Author: admin

रायपुर । सच निकली सीम भूपेश बघेल की भविष्यवाणी. चित्रकोट उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. चित्रकोट उपचुनाव में मिली जीत के साथ ही बस्तर से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है. कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम ने भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप को भारी मतों से मात दी है । चित्रकोट उपचुनाव में जीत के साथ ही बस्तर संभाग में कांग्रेस-भाजपा की स्थिति 12-0 की हो गई है. वहीं विधानसभा के भीतर भाजपा की सीटें घटकर 14 हो गई है जबकि कांग्रेस की स्थिति 68 से बढ़कर 69 हो गई है । बता दें कि मुख्यमंत्री…

Read More

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नया रायपुर में एयरफोर्स के एयरबेस कैंप की स्थापना की लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आग्रह किया। बघेल ने बताया कि नया रायपुर में इंडियन एयरफोर्स का एयरबेस स्थापित करने के संबंध में पूर्व में भारत सरकार द्वारा सहमति दी गयी थी। उन्होंने रक्षामंत्री से एयरबेस स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने एयरबेस से संबंधित लंबित प्रकरणों को जल्द हल कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का…

Read More

बलरामपुर/चांदो । बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम करचा मुख्य मार्ग में गर्भवती की रक्तरंजित लाश मिलने के मामले का पर्दाफाश हो गया है। पति ने ही मारपीट कर महिला को बाइक से गिराकर कई बार उसके ऊपर से बाइक पार कर हत्या की थी। आरोपित पति को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बलरामपुर एएसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि घटना दिवस 14 अक्टूबर को ग्राम करचा मुख्य मार्ग में गर्भवती महिला की रक्तरंजित लाश मिली थी। मृतका की पहचान ग्राम करचा निवासी कीर्ति सोनवानी के रूप में हुई। पहले दिन से ही पुलिस को…

Read More

रायपुर । दीपावली से ठीक पहले एक बार फिर ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने से कर्मचारियों का वेतन अटक सकता है। दीवाली से पहले सरकार ने 24-25 अक्टूबर को वेतन और सातवे वेतनमान के एरियर्स भुगतान के आदेश दिए थे। दीवाली में खर्च को देखते हुए सरकार त्यौहार से पहले ही कर्मचारियों को वेतन और एरियर्स भुगतान करने का आदेश दे चुकी है। लेकिन भुगतान के ठीक एक दिन पहले ही ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने की खबर ने अधिकारी कर्मचारियों को मायूस कर दी है। ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने से कर्मचारियों के बिल फंस सकते हैं।…

Read More

रायपुर । पिछले कई महीने से चल रही बाजार की सुस्ती को सोम और भौम पुष्य नक्षत्र ने दूर कर दिया। कारोबारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में सभी सेक्टरों में इस बार पुष्य का कारोबार 20 फीसद अधिक रहा। अब बाजार में धनतेरस में भी धन बरसने की उम्मीद है। प्रदेश भर में सोम और भौम पुष्य नक्षत्र का कारोबार करीब 130 करोड़ का रहा। ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, बर्तन सहित सभी सेक्टरों में कारोबार काफी अच्छा रहा। मंगलवार को भौम पुष्य पर भी लोगों ने शुभ मुहूर्तों के अनुसार जमकर खरीदारी की। विशेषकर सराफा संस्थानों में…

Read More

रायपुर । जेल में कैदियों की कैसी खातिरदारी होती होती है उसका नमूना मंगलवार को देखने को मिला। आस मोहम्मद नाम के इस शख्स ने आरोप लगाए हैं कि जेल में उसके साथ इतनी मारपीट की गई है कि उसके यूरिन से ब्लड आने लगा है। फिलहाल ये आरोपी रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीकेएस अस्पताल में भर्ती है। क्या रायपुर की जेल में कुछ प्रहरी कैदियों के साथ बेहरमी से पिटाई करते हैं? ये सवाल इसलिए सामने आ रहा है कि जेल में बंद यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने जेल प्रशासन पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।…

Read More

रायपुर । आज पूरे देश में बैंको की हड़ताल है जिसका असर राजधानी रायपुर में भी देखा गया. आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हड़ताल है. बैंको के विलय के विरोध में देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं. दिवाली के ठीक पहले बैंको की हड़ताल से आम उपभोक्ता परेशान है. पहले से बैंक बंद होने की जानकारी नहीं होने से बैंक के बाहर लोग भटक रहे हैं । बैंक के बंद होने की वजह से आगामी त्यौहार के मद्देनजर व्यापारियों को भी बैंक संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बैंक एम्प्लॉय एसोसिएशन के बैनर तले…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ किसान सभा (सीजीकेएस) ने लघु व मध्यम किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए केंद्र की भाजपा-नीत मोदी सरकार द्वारा क्षेत्रीय समग्र आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) नामक समझौते में भारत को भागीदार बनाने की तीखी निंदा की है. इसके खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा सहित विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 4 नवम्बर को आहूत देशव्यापी विरोध आंदोलन में शिरकत की घोषणा की है । आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा कि इस समझौते में भारत की भागीदारी से देश की कृषि व घरेलू अर्थव्यवस्था पर बुरा…

Read More

धमतरी ।आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा के बयान ने राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. धमतरी प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए लखमा ने कहा है कि एक बार किसानों का कर्जा माफ कर दिया है, अब आने वाले वर्षो में सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी । मंत्री लखमा ने कहा कि कर्जमाफी के बाद किसानों ने और अधिक मात्रा में बैंकों से कर्ज लिया है. भूपेश सरकार ने किसानों का धान 2500 रुपये में लेने का ऐलान किया था और जब तक यह सरकार है किसानों का धान इस कीमत पर खरीदेंगे…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखण्ड, उत्तरप्रदेश और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा झारखण्ड के बोकारो के लिए रवाना होंगे. बघेल वहां से जामताड़ा जिला मुख्यालय पहुंचकर वहां आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बोकारो से कानपुर (उत्तरप्रदेश) आएंगे और यहां अपरान्ह 3.30 बजे किदवई नगर में आयोजित अभिनंदन समारोह और शाम 5 बजे लाजपत भवन लॉन मोतीझील में आयोजित ‘शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती समारोह’ तथा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री कानपुर से…

Read More