गई है. मामले की सुनवाई अब गुरुवार को होगी. मामले की जस्टिस आरसी सामंत की एकलपीठ में सुनवाई होगी । बता दें कि आदिवासी विकास विभाग के सचिव डीडी सिंह की अध्यक्षता में बनी हाई पावर कमेटी का आदेश में है, जिसमें जोगी को आदिवासी नहीं माना गया है. जोगी ने इसी रिपोर्ट के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति को लेकर विवाद करीबन दो दशक पुराना है. बिलासपुर निवासी संतकुमार नेताम…

Read More

कवर्धा । कवर्धा जिले में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने युवक के सिर को बड़ी बेरहमी से कुचल दिया गया है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कर ली है. बताया जा रहा है कि युवक कुछ पहले से लापता था. बुधवार सुबह उसकी लाश नदी किनारे मिली. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कर रही है…

Read More

रायपुर । नान घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए आईएएस अधिकारी अलोक शुक्ला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने आलोक शुक्ला के आवेदन पर सुनवाई करते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. इससे पहले अप्रैल में एक और आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को भी कोर्ट ने राहत देते हुए उन्हें भी अग्रिम जमानत दे दी थी । आपको बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने 12 फरवरी 2015 को नागरिक आपूर्ति निगम के 28 ठिकानों में छापा मारकर करोड़ों रूपए बरामद किए थे. इस मामले में 27 लोगों के…

Read More