Author: admin

रायपुर । राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के ग्राम बाना में एक घर से मां समेत दो बच्चे का जला हुआ शव मिला है. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है. हत्या की आशंका पुलिस मृतका के दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । महिला और बच्चों के जले शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है. मृतका 40 वर्षीय दुलारिन बाई निषाद पीडब्ल्यूडी में कार्यरत थी. वहीं बच्चों का नाम सोनू और संजय है जिनकी उम्र 11 और 12 साल बताई जा रही है. घटना देर रात की…

Read More

रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश में चार अक्टूबर से सप्ताहव्यापी गांधी विचार यात्रा आज अंतिम चरण पर है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चार अक्टूबर को यह गांधी विचार यात्रा धमतरी जिले के गांधी ग्राम-कण्डेल से प्रारंभ हुई थी. जो आज 10 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी. गांधी विचार यात्रा 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सेजबहार से प्रारंभ होगी. जो सुबह 10.30 बजे डूंडा और 12.30 बजे संतोषी नगर में सभा के उपरांत दोपहर 2 बजे गांधी मैदान रायपुर पहुंचेगी, यहां समापन समारोह होगा…

Read More

रायपुर । डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के 50 करोड़ अधिक के घोटाला मामले में पुलिस आज चालान पेश करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता, PNB के GM राजीव खेड़ा और PNB के DGM सुनील अग्रवाल के खिलाफ पुलिस पूरक चालान पेश करेगी. ACJM पंकज आलोक तिर्की की कोर्ट में चालान पेश होगा. तीनों को कोर्ट में हाजिर रहने के निर्देश हैं । गौरतलब है कि पीएनबी के तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल पर फर्जी तरीके से बैंकिंग प्रकिया पूरी कर डॉ. गुप्ता को करोड़ों रुपये उपलब्ध कराने का आरोप है. फर्जी दस्तावेजों के जरिए…

Read More

रायपुर । एक्सप्रेस-वे की जांच करने वाली राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) की टीम ने सड़क निर्माण में कई तरह की खामियां पाई हैं. एनआईटी लैब में सड़क सैंपल भी जांच में फेल पाया गया है. वहीं सैम्पल फेल होने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि रिपोर्ट जो आएगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी. मीडिया में क्या चल रही है उस पर हम नहीं जा सकते. जब कमेटी बना दिये है तो कमेटी की रिपोर्ट आएगी तो उस पर कार्रवाई होगी. वो लिखते क्या है उसके अनुसार जांच का अंश बनता है.रिपोर्ट के आधार पर ही एक्शन लिया…

Read More

रायपुर । पीएडक्यू में क्रम से पूर्व पदोन्नत पुलिसकर्मियों के दस्तावेजो की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने 1 एसआई, 1 एएसआई और 4 हवलदारों का डिमोशन का किया है । पुलिस उप निरीक्षक से अम्बरीश शर्मा को सहायक उप निरीक्षक पद पर, सहायक उप निरीक्षक अंगनपल्ली गणपत राव को वापस हवलदार बनाने के अलावा, हवालदार रंजीत पिल्ले हवलदार अतुलेश राय और राकेश जाट समेत अवधेश यादव को वापस आरक्षक बनाने के आदेश जारी किया है ।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फिजुलखर्ची वाले बयान पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है. रमन सिंह ने सीएम बघेल को जवाब देते हुए कहा, कि पहले उन्हें राज्य की चिंता करनी चाहिए. दिवालियापन की ओर से जा रहा है । दरअसल भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर तंज कसहते हुए और उन्हें नसीहत देते हुए फिजुलखर्ची रोकने के लिए कहा था कि मैंने अपनी सुरक्षा में भी कटौती की है, कारकेड को कम किया है क्योंकि मितव्ययिता ही एकमात्र तरीका है, जिससे फिजूलखर्ची रोककर आम जनता के हित में खर्च किया जा सकता है.…

Read More

रायपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा की जयंती मनाने नोटिस जारी करने के बाद कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाने की चूक को महापौर प्रमोद दुबे ने स्वीकार किया है. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि शहीद की प्रतिमा के नीचे धरना देने की बजाए माल्यापर्ण करना था । बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमल नारायण शर्मा की जयंती मनाने के लिए नोटिस जारी करने के बाद निगम के जिम्मेदार कार्यक्रम को ही भूल गए थे. जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन और निगम सभापति स्थल पर पहुंचे तब निगम की लापरवाही…

Read More

सुकमा । नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पांच लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. जिसमें 2 महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल है. इन सभी नक्सलियों नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है. इन नक्सलियों ने संगठन में भेदभाव और हिंसा का आरोप लगाया है । पांच लाख की इनामी महिला नक्सली माड़वी गंगी चिंतागुफा क्षेत्र निवासी (डीएकेएमएस अध्यक्ष, केरलापाल एरिया कमेटी) है. जो कि 2006 से नक्सली कमांडर सतिषन्ना के…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित जन चौपाल भेंट मुलाकात में रायपुर पश्चिम क्षेत्र के ठक्कर बापा वार्ड निवासी छात्र हर्ष चावड़ा को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की हर्ष ने बताया कि कक्षा 12वीं में 92 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से उच्च शिक्षा की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. विधायक विकास उपाध्याय की अनुशंसा के साथ हर्ष ने जनचौपाल में आवेदन दिया. जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है. हर्ष सीए…

Read More

धर्मेंद्र की तबियत इन दिनों नासाज है. धर्मेंद्र को डेंगू हो गया था. डेंगू के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र की तबियत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है. उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है.मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक,धर्मेंद्र को तीन दिन के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. अब जब उनकी तबियत में थोड़ा सुधार नजर आया तो डॉक्टर्स ने सोमवार शाम को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया. वो अपने बड़े बेटे सनी देओल के साथ थे.वहीं ऐसी खबरें थीं कि धर्मेंद्र अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे लोनावाला…

Read More