Author: admin

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ में जब से राज्य सरकार ने गो-धन न्याय योजना का ऐलान किया है. गोबर पर सियासी घमासन मचा हुआ है. बीजेपी की ओर से अकेले अजय चंद्राकर इस योजना पर बोले पड़े हैं. कुरुद विधायक चंद्राकर ने एक बार फिर गो-धन न्याय योजना पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. चंद्राकर का कहना है कि थाने तक ही क्या दिल्ली दरबार और इटली तक शिकायत कर दो. मगर मुद्दे पर सरकार जवाब तो दे। चंद्राकर के मुद्दे क्या है वो भी जान लीजिए. सरकार गोबर कैसे खरीदेगी ? किस मद से खरीदेगी ?…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर/नई दिल्ली। 2017 बैच की आईपीएस अफसर डॉ. नवजोत सिम्मी अपने खूबसूरत लुक्स को लेकर अक्सर काफी चर्चित रहती हैं. नवजोत सिम्मी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस भी सोशल मीडिया पर नवजोत सिम्मी की खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हैं । 2017 बैच की आईपीएस अफसर नवजोत सिम्मी ने 2015 बैच के आईएएस अफसर तुषार सिंगला से लव मैरिज की है । नवजोत पटना से बंगाल आईं और रजिस्ट्रेशन के जरिये आईएएस सिंगला के दफ्तर में ही शादी कर ली थी ।

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । एसएसपी अजय यादव ने सोमवार को मालवीय रोड पर पैदल चलकर विजुअल पेट्रोलिंग की शुरुआत की. इस दौरान उनके साथ एएसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, सिविल लाइन व थाना प्रभारी कोतवाली, गोलबाजार भी उनके साथ विजुअल पेट्रोलिंग में पैदल मार्च किए । बता दें कि एसएसपी यादव ने राजधानी में पुलिस को विजुअल बनाने तथा आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए विजुअल पेट्रोलिंग करने आदेशित किया है. इसी आदेश के तहत राजधानी के थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग कर जनता के बीच…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी के दो थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है. दोनों थाना प्रभारियों की जगह प्रशिक्षु डीएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.जानकारी के मुताबिक, गंज टीआई संजय पुंढीर व कोतवाली टीआई आरके पात्रे को पुलिस लाइन भेजा गया है. गंज थाने की प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी पारुल अग्रवाल होंगी. वहीं कोतवाली थाने की जिम्मेदारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत खांडे को दी गई है । बता दें कि पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा दिये गए आदेश के तहत दोनों प्रशिक्षु डीएसपी को प्रशिक्षण अवधि तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

Read More

पब्लिकयूवाच – गरियाबंद । जिले पुलिस कप्तान भोजराम पटेल बरसते पानी में ही नक्सल क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंच गए. उन्होंने क्षेत्र के थाना मैनपुर, जुगाड़, शोभा, इंदागांव का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों को दुरूस्त करने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया. इसके बाद एसपी ने सभी थाना क्षेत्र के संरपंचों और सम्मानीय व्यक्तियों की बैठक ली. जिसमें उनकी समस्याओं को सुना और उनको अपने गांव में जनता के लिये कैसे विकास करने चाहिए उसकी जानकारी भी दी । एसपी पटेल ने बच्चों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई, कढ़ाई, बुनाई का प्रशिक्षण देने के…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर। कोरोना संकट के बीच मंदिरों को जरूर खोल दिया गया है, लेकिन अभी भी फूल बेचने वाले छोटे व्यापारी भी इसकी मार झेल रहे हैं. सावन का महीना शुरु हो गया है और इसी महीने में मंदिरों में चढ़ने वाले पूजा सामग्री और फूलों की सबसे अधिक बिक्री होती है, लेकिन इस बार मंदिरों में फूलों का चढ़ावा नहीं होने की वजह से बिक्री न के बराबर हो गई है. जिससे छोटे व्यापारियों को जीवन यापन करना मुश्किल हो चला है । रायपुर के फूल बेचने वाले राहुल का कहना है कि पहले सावन माह का इंतजार रहता…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह द्वारा लगाये जा रहे आरोपों पर तंज कसते हुए कहा है कि डॉ रमन सिंह “नौ सौ चूहे खा के बिल्ली चली हज को” वाली बात को छत्तीसगढ़ की ढ़ाई करोड़ जनता के सामने चरितार्थ कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने आज प्रेस को जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह द्वारा राज्य सरकार को लेकर आये दिन अनर्गल बयान बाजी पर कहा डॉ. रमन सिंह जी झूठ के पाँव नही होते। जब आपको 15 साल का समय मिला था तो आपने सिवाय लूट के किया कुछ नहीं…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । नगर पालिका निगम रायपुर ने आज व्यापारियों को बड़ी सौग़ात दी है. सरकार ने व्यापारियों को जवाहर बाजार कॉम्प्लेक्स में दुकान आबंटित की है. नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और महापौर एजाज ढेबर ने व्यापारियों को दुकान की चाबी सौंपी. दुकान मिलने से व्यापारियों में खुशी का माहौल है. बता दें कि जवाहर बाजार कॉम्प्लेक्स राजधानी रायपुर का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है. यहां व्यापारियों के लिए 74 दुकान बनाया गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और महापौर ढेबर ने कहा कि आज व्यापारियों का दिन है. पिछले तीन सालों से बीजेपी सरकार में इनकी सुनवाई नहीं…

Read More

पब्लिकयूवाच- बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश भर में 40 स्कूलों को इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया गया. जिसमें पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा का लाभ मिलेगा. इसी क्रम में बलौदाबाजार जिले के मनोहर दास वैष्णव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविदा के माध्यम से स्टॉप की भर्ती की जाएगी. इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने आवेदन मंगााया है । स्कूल में व्याख्याता प्रधानपाठक (प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला ),सहायक शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, प्रयोगशाला शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3 के पदों पर नियुक्ति होनी है । आवेदन पत्र केवल स्पीड…

Read More

पब्लिकयूवाच- कोरिया । छत्तीसगढ़ । कोरिया जिले के पंचायती राज संस्थाओं ने पांचवी बार राष्ट्रीय पुरस्कारों में अपना परचम लहराया है। गत दिवस भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायती राज सशक्तीकरण पुरस्कार प्राप्त जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों की सूची जारी करते हुए संबंधित राज्यों को पत्र भेजा है। इस सूची में जनपद पंचायत के लिए इस बार सोनहत और ग्राम पंचायत स्तर पर पोड़ीडीह और सैंदा ने जगह बनाई है। पंचायती राज के सशक्त क्रियान्वयन को लेकर पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर वर्ष पंचायत के तीनों स्तरों पर लगभग 45…

Read More