Author: admin

पब्लिकयूवाच-रायपुर। राजधानी में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से ठगी करने वाले आरोपी को आज मौदहापारा थाना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को 620 लिटर डिजल बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जी.ई. रोड स्थित अनूप पेट्रोल पंप में आरोपी आकाश बाघ 21 साल निवासी शांति नगर कुंदरापारा भारतमाता चौक ने इस घटना को अंजाम दिया था। मौदहापारा थाना पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।…

Read More

पब्लिकयूवाच- राजनांदगांव। जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक 47 वर्षीय जवान मदन गौरकर एएसपी का ड्राइवर था. जिसने अपने ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार आत्महत्या ली है। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की हर एंगिल से जांच में जुटी है।

Read More

पब्लिकयूवाच-बिलासपुर। महाधिवक्ता कार्यालय के पांच लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हुई है। दरअसल, पिछले दिनों महाधिवक्ता कार्यालय के पीआरओ कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद सभी के सैंपल लिए गए थे। जिसमें पांच लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि महाधिवक्ता कार्यालय के कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय को 10 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसी के साथ कोरोना संक्रमण और न फैले इसे ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय और न्यायालय के रजिस्ट्री के तमाम…

Read More

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई। बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज कर 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 63 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 36,738।38 के स्तर पर खुला। वहीं नेश्सनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज दिन के कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ की। निफ्टी आज 10,818।65 के स्तर पर खुला। मंगलवार को 10799 पर बंद हुआ था। रिलायंस जियो की मूल कंपनी जियो प्लेटफार्म्स को फेसबुक से कंपनी में 9।99 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये 43,574 करोड़ रुपये प्राप्त हो गये हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में…

Read More

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22,752 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 482 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, इसमें 2,64,944 सक्रिय मामले हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक 4,56,831 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में कोरोना वायरस के 5,134 नए मामले सामने आए। इसके साथ, महाराष्ट्र में…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर ।स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अंबिकापुर मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने अस्पताल की कमियों एवं खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने इस अस्पताल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। सिंहदेव ने यहां निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन कर उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को डॉक्टरों, स्टॉफ और मरीजों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने कहा। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मेडिकल कॉलेज और…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत ऑनलाईन आरटीई पोर्टल के माध्यम से निजी अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश और आवेदन प्राप्त करने की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। राज्य में शिक्षा सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के लिए प्रथम लॉटरी की तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। संचालक लोक शिक्षण ने यह जानकारी देते हुए बताया…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । राज्य सरकार की ओर लगाए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने रविन्द्र चौबे और मो. अकबर पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के दो वरिष्ठ मंत्रियों को मेरी वजह काम मिल गया है. उन्होंने कहा कि 18 माह से जो सरकार में हैं वे हमारे कार्यकल में किये गए अनियमितता पर सवाल कर रहे हैं. उनको इतनी चिंता थी तो अनियमितताओं की जांच करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करते. बीजेपी के 15 साल और कांग्रेस के 50 साल की उपलब्धियां लंबी है । डॉ. रमन ने अपनी उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा…

Read More

पब्लिकयूवाच – लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में लोरमी पुलिस ने मवेशियों की अवैध तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 16 नग मवेशी भी बरामद हुआ है, लेकिन इसमें मवेशी तस्करों के साथ पुलिस की मिलीभगत का आरोप भी लगा है. क्योंकि एसपी और आईजी से शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है. इसलिए सवाल उठना भी लाजमी है। दरअसल साल्हेघोरी के ग्रामीणों ने दो लोगों को गांव के पास नगर रास्ते में 16 मवेशियों के साथ पकड़ा. जिनके पास उक्त मवेशी के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं मिले. जिसकी सूचना…

Read More

पब्लिकयूवाच-मुंगेली । जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के हरनाचाका गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जमानत पर रिहा हुए युवक की पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या इतनी निर्मम तरीके से की गई है, सर धड़ से अलग हो गया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया । मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कैलाश ठाकुर हत्या की कोशिश (धारा-307) के एक मामले में जेल में बंद था. जमानत में रिहा होकर वह कुछ दिनों पहले ही गांव लौटकर सामुदायिक भवन में रह…

Read More